अखिल भारत हिन्दू महासभा की पहली सूची जारी। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के अनुमोदन से ऋषि कुमार त्रिवेदी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, सिद्धार्थ दुबे उत्तर प्रदेश महामंत्री अखिल भारत हिन्दू महासभा की सर्वसम्मति से लोकसभा 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहली सूची में कर दी गयी है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रत्याशियों सहित घोषित लोकसभा क्षेत्रों में जनता के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश से जिन 20 प्रत्याशियों की घोषणा हुई है उनका नाम लोकसभा क्षेत्र क्रमशः निचे दिया गया है।
वाराणसी लोकसभा सीट से महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी, सीतापुर से ऋषि कुमार त्रिवेदी, लखनऊ से अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, देवरिया से अशोक श्रीवास्तव, बागपत से पूजा जी, मिर्जापुर से मृत्युंजय सिंह भूमिहार, संत कबीर नगर से रमाकांत पांडे, गोंडा से ऋषभ श्रीवास्तव, सलेमपुर से महामंडलेश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज, बलिया से राजू प्रकाश श्रीवास्तव, गाजियाबाद से सचिन पुराण चौधरी, गौतम बुद्ध नगर से रणवीर चौधरी, फतेहपुर से कांता प्रसाद द्विवेदी, उन्नाव से उमेश बाजपेई, गोरखपुर से सुधांशु सिंह श्रीवास्तव, ढुमरियागंज से दिवाकर विक्रम सिंह, बांदा चित्रकूट से नवीन कुमार उपाध्याय, प्रयागराज से संजय श्रीवास्तव, आगरा से अनिकेत अग्रवाल, आजमगढ़ से पूनम चौबे।
चारों तरफ़ अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ता अपने अपने प्रत्याशियों को भारी मतों से जित हासिल कराने के लिए कमर कस ली है। लोकसभा वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा मुकाबला महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी से होगी। तो वहीं गोरखपुर से सुधांशु सिंह श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद अपने गढ़ में शिकस्त देगें।

देवरिया से घोषित प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव ने अपने गृह जनपद के पार्टी कार्यालय पर कार्यकताओं की बैठक आयोजित की लोकसभा देवरिया के मतदाताओं सहित कार्यकताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। यहां मतदाओ का विश्वास अब अपने जनपद के स्थाई निवासी के प्रति ही देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में देवरिया से अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव को जन समर्थन ज्यादा मिल रहा है।
सलेमपुर लोकसभा से अखिल भारत हिन्दू महासभा के उम्मीदवार महामंडलेश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज का कार्यकताओं सहित क्षेत्र की जनता द्वारा तहे-दिल से स्वागत करते देखा जा रहा है। यहां भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा पर क्षेत्र की जनता पूरी तरह नाराज है। बता दें रवींद्र कुशवाहा के काफिले को रोक रवींद्र कुशवाहा मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं।
Click on the link राजनीति और वसूल सिद्धांत पढ़ने के लिए यहां क्लिक किजिये।