परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Amit Srivastav

Updated on:

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

देवरिया। केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई कैंपस देवरिया में पराक्रम दिवस पर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इस आयोजन में जिले के 17 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था। इन सभी विद्यालयों से छात्र-छात्रा प्रतिभागी अपने अनुरक्षकों के साथ उपस्थित हुए। तत्पश्चात केन्द्रीय विद्यालय की कला शिक्षिका शोभा यादव के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न की गई। तदुपरांत निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर प्रथम पांच स्थानों का निर्धारण किया गया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय कि छात्रा प्रियांशी श्रीवास्तव प्रथम स्थान, गीतांजली दूसरा व अंकिता गौतम चौथा स्थान प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम रोशन कि। केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा तीसरे व छात्र पांचवां स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य केश्वर प्रसाद एवं जवाहर नवोदय विद्यालय कि प्राचार्या निरुपमा सिंह द्वारा एक साथ प्रशस्ति पत्र दे मनोबल को बढ़ावा दिया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डाक्टर पूजा जायसवाल – प्राचार्या शमशुदीन अंसारी गर्ल्स डिग्री कालेज देवरिया, पी0के0 शर्मा – प्राचार्य राजकीय इन्टर कालेज देवरिया, निरुपमा सिंह – प्राचार्या जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया ने सभी प्रतिभागियों के चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के शुभ अवसर पर पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद राय द्वारा इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति एवं साहस का विकास करना है। जवाहर नवोदय विद्यालय कि कला शिक्षिका सुषमा वर्मा, एस एस टी शिक्षक ओ0एन0 शर्मा व जज्जू ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

तत्पश्चात उपस्थित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हर्ष के साथ अपने-अपने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य केश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में नेताजी के द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा पराक्रम पर विधिवत प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण, चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य गण, आमंत्रित शिक्षक शिक्षिका प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

अंत में केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य केश्वर प्रसाद के उद्बबोधन और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

1 thought on “परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन”

Leave a Comment