Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

Amit Srivastav

78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सरकार की भिन्न-भिन्न उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। भारत के विकास को आकार देने, नवाचार को बढ़ावा देने, और देश को विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के उद्देश्य से भविष्य के लक्ष्यों की एक लम्बी श्रृंखला की रुपरेखा प्रस्तुत किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने नई सरकारी योजनाओं की घोषणा की जिनमें से प्रमुख रूप से देश की आर्थिक वृद्धि, स्वास्थ्य, जन कल्याण, शिक्षा, और कृषि क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है और ‘मेक इन इंडिया’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों को और सशक्त बनाने की बात कही।
देश भर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। यह 78वां स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गर्व और आत्मनिरीक्षण का क्षण था, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया और देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Independence day 2024:

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और देश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी चिंता जताई और लोगों को देश व धर्म विरोधी ताकतों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष का जिक्र करते हुए कहा, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन माध्यम से हम देश की आजादी के महानायकों का स्मरण करेगें, हमारा तिरंगा भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है। 13 अगस्त से गांव गांव, हर घर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया है।

बांग्लादेश में हिन्दुओं के हालात पर योगी की चिंता:

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर निशाना साधा और कहा हमें जाती धर्म के नामों पर अफवाह फैलाने वालों को पहचानना होगा, जो ताकतें बांग्लादेश में तांडव मचा रही है वही हमारे सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। यह भी कहा यह वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष है 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामजी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा ने 5 शताब्दी के इंतजार को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री देश वासियों को संकल्प के साथ जोड़ा है वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश देश का दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बना है। पिछले 7 वर्षों से प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने मे सफलता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों की कल्याण के लिए पुरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और गरीब और जरुरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश 7 साल पहले बिमारू प्रदेश था आज प्रदेश की दशा बेहतर हो चुकी है। 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, दो करोड़ गरीब परिवारों को “इज्जत घर” की सुविधा प्रदान की गई है। आजादी के 70 वर्षों तक उपेक्षित रहे लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा गया है जिससे वे लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। जाति धर्म के नाम पर अफवाह फैलाने वाले लोगों से सावधान रहना होगा जो ताकतें बांग्लादेश में तांडव मचा रहे हैं वही हमारे सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं।

जनपद देवरिया में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा हर्षोल्लास:

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

78वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से जहां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपने कलेक्ट्रेट सभागार पर झंडारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते बीर सपूतों को याद कीं, वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक झंडारोहण कर पुलिस परेड को सलामी दी। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों ने झंडारोहण किया तो कोतवाली थाना में सीओ, थाना प्रभारियों ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

बाल विकास परियोजना विभाग:

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाटपार रानी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी- मंजू यादव ने देशवासियों के नाम एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज़ादी के इस महान पर्व पर हम सभी को देश के उन वीर सपूतों का स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस न केवल हमारी आज़ादी का पर्व है, बल्कि यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी को मिलकर अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”
अपने संदेश में मंजू यादव ने बाल विकास के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “देश का भविष्य हमारे बच्चों में निहित है। हमें उन्हें सही मार्गदर्शन और पोषण प्रदान करना होगा, ताकि वे सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”
इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी हमारी परियोजना की रीढ़ हैं। आपके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के बिना हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकते। आप सभी जिस तरह से बच्चों और माताओं के कल्याण के लिए समर्पित हैं, वह प्रशंसनीय है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा और हर माता स्वस्थ और खुशहाल हो।
उन्होंने आगे कहा, आज के इस शुभ दिन पर, हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते रहेंगे। हमारे छोटे-छोटे प्रयास देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आप सभी का समर्पण और सेवा भाव देश के भविष्य को संवारने में अहम योगदान दे रहा है।
मंजू यादव के इस उत्साहवर्धक संबोधन ने न केवल अपनी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। उनके नेतृत्व में बाल विकास परियोजना एक नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर होती दिख रही है।

नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस की धूम:

Independence day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत मे जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता का जश्न

देवरिया। जनपद के भाटपाररानी आदर्श नगर पंचायत पर निर्धारित झंडारोहण कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने झंडारोहण किया, जिसमें नगर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। साथ ही नगर पंचायत पर कार्यरत सभी कर्मचारियों-अधिकारियों कि उपस्थिति देखने को मिली, नगर पंचायत कार्यालय नगर क्षेत्र के लोगों से भरा रहा। स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण के साथ सभी ने एक साथ राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया व शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने बीर सपूत के बलिदान को याद दिलाते नगर पंचायत पर उपस्थित सभी का आभास व्यक्त करते अपनी वक्तव्य रखीं, तत्पश्चात राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की, सभी सभासदों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित उनके परिवार जन को साल व पुष्प गुच्छ देकर अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने सम्मानित किया। नगर के सभी आगंतुकों को प्रसाद स्वरूप जल-जलपान करा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने ससमान विदा किया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व नगर क्षेत्र के तमाम विद्यालयों द्वारा दौर, खेलकूद, स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में भाग लिया गया, जिसमें पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र स्मारक चिन्ह देकर मनोबल बढ़ाने का कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता द्वारा किया गया। वही सरकार के घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत से रैलियां निकाल सभी घरों के गृह स्वामियों को तिरंगा भेंट प्रेमलता गुप्ता की अगुवाई में किया गया।

Click on the link स्वतंत्रता दिवस विशेष – स्वाधीनता के असल महानायक थे सुभाष चंद्र बोस, विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक किजिये।

Click on the link योगी सरकार की नाकामी- राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए यहां ब्लू लाइन पर क्लिक किजिये या गूगल पर सर्च किजिये पढ़िए amitsrivastav.in Google side पर।

Leave a Comment