सती के 51 शक्तिपीठों में आठवीं शक्तिपीठ के रूप में ह्रदय शक्तिपीठ यह विश्व का एकमात्र ऐसी शक्तिपीठ है, जहां शक्तिपीठ के साथ 12 ज्योतिर्लिंग में से एक नौवीं ज्योतिर्लिंग स्थापित है। अन्य 11 ज्योतिर्लिंग के पास इतना निकट कोई शक्तिपीठ नही है। ह्दय शक्तिपीठ के पास स्थापित ज्योतिर्लिंग को कामना लिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान भारत देश में झारखण्ड राज्य के देवघर में स्थित है। यहां श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम कि यात्रा स्वरूप विश्व के अनेक देशों से श्रद्धालु आते हैं और एशिया का सबसे बड़ा मेला लगता है।
सती का ह्रदय भाग और कामना लिंग एक ही प्रांगण में स्थापित है। भक्त जनों की मनोकामना पूरी होने पर ज्यादातर भक्त शिव-पार्वती मंदिर के शिखर का गठजोड़ कराते हैं। यहां दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है। मां का ह्रदय अपने पुत्र-पुत्रीयों के लिए सदैव भावुक होता है, जगत-जननी के लिए हम सब पुत्र-पुत्री ही हैं। मातृत्व प्रेम से कोई भी वंचित नहीं होता। श्रद्धापूर्वक अपनी ह्रदय की बात इस ह्रदय शक्तिपीठ व कामना लिंग दर्शन पूजन के साथ कोई भी रखता है तो निदान भी शिव, शक्ति द्वारा होता है। शिव प्रिय श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम स्थित ह्रदय शक्तिपीठ पर शिव-शक्ति की कृपा से भगवान चित्रगुप्त वंशज अमित श्रीवास्तव की कलम अग्रसर है। अब तक आप सब ने हमारे शक्तिपीठ लेखनी में क्रमशः पढ़ा…
प्रथम शक्तिपीठ कामाख्या जहां सती का योनी भाग स्थापित है। इस शक्तिपीठ को श्रृष्टि का केंद्र विन्दु मुक्ति धाम माना जाता है, सम्पूर्ण शक्तिपीठों में यह सर्वशक्तिशाली शक्तिपीठ है। इसका प्रमाण देवासुर संग्राम में दैत्य गुरू शुक्राचार्य से भी मिला है, नरकासुर इसी सर्वशक्तिशाली शक्तिपीठ को, दैत्य गुरु शुक्राचार्य के कहने पर नष्ट करने आया था। यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नरक मार्ग से नही आना चाहिए जो देवी के कहने पर नरकासुर अर्ध निर्माण किया है। शुक्राचार्य कामाख्या शक्तिपीठ को नष्ट करने के बाद सभी शक्तिपीठों का अस्तित्व स्वतः समाप्त होने की बात कही थी। कामाख्या शक्तिपीठ, निकट त्रिया राज्य से सिद्धि प्राप्त कईयों वर्णन अपने प्रथम शक्तिपीठ लेखनी – कामाख्या शक्तिपीठ श्रृष्टि का केंद्र विन्दु मुक्ति का द्वार में किया हूं। गुप्त रहस्यों को उजागर करते माता की महिमा का वर्णन हमारे लेखनी से समाज को प्राप्त हो और माता के प्रति आस्था व्याप्त हो इस उदेश्य को ध्यान में रखते हुए आठवीं ह्रदय शक्तिपीठ झारखण्ड राज्य के देवघर में बाबा बैद्यनाथ नौवीं ज्योतिर्लिंग के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत हूं।
दूसरे शक्तिपीठ के रूप में झारखंड राज्य के रजरप्पा में, दस महाविद्याओं में से एक छठवीं महाविद्या धारण करने वाली, नग्न देवी असुरों का संहार करने के बाद अपने ही सिर को काटकर सहचरीयों संग अपना रुधीर पान कर भुख को शांत करने वाली छिन्नमस्तिका भवानी, इस भवानी को जैसी मनोकामना के साथ पूजा जाता है वैसा ही फल प्राप्त होता है। जाकी रही भावना जैसी। प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।। राम चरित्र मानस के बालकांड की यह चौपाई नग्न रुप छिन्नमस्तिका भवानी की महिमा पर सटीक बैठती है। जिसकी जैसी भावना होती है छिन्नमस्तिका नग्न देवी उसी रूप में मनोरथ पूरन करती है।
तीसरी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज भवानी उग्रतारा शक्तिपीठ मोक्ष प्रदान करने वाली। हिंगलाज शक्तिपीठ पर पूजन मुस्लिम समुदाय भी करता है, मुस्लिम समुदाय अपनी नानी पीर के रूप में मानता है। यहां दर्शन करने वाली स्त्रीयों को हजियाजी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार यहां आने वाले भक्तों का आत्मा शुद्ध और पवित्र हो मोंक्ष का मार्ग सुलभ हो जाता है।
चौथी बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर स्थापित शक्तिपीठ जो जन्म मरण से मुक्ति प्रदान करने वाली है। काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने वाले श्रद्धालु जन देवाधिदेव महादेव का प्रिय मास श्रावण में मणिकर्णिका घाट पर विशालाक्षी शक्तिपीठ का दर्शन कर पूर्ण रूप से अपनी मनोकामना पूरी करें।पांचवीं त्रिपुरमालिनी वक्ष शक्तिपीठ जालंधर पंजाब राज्य में एकमात्र शक्तिपीठ, जिनका इतिहास शिव पुत्र असुर राज जलंधर, पत्नी वृंदा के साथ विष्णु द्वारा छल से पतिव्रत धर्म नष्ट कर खुद वृंदा द्वारा श्रापित हो शालिग्राम पत्थर वन, वृंदा द्वारा इस पृथ्वी पर औषधि रुप में तुलसी का पौधा बन तुलसी और शालिग्राम विवाह से जूड़ा है।
सातवीं शक्तिपीठ के रूप में बंगाल के कोलकात्ता कालीघाट स्थित महाकाली का वर्णन आद्या अंश सती के दाहिने पैर की अंगुठा छोड़ शेष चार उंगलियों पर किया हूं। यहां की शक्ति कालिका और भैरव नकुलेश हैं।
दस महाविद्या रहस्य
सती शिव की कहानी
सती-शिव, विवाह के बाद दक्ष प्रजापति अपने यहां यज्ञ में सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, शिव-सती को आमंत्रण नही दिया। सभी देवी-देवताओं को जाते देख सती शिव से अपने पिता के घर जाने की बात कही, शिव द्वारा बहुत समझाने के बाद भी सती हठपूर्वक शिव से आज्ञा ले, शिव गण के साथ चली गई। माता व बहनों से मिल ही रही थी कि, दक्ष प्रजापति की नज़र सती पर जा पड़ी और सती सहित शिव को दक्ष प्रजापति ने अपमान जनक शब्द कहा। यज्ञ में शिव का स्थान न देख सती ने इसका कारण पूछा तो दक्ष और भी अपमानित करने लगा। पती की निंदा सती को सहन नहीं हुआ तब सती अपने को दक्ष पुत्री दक्क्ष्राणी मान जीवित रहने से इंकार कर शरीर त्याग कि प्रतिज्ञा की, आज के बाद मुझे दक्ष पुत्री दक्क्ष्राणी के नाम से नही जाना जायेगा। देवी सती के दाहिनी पैर के अंगुठे में तंत्र विद्या था से योगअग्नि प्रज्वलित कर सती दक्ष पुत्री के रूप में प्राप्त शरीर का त्याग कर दीं। यह सूचना पाकर सती के वियोग में शिव व्याकुल हो सती गये। भद्र काल को उत्पन्न किया साथ ही भद्रकाली का प्रादुर्भाव हुआ, शिव के आज्ञा से दक्ष प्रजापति का वध भद्र काल और भद्रकाली ने जाकर किया। सभी देवताओं के आग्रह पर दक्ष को अज का मुख प्रदान कर शिव ने जीवन दान दिया और सती को गोद में ले अपनी शुध्द-बुध खो विचलन करने लगे। आदिशक्ति से मार्गदर्शन पा विष्णु ने सती के शरीर पर चक्र सुदर्शन छोड़ दिया। जिससे सती का शरीर, वस्त्र, आभुषण “देवी पुराण के अनुसार” 51 भागों में विभाजित हो शक्तिपीठ के रूप में अवतरित हुईं।
सती का ह्दय कहां गिरा था
सती का ह्रदय भाग यहीं देवघर में स्थापित हुआ, जो ह्रदय शक्तिपीठ, देवी दुर्गा, आदि दुर्गा नाम से जाना है, यहां शक्तिपीठ के रखवाले भैरव बाबा बैद्यनाथ हैं। जो नौवीं ज्योतिर्लिंग कामना लिंग बाबा बैद्यनाथ नाम से प्रसिद्ध हैं।
विस्तार से भगवान चित्रगुप्त वंशज अमित श्रीवास्तव की शक्तिपीठ लेखनी सम्पूर्ण पढ़ने के लिए amitsrivastav.in साइड पर ऊपर थ्री डाट पर क्लिक किजिये ब्लाग पर क्लिक किजिये शक्तिपीठ मे जाकर अपनी पसंदीदा लेख शक्तिपीठ या अन्य कोई अन्य हिस्ट्री हेल्थ एजुकेशन न्यूज लेखनी पढ़िए। लेखनी सुस्पष्ट किसी भी मुद्दे पर विस्तार से सत्यता के साथ गूगल पर प्रकाशित किया जाता है। हमारे देश विदेश के करोड़ों पाठकों को नवरात्रि कि हार्दिक शुभकामना ।
जय दुर्गा देवी ह्रदय शक्तिपीठ 🙏हर-हर-हर महादेव