भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amit Srivastav

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा मोर्चा के द्वारा मंगलवार को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बी आर डी इंटर कालेज से प्रारंभ होकर भाटपार नगर, बरईपार, फुलवरिया, खरोहवा चौराहा, सुरजीपुर जगहथा, लाखोंपार होते हुए मालवीय पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ। वहां पर नेताओं के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, गरिमा, राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक है। क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि तिरंगे को लहराना राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारे समर्पण और विश्वास को दर्शाता है।

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि तिरंगा झंडा देश की आन बान शान का प्रतीक है। 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा को लगाएं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा की तिरंगा झंडा हमें आजादी के सेनानियों की याद दिलाता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ अरविंद सहाय, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सर्वेश तिवारी, शिवप्रसाद, मंटू पटेल, नरेंद्र राय, राजन सिंह बिसेन, सूर्या श्रीवास्तव, मुकेश यादव, राजेश गुप्ता, धीरज सिंह, शैलेश सिंह, गौतम प्रसाद, जितेंद्र जायसवाल, डॉक्टर अरविंद कुशवाहा, जीतू गुप्ता, मंगल प्रताप शाही, सौरभ पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, टाइगर यादव, सत्येंद्र यादव, रविंद्र कुशवाहा, गब्बर ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment