उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना किया तथा भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि भारत को दुनिया के मानचित्र में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में सम्मान दिलाने वाले, 145 करोड़ देशवासियों की निरंतर चिंता करने वाले और विकसित राष्ट्र की संकल्पना के शिल्पकार है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रहा है।

जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में नौजवानों, किसानों, महिलाओं एवं गरीबों के हित में दर्जनों योजनाएं संचालित हो रही हैं जिनका लाभ उन्हें बिना किसी रोक-टोक का मिल रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और वैश्विक मामलों में दुनिया के नेता भारत के प्रधानमंत्री के तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अमित शाही, आनंद पियूष उपाध्याय, डॉ के के मिश्रा, दिनेश चौरसिया,जितेंद्र जायसवाल, विजय बरनवाल, सत्येंद्र यादव,श्री यादव,देवेश पांडेय, विनोद पांडेय,जितु गुप्ता, शैलेश कुमार, संतोष यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

amitsrivastav.in पर उपलब्ध है हर तरह की सुस्पष्ट जानकारी खोजें पढ़ें और शेयर करें।
बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएंSeptember 16, 2026
gigolo culture जिगोलो का कल्चर: बढ़ती मांग, सामाजिक प्रभाव और छिपे हुए सच, क्या आप जानते हैं जिगोलो की पहचान क्या है?March 23, 2025
Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदनMay 26, 2026
विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा












