उत्तर प्रदेश देवरिया। सलेमपुर लोकसभा से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा की घोषणा के साथ ही जगह-जगह रवींद्र कुशवाहा मुर्दाबाद के नारे इस बार भी लगना शुरू हो गया है। बता दें पिछले बार 2019 लोकसभा चुनाव में जब भावी प्रत्याशी राजेश सिंह कुशवाहा का टिकट कटा और डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्या के पहल पर रवींद्र कुशवाहा को दूसरे बार दे दिया गया उस बार जन सम्पर्क के दौरान रवींद्र कुशवाहा ही नही बल्कि उनके लिए वोट मांगने गये तमाम लोगों सहित सलेमपुर भाजपा विधायक रहे काली प्रसाद पर भी रवींद्र कुशवाहा से नाखुश जनता पथराव कि थी। उसमें काली प्रसाद द्वारा आम जन के खिलाफ लार थाने में हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा तक दर्ज कराया गया था। भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब होने की स्थिति से आनन फानन में मुकदमा वापसी हुई थी। तमाम गांवों में रविन्द्र कुशवाहा पर लोगों ने पथराव किया ईट पत्थर चलायें फिर इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। पांच साल के कार्यकाल के बाद अब जनता का आशिर्वाद लेने निकल रहे हैं तो जनता मुर्दाबाद की नारा लगा विरोध प्रदर्शन जगह जगह कर रही है। ऐसे में अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर लोकसभा से रविन्द्र कुशवाहा को प्रत्याशी बरकरार रखा तो जनता का कहना है अगर ईबीएम से मतों का घोटाला नही हुआ तो रवींद्र कुशवाहा का जमानत तक जब्त हो सकती है। रवीन्द्र कुशवाहा दो बार सासंद रहते हुए भी क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं कराया।

यहां तक कि आखों देखी हाल उनके आवास सलेमपुर में दो तरफ कि गलियों से मेन रोड तक रास्ता निकलता है जो इनके समय में खंडहर में तब्दील हो गया उन गलियों में रहने वाले लोगों को अपने घरों से मेन रोड तक जाने में गंदे नाली की पानी से होकर गिरते उठठे जाना पड़ता है। सलेमपुर आवास के पास विते युगों से पानी की टंकी बनकर तैयार है लेकिन इसे चालू तक नही करवा पाये। इससे शहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति दो बार खुद सरकार में सांसद रहा पिता चार बार रह चुके थे उसके घर तक पहुंच पाना मुश्किल है वो व्यक्ति क्षेत्र का कितना विकास किया होगा। अभी सोसल मिडिया पर लड़की पसंद न आने की चेट चल रही थी। लोगों का कहना है शराब और शबाब के पुजारी को भाजपा कितने बार जनता के माथे मढ़ेगी। मोदी जोगी के नाम पर मतदान कर कर पिछड़े इलाकों कि कैटगरी में क्षेत्र आ चुका है।

इस बार तो जनता खुलेआम कह रही है विधानसभा में बैठे केशव प्रसाद मौर्या इनको टिकट दिला दिला सलेमपुर संसदीय क्षेत्र को नर्क बना दिया है।






1 thought on “भाजपा से तीसरी बार प्रत्याशी घोषित होते ही संसदीय क्षेत्र सलेमपुर में लगने लगा रवींद्र कुशवाहा मुर्दाबाद के नारे”