प्रयागराज उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आनेवाले लोगों ने बहुत से कीर्तिमान बनाए लेकिन बहुत कम लोगों का ध्यान इस तरफ गया कि महाकुंभ के दौरान लगभग एक करोड़ से ज्यादा तस्वीरें प्रतिदिन वहां आए देसी विदेशी फ़ोटोग्राफर्स ने क्लिक की और एक ऐतिहासिक घटना के रूप में महाकुंभ आयोजन का दस्तावेजीकरण कर दिया। आने वाले समय में जब कभी भी कोई सन 2025 के कुंभ के साक्ष्य देखना चाहेगा, उसके सामने पल-पल का सीधा सच्चा विवरण पेश करने वाली तस्वीरें होगी।
Table of Contents
शायद तस्वीरों से ज्यादा प्रमाणिक और कुछ भी नहीं होगा, जब हम 2025 के महाकुंभ को फिर से देखना चाहेंगे। इस सिलसिले में महाकुंभ की धार्मिक आध्यात्मिक और सामाजिक घटनाओं पर आधारित छायाचित्रों के एक प्रामाणिक चित्र संग्रह का अनौपचारिक विमोचन सुपरिचित कवि फोटोग्राफर अजामिल ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति के फोटोग्राफर विकास चौहान ने ‘कुंभ क्लिक्स’ छायाचित्रों के संग्रह का एक समृद्ध एल्बम अजामिल को भेंट किया।

महाकुंभ 2025 प्रयागराज चित्रो का पहला संग्रह
विकास चौहान द्वारा क्लिक किए गए महाकुम्भ चित्रों का यह संग्रह पहली बार प्रकाशित होकर सामने आया है। इसके प्रकाशक सुपरिचित युवा छायाकरण अमन विष्णु हैं। गौरतलब है कि आगे आने वाले समय में 2025 के महाकुंभ से जुड़ी तस्वीरों का अलग-अलग विषयों पर लगभग एक दर्जन चित्र संग्रह प्रकाशित होकर सामने आ रहा हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया के तमाम छायाकारों ने बहुत सारी तस्वीरें महाकुंभ की क्लिक की होगीं, लेकिन विकास चौहान का काम बेशक फोटोग्राफी के सभी मानकों का सम्मान करते हुए सामने आया है और इसने इस रूप में पहली दस्तक दी है। हमें उनकी अन्य किताबों का इंतजार है। विकास चौहान को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रयागराज से अभिषेक कांत पांडेय की रिपोर्ट।
Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”







