Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

Amit Srivastav

Mahayakshini Sadhana: Tantrik Devi Mantra, Siddhi Method महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

महायक्षिणी एक अत्यंत रहस्यमयी और शक्तिशाली तांत्रिक देवी हैं, Mahayakshini का उल्लेख तंत्र शास्त्र, यक्षिणी साधनाओं और गुप्त विद्याओं से संबंधित ग्रंथों में मिलता है। तंत्र मार्ग में यह सिद्धियों, ऐश्वर्य और वशीकरण की परम अधिष्ठात्री मानी जाती हैं। महायक्षिणी की साधना को अत्यंत कठिन और गोपनीय माना जाता है, इन्हें केवल उच्च कोटि के तांत्रिक ही सिद्ध कर सकते हैं। इनकी साधना में लेस मात्र का भी अशुद्धि क्षम्य नही होती है।

इस साधना को शुरू करने से पहले ही सम्पूर्ण विधि-विधान कि जानकारी आवश्यक होती है। जानिए इस लेख में माँ कामाख्या देवी की कृपा से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म लेखनी में महालक्ष्मी साधना के लिए विधि-विधान मंत्र आदि कि जानकारी। जय मां आदिशक्ति जगत जननी स्वरुपा 51 शक्तिपीठों में प्रथम स्थान प्राप्त तंत्र-मंत्र साधना कि सर्वोच्च योनि रुपा सृष्टि की जननी माँ कामाख्या देवी। जानिए महायक्षिणी का स्वरूप और महत्व क्रमशः सम्पूर्ण जानकारी।

महायक्षिणी “Mahayakshini” कौन हैं?

Mahayakshini Sadhana: Tantrik Devi Mantra, Siddhi Method महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

महायक्षिणी को तंत्र विद्या में यक्षिणियों की सर्वोच्च देवी माना गया है। उन्हें महाशक्ति का अवतार भी कहा जाता है, जो साधकों को धन, ऐश्वर्य, वशीकरण, आकर्षण, सिद्धियाँ और अनेक तांत्रिक शक्तियाँ प्रदान करती हैं।

महायक्षिणी के कुछ प्रमुख स्वरूप

मोहिनी महायक्षिणी – प्रेम, आकर्षण और वशीकरण में सहायक देवी मोहिनी महायक्षिणी की स्वरूप हैं।
कालरात्रि महायक्षिणी – शत्रु नाश और सुरक्षा प्रदान करने वाली देवी कालरात्रि महायक्षिणी की स्वरूप हैं।
विद्यादायिनी महायक्षिणी – ज्ञान और तंत्रविद्या में निपुणता देने वाली देवी विद्या दायिनी महायक्षिणी की स्वरूप हैं।
धनदायिनी महायक्षिणी – धन, ऐश्वर्य और समृद्धि देने वाली देवी धनदायिनी महायक्षिणी की स्वरूप हैं।

यक्षिणियाँ और महायक्षिणी का स्थान

यक्षिणियाँ हिंदू तांत्रिक परंपरा में देवी लक्ष्मी की सहचरी मानी जाती हैं, जो धन, ऐश्वर्य और सिद्धियाँ प्रदान करती हैं। महायक्षिणी सभी यक्षिणियों मे प्रमुख देवी यक्षिणी हैं।

मुख्य यक्षिणियाँ

कामरूपी यक्षिणी – इच्छानुसार रूप परिवर्तन की शक्ति देती हैं।
मदनस्वरूपी यक्षिणी – वशीकरण और आकर्षण की सिद्धि देती हैं।
अष्टलक्ष्मी यक्षिणी – समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करती हैं।

महायक्षिणी इन सभी यक्षिणियों की प्रधान देवी यक्षिणी मानी जाती हैं और इनमें समस्त तांत्रिक शक्तियाँ समाहित होती हैं। इनकी सिद्धि प्राप्त साधकों को अन्य यक्षिणी साधना कि आवश्यकता नहीं पड़ती। यह महायक्षिणी सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण करती हैं।

महायक्षिणी साधना Mahayakshini Sadhana

महायक्षिणी साधना Mahayakshini Sadhana अत्यंत कठिन और गोपनीय होती है। इसे बिना गुरु के करना अनुचित और हानिकारक हो सकता है। इन कि साधना शुरू करने से पहले ही एक योग्य गुरु कि तलाश आवश्यक है, साथ ही साधना के लिए उपयुक्त स्थान का होना जरूरी है। अगर साधना के इच्छुक व्यक्ति वर्तमान के असम राज्य गुवाहाटी के समीप ब्रह्मपुत्र नदी तट पर स्थित निलांचल पर्वत पर माँ कामाख्या देवी के पवित्र एवं सुरक्षित स्थान मे बैठकर साधना करे तो उत्तम फलदायी होगा।

जून माह के अंबुबाची पर्व पर यहाँ विश्व भर के तांत्रिक अपनी तंत्र-मंत्र साधना विद्या की सिद्धि के लिए आते हैं। मां कामाख्या देवी से बड़ा गुरु और सुरक्षित स्थान तंत्र-मंत्र साधना के लिए हमारे दृष्टिकोण से दूसरा कोई नहीं है। साधक अपने गुरु के संरक्षण में और उपयुक्त अन्य उपयोगी स्थानों में भी साधना कर सकता है।

महायक्षिणी साधना की आवश्यकताएँ

(i) महायक्षिणी साधना में गुरु का मार्गदर्शन अनिवार्य

महायक्षिणी की साधना करने के लिए एक योग्य गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक होता है। बिना गुरु के साधना करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

(ii) महायक्षिणी साधना स्थल

महायक्षिणी साधना श्मशान, एकांत कक्ष, सिद्ध स्थान या किसी विशेष तांत्रिक क्षेत्र में की जाती है। सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थान तांत्रिक साधना के लिए कामाख्या शक्तिपीठ माना गया है। साधक कोई भी साधना अपनी-अपनी व्यवस्था और आवश्यकतानुसार कहीं भी करने के लिए स्वतंत्र है। कामाख्या देवी मंदिर साधना स्थल सर्वोच्च स्थान है।

(iii) महायक्षिणी साधना के नियम

साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साधना के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। साधक के लिए मानसिक और आत्मिक शुद्धता आवश्यक है। गुरु द्वारा दी गई विधि का ठीक से पालन करना चाहिए। गुरु के ज्ञान पर लेशमात्र मन में संदेश साधक के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

माता की इच्छा के बिना यहां तक पहुंच पाना हर किसी के लिए नामुमकिन होता है। यहां तक कि यहां आये श्रद्धालु भी मां के इच्छा के बिना दर्शन से भी वंचित हो जाता है। यहां स्थापित योनि भाग गर्भगृह में प्रकाश कि विस्तृत व्यवस्था नही रहती और योनि भाग तक जाने का मार्ग संकुचित है। जिन भक्तों पर माँ कि कृपा होती है वही योनि भाग से श्रावित अमृत जल का स्पर्श और योनि भाग का दर्शन पाता है।

महायक्षिणी मंत्र साधना

महायक्षिणी के मंत्र अत्यंत प्रभावशाली होते हैं और इनका उच्चारण शुद्धता और विधि-विधान से करना अनिवार्य होता है। तो आइये महायक्षिणी मंत्र को जानिए और इसका शुद्ध अभ्यास किजिए सभी विधि-विधान को समझने के बाद योग्य गुरु या कामाख्या तांत्रिक क्षेत्र का चयन कर अपनी साधना को पूर्ण करने का सफलतापूर्वक प्रयास सम्पन्न करें।

(i) साधारण मंत्र – ॐ ह्रीं महायक्षिण्यै नमः
इस मंत्र का जप 1,25,000 बार करने से महायक्षिणी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

(ii) तांत्रिक महायक्षिणी मंत्र – ॐ ह्रीं क्लीं महायक्षिणी स्वाहा
यह मंत्र विशेष तांत्रिक प्रयोगों के लिए उपयोग किया जाता है और इसे उपयुक्त स्थान पर गुरु के मार्गदर्शन में ही सिद्ध किया जाता है।

महायक्षिणी साधना की प्रक्रिया

(i) महायक्षिणी साधना का समय और अवधि

साधना पूर्णिमा, अमावस्या, नवरात्रि या किसी विशेष ज्योतिषीय संयोग में करनी चाहिए। इसे सामान्य स्थानों पर 21, 41 या 108 दिनों तक किया जा सकता है।

(ii) महायक्षिणी साधना की विधि

स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। रक्त या लाल रंग का आसन प्रयोग करें।महायक्षिणी का यंत्र (यदि उपलब्ध हो) स्थापित करें। मंत्र का जप माला से करें (रुद्राक्ष या स्फटिक माला उत्तम मानी जाती है)। साधना के दौरान पूर्ण एकाग्रता बनाए रखें। मन मे किसी भी प्रकार का भ्रम या भय न पालें। तन-मन को साधना के दौरान पवित्र रखें।

महायक्षिणी साधना के लाभ

महायक्षिणी साधना साधक को असाधारण शक्तियाँ प्रदान कर सकती है।
आध्यात्मिक और तांत्रिक लाभ – उच्च कोटि की सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं। वशीकरण, आकर्षण और मोहन शक्ति मिलती है। साधक को तांत्रिक क्रियाओं में निपुणता प्राप्त होती है।

भौतिक लाभ – धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

सुरक्षा और शत्रु नाश – साधक को अदृश्य सुरक्षा कवच प्राप्त होता है। शत्रु और विरोधियों से मुक्ति मिलती है। बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जाओं से रक्षा होती है।

Click on the link यक्षिणी और योगिनी में अंतर तंत्र-मंत्र साधना सिद्धि के विधि-विधान सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहां ब्लू लाइन पर क्लिक करें।

महायक्षिणी साधना से संबंधित सावधानियाँ

महायक्षिणी साधना अत्यंत शक्तिशाली होती है और इसमें छोटी-सी गलती भी घातक सिद्ध हो सकती है। गुरु के बिना साधना न करें, बिना गुरु के साधना करना जोखिम भरा हो सकता है। गलत विधि से साधना करने पर अनिष्ट हो सकता है।

शुद्धता और नियमों का पालन करें – साधना के दौरान पूर्ण शुद्धता बनाए रखें। किसी भी प्रकार का अधार्मिक कार्य न करें। मन को साफ रखें गलत मानसिकता को मन मे पालकर साधना न करें क्योंकि अनिष्टकारी हो सकता है।

सिद्धि प्राप्ति के बाद संयम बरतें – किसी भी सिद्धि का दुरुपयोग न करें। सिद्धियों का प्रयोग परोपकार और आत्मिक उन्नति के लिए करें। सिद्धियों कि प्राप्ति के बाद भी जब सिद्धि का दुरुपयोग साधक शुरू कर देता है तो सिद्धियाँ नष्ट होते देर नही लगती। और दुष्परिणाम भी भोगना पड़ता है।

महायक्षिणी एक अत्यंत शक्तिशाली तांत्रिक देवी हैं, जिनकी साधना अत्यधिक रहस्यमयी और प्रभावशाली मानी जाती है। यह साधना साधक को सिद्धियाँ, धन, ऐश्वर्य, सुरक्षा और आत्मिक उन्नति प्रदान कर सकती है, लेकिन इसके लिए अत्यधिक संयम और गुरु मार्गदर्शन आवश्यक होता है। यदि इस साधना को सही विधि से किया जाए, तो साधक को असाधारण शक्तियाँ और महायक्षिणी देवी की कृपा प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस साधना को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार की गलती साधक के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।

आप इस विषय में किसी विशेष पहलू के बारे में अधिक जानना चाहते हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताईयें मां कामाख्या देवी की कृपा से अपनी कर्म-धर्म लेखनी के द्वारा बताने का प्रयास करेंगे। माता के प्रति आस्था हो तो कमेंट बॉक्स में पाठक जरुर लिखें जय मां कामाख्या देवी। Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में जाने पूरी जानकारी यहां एक क्लिक में। नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट अंतराष्ट्रीय सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े प्रयासों के बीच निधि सिंह को स्वयंसेवी सेवा से संबंधित एक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। United Nations … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

क्या अप्सराएँ केवल पौराणिक कथा हैं या भारतीय शास्त्रों का गहन प्रतीक? Mrigakshi Apsara मृगाक्षी अप्सरा, वैदिक संदर्भ, शक्ति परंपरा और शोधपरक तंत्र-मंत्र साधना विधि-विधान के साथ विश्लेषण पढ़ें। पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा अप्सरा साधना महाग्रंथ श्रृंखला 64 में प्रथम शिर्षक मृगाक्षी अप्सरा साधना महाग्रंथ mrigakshi apsara mantra सम्पूर्ण विधि-विधान सहित amozan पर eBook एवं … Read more
Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग काल भैरव की पूजा विधि, मंत्र और उपाय भगवान बटुक भैरव की पूजा विधि, शक्तिशाली कार्य सिद्धि मंत्र, अष्टोत्तर शत नाम स्तोत्र, कवच पाठ और शत्रु नाशक प्रभावी उपाय जानिए। कालभैरवाष्टमी पर विशेष प्रयोग से असंभव कार्य सिद्ध होंगे और शत्रु परेशान करना छोड़ देंगे। भैरव कृपा प्राप्त … Read more

2 thoughts on “Mahayakshini महायक्षिणी साधना: तांत्रिक देवी के मंत्र, रहस्य और सिद्धि प्राप्ति विधि”

Leave a Comment