life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

Amit Srivastav

life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

सही जीवनसाथी “life partner” का चयन विश्वास, सम्मान और आपसी समझ पर निर्भर करता है। जानें, शादी से पहले किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका वैवाहिक जीवन सुखद और संतोषजनक रहे।

शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जो केवल दो लोगों का साथ आना नहीं, बल्कि दो व्यक्तित्वों का मेल होता है। यह एक ऐसा बंधन है, जिसमें विश्वास, सम्मान और समझदारी सबसे अधिक मायने रखते हैं। सही जीवनसाथी का चयन करते समय कई बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं ताकि यह रिश्ता लंबे समय तक मजबूती से टिका रहे। इस लेख में हम भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव बताने जा रहे हैं कि एक सफल वैवाहिक जीवन के लिए किन पहलुओं को आज के परिवेश में ध्यान में रखना आवश्यक है।

समाज और परंपराओं से परे सोचें

life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

भारतीय समाज में विवाह को पारंपरिक धारणाओं से जोड़ा जाता है, जिससे कई बार लोग सामाजिक दबाव में आकर निर्णय ले लेते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि विवाह के फैसले में केवल समाज की अपेक्षाओं को ही न देखा जाए, बल्कि यह भी समझा जाए कि आपका और आपके होने वाले जीवनसाथी का आपस में कितना मेल बैठता है।
शादी का आधार केवल परिवार की सहमति नहीं, बल्कि दोनों व्यक्तियों की आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव होना चाहिए। इसलिए विवाह से पहले अपने पार्टनर की सोच, आदतों और जीवनशैली को समझना जरूरी हो गया है।

विश्वास और सम्मान: रिश्ते की नींव

एक मजबूत रिश्ता तभी टिक सकता है, जब उसमें विश्वास और सम्मान हो। यदि इन दोनों में से कोई एक भी कम हो, तो संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। विवाह केवल प्यार और आकर्षण से नहीं चलता, बल्कि एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझने और सम्मान देने से ही यह सफल होता है।
समाज और बाहरी दबावों के कारण कई बार लोग गलत जीवनसाथी चुन लेते हैं, जिससे बाद में परेशानी होती है। सही जीवनसाथी वही होता है, जो आपकी भावनाओं की कद्र करे और आपको आत्मिक रूप से मजबूत बनाए।

सोशल मीडिया और बाहरी प्रभावों से बचें

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डाल रहा है। कई बार लोग सोशल मीडिया पर अपनी छवि को लेकर इतने व्यस्त हो जाते हैं कि असल जिंदगी में अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते।
अगर आपका पार्टनर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है, तो यह समझना जरूरी है कि क्या यह उनकी वास्तविक जीवनशैली है या केवल एक दिखावा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आने वाली नकारात्मक टिप्पणियां भी रिश्तों में तनाव ला सकती हैं। इसलिए, जरूरी है कि इस पर खुलकर बातचीत करें और सीमाओं को स्पष्ट करें।

life partner सही समय पर सही निर्णय लें

जल्दबाजी में किया गया फैसला कई बार जीवनभर का पछतावा बन सकता है। शादी करने से पहले यह जरूर देखें कि क्या आप और आपका होने वाला जीवनसाथी एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन अगर आपका साथी मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा रहता है, तो यह एक सकारात्मक संकेत है। विवाह से पहले अपने रिश्ते की गहराई को परखें और यह सुनिश्चित करें कि आप दोनों एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और समर्पित हैं।

सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें?

साझी विचारधारा – रिश्ते को सफल बनाने के लिए यह जरूरी है कि दोनों की सोच और मूल्यों में समानता हो। विचारों की समानता से आपसी समझ बढ़ती है और रिश्ते में संतुलन बना रहता है।
खुला संवाद – यदि किसी रिश्ते में संवाद की कमी है, तो समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सही जीवनसाथी वही होता है, जिसके साथ आप खुलकर बात कर सकें और अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें।
आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान – एक स्वस्थ रिश्ते में दोनों व्यक्तियों का आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से भरा होना जरूरी है। जब दोनों साथी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, तो रिश्ता और मजबूत बनता है।

परिवार और दोस्तों से राय लें – कई बार परिवार और करीबी दोस्त हमें सही राय दे सकते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय आपका ही होना चाहिए, लेकिन अन्य लोगों की राय से आपको एक व्यापक दृष्टिकोण मिल सकता है।
रिश्ते को समय दें – रिश्ते को समझने और उसे गहराई से महसूस करने के लिए समय देना जरूरी है। एक-दूसरे के साथ समय बिताकर ही यह जाना जा सकता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए सही हैं या नहीं। Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए ब्लू लाइन पर क्लिक किजिये।

सही जीवनसाथी चुनना समझदारी का कदम

सही जीवनसाथी का चयन केवल बाहरी आकर्षण या सामाजिक दबाव के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह सोच-समझकर लिया गया एक ठोस निर्णय होना चाहिए। विवाह के लिए जरूरी है कि दोनों व्यक्तियों के बीच विश्वास, सम्मान और आपसी समझ हो। शादी के लिए सही उम्र हो। कहीं-कहीं बेमेल विवाह विवाह भी आगे चलकर रिश्ते में सामंजस्य स्थापित नही कर पाते हैं। लड़की कि उम्र से दो साल तक का लड़के के उम्र में अंतर ठीक रहता है ज्यादा अंतर गृहस्थ जीवन में सुखमय नही होता।

पारंपरिक रीति-रिवाजों का वैवाहिक जीवन में असर

पारंपरिक रीति-रिवाज मे शादी से पहले जन्म लग्न पत्रिका गुण दोष मिलान पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसमें वो रहस्य छूपा हुआ है जो जीवन में वैवाहिक स्थिति कैसी होगी जानकारी मिल सकती है। योनि गुण ज्ञान चक्र से वैवाहिक जीवन में शारीरिक और मानसिक सुख-समृद्धि का पता चल जाता है। अगर यह गुण चक्र सामान्य या उत्तम न हो तो विवाह कदापि नही करनी चाहिए, क्योंकि? दम्पत्ति कि यौन जीवन कष्टकारी होता है।

“दुश्मन मिले हजार, पर बीवी ना मिले छिनार, वरना जीवन भर का चैन बन जाएगा अंगार।” देवरा सटल रहे…. यह देहाती कहावत स्त्रीयों पर ही नही बल्कि पुरुषों पर भी मानी जाए। जैसी कहावतें यह संकेत देती हैं कि गलत जीवनसाथी का चयन आपके जीवन में बड़ी परेशानियां ला सकता है। हालांकि, इसे नकारात्मक रूप में लेने के बजाय इसे एक सीख के रूप में देखा जाना चाहिए कि शादी का फैसला बहुत सोच-समझकर किया जाना चाहिए।
यदि आप सही व्यक्ति का चयन करते हैं, तो आपका वैवाहिक जीवन सुखद और संतोषजनक होगा। इसलिए, जीवनसाथी चुनते समय केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि तर्क और समझदारी से भी काम लेना जरूरी है।

Click on the link रिस्तों की पहचान समाज में रिश्तों की क्या अहमियत है लाईफ पार्टनर विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और अपने विचार हमें कमेंट में जरूर बताएं।

life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे जनगणना के 40 सवाल, जानिए ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया

लखनऊ। UP Census 2027 उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना की प्रक्रिया में आम नागरिकों को एक विशेष सुविधा दी जा रही है, जिसके माध्यम से वे अपने परिवार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसे स्वगणना (Self Enumeration) कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ना उद्यमी के साथ अन्याय Bank, बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: रजनीकांत श्रीवास्तव

ओडीओपी और एमएसएमई के रिवाइवल एवं रिस्ट्रक्चरिंग पर गंभीरता से विचार करे बैंक “Bank” — उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के बजाय कर्ज के दबाव में डालना चिंताजनक प्रयागराज। के.पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि किसी उद्यमी के प्रोजेक्ट को बीच में अधूरा छोड़ देना उसके वर्षों के परिश्रम, पूंजी … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में जाने पूरी जानकारी यहां एक क्लिक में। नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट अंतराष्ट्रीय सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े प्रयासों के बीच निधि सिंह को स्वयंसेवी सेवा से संबंधित एक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। United Nations … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more
life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more

1 thought on “life partner: सही जीवनसाथी का चुनाव कैसे करें, विश्वास, समझदारी और सम्मान का महत्व”

Leave a Comment