मजबूत संगठन के आधार स्तंभ होते हैं कार्यकर्ता: अजय कुमार दूबे

Amit Srivastav

देवरिया। भाटपार रानी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे क्षेत्र के बड़का गांव में बैठक कर विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के आधार स्तंभ होते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यकर्ता विपरीत परिस्थिति में भी संगठनात्मक कार्यों को करते हुए संगठन को मजबूती देने का कार्य करता है। कार्यकर्ता के बिना मजबूत संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम किया लेकिन हमें सफलता प्राप्त नहीं हुई परंतु हमें इसे असफलता से निराश होने की भी जरूरत नहीं है। हमको और मजबूती के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है ताकि आगामी चुनाव में हम अपना परचम लहरा सके।

मजबूत संगठन के आधार स्तंभ होते हैं कार्यकर्ता: अजय कुमार दूबे

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य में भीषण गर्मी से बचने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे और समस्त जीवधारी को शुद्ध हवा मिल सके।
बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, विशंभर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, रमेश पटेल, अर्जुन गुप्ता, हरेंद्र पाल, अनिल कुमार, रामप्रीत पाल, हसनाथ प्रसाद उपस्थित थे।

click on the Google site amitsrivastav.in यहां क्लिक कर अपनी पसंदीदा सेक्शन में जाकर मनपसंद लेखनी पढ़िए शेयर किजिये।

Leave a Comment