हज और ईद उल अजहा, खुदा की इताअत, आज्ञा पालन, समर्पण, कामिल बंदगी का बे मिसाल मंजर

Amit Srivastav

Updated on:

कोरोना के साए में पनपा प्रेम: एक अनकही सपना और रोहित की दास्तान Love Life
 

ईद उल अजहा – हज दरहकिकत खुदा के सामने उस सर ज़मीन में हाज़िर होकर जहां नबियो, रसूलो,पैगंबरो, और  नेक लोगो ने हाजिर होकर अपने ईश, आज्ञा पालन, पालन का एतराफ किया। अपने आज्ञा पालन का प्रण हैं और उन स्थानों में खड़े होकर और चल कर खुदा/ अल्लाह के सम्मुख अपने पापो/ गुनाहों से तौबा करना,और अपने पालन कर्ता, प्रभु को मानना है, ताकि वह हमारी और उन्मुख होने के लिए हर समय तैयार रहे। यह करुणा, दया,और रहमत का सागर है। यही कारण है कि पैगंबर ए इस्लाम, (मोo  स, व ) ने फरमाया, हज और गुमराह, गुनाहों से इस तरह साफ कर देता है जिस तरह भट्टी लोहे, सोने, चांदी,के मैलखोर, को साफ कर देती है।


हज और ईद उल अजहा, खुदा की इताअत, आज्ञा पालन, समर्पण, कामिल बंदगी का बे मिसाल मंजर

जो मोमिन इस दिन को, यानी अरफे के दिन। अहराम की हालत में गुजारता है,उसका सूरज  डूबता है तो उसके गुनाहों को लेकर डूबता है। और बहुत सी हदीस के अनुसार, जिनमे निष्ठा पूर्वक हज अदा करने वालो को रहमत, व मगफिरत / मोक्ष, मुक्ति, की शुभ सूचना सुनाई गई है। तमाम शुभ सूचनाओं से साबित/प्रमाणित होता है कि हज दर हकीकत तौबा, और इनाबत/पश्चाताप, प्रायश्चित है।

तवाफ में, सईद में, सफा पहाड़ पर, मुजदल्फा में अराफात में, मीना में, दीगर मकामात, हर जगह जो भी दुआए मांगी जाती है। उनका बड़ा हिस्सा अल्लाह से तौबा करना,और इस्तगफार का होता है। यद्यपि तौबा से हर जगह गुनाह मुआफ होते है।इस लिए अराफात काबा, की कोई शर्त नहीं लेकिन…. हज के प्रतीक स्थल और अनुष्ठान, अपने विभिन्न प्रभावो के कारण जो यहां के अलावा अन्य जगह उपलब्ध नहीं है। सच्ची तौबा के लिए बेहतर एवम उचित अवसर प्रदान करते है। 

इद उल अजहा पर खास जानकारी 

हज और ईद उल अजहा, खुदा की इताअत, आज्ञा पालन, समर्पण, कामिल बंदगी का बे मिसाल मंजर

जहां हजरत आदम अलैयo और हजरत अम्मा हव्वा अलैo ने अपने गुनाहों की माफी की दुआ की थी। हजरत इब्राहिम अलैयo ने अपनी  और अपनी औलाद के लिए दुआए मांगी, जहां हजरत हुद अलैयo और हजरत सवालेह अलैयo ने अपनी कौम की तबाही के बाद अपनी पनाह ढूंढी। जहा हजरत मो o स अ, ने खड़े होकर अपने और अपनी उम्मत के लिए दुआएं मांगी। कही स्थल,कही प्रतिक,और दुआओ के वही अरकान, हम गुनहगारो की दुआए, व महफीरत के लिए कितने अनुकूल है, जहां नाबियो पर बरकते,और रहमते नाज़िल हुई।

वह माहौल वह फिज़ा/वातावरण, और तमाम गुनहगारो का एक जगह जमा होना,कोई ज़ात बिरादरी, फिरका, काला गोरा,अमीर गरीब कोई फर्क नही बस,अल्लाह के बंदे,एक जगह जमा होकर,अल्लाह के सामने रो रो कर गिड़गिड़ाकर, दुआ मांगने, समर्पण, कदम बा कदम आध्यात्मिक आलोकन,, दुआ और उसके असरात/प्रभाव, इसके कुबूल होने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते है। ये वो अज़ीम मंजर है जहा पत्थर से पत्थर दिल भी, इन हालात और अवलोकनो के बीच, मोम बनने को तैयार हो जाते है। और इंसान इस अब्र ए करम/ करुणा वर्षा, की छींटों से सैरयाब हो जाता है।जो अल्लाह के नेक बंदों पर अर्श ए इलाही से बरसता रहता है।


हज और ईद उल अजहा, खुदा की इताअत, आज्ञा पालन, समर्पण, कामिल बंदगी का बे मिसाल मंजर

मानव मनोविज्ञान यह है और दैनिक अनुभव इसका साक्षी है कि इंसान अपनी जिंदगी में किसी व्यापक एवम महत्वपूर्ण परिवर्तन के लिए हमेशा जिंदगी के किसी मोड़ एवम सीमा रेखा को तलाशता है, जहा पहुंच कर उसकी पिछली और आइंदा जिंदगी के दो विशिष्ट हिस्से पैदा हो जाये। इस लिए लोग अपने परिवर्तन के लिए जाड़ा, गर्मी, बरसात, का इंतजार करते है। बहुत से लोग शादी के बाद,या संतान प्राप्ति के बाद,या शिक्षा ग्रहण के बाद,किसी नौकरी या किसी बड़ी कामयाबी या किसी खास यात्रा, या किसी के मुरीद/ शिष्य, हो जाने के बाद, पूर्व की अपेक्षा बदल/ परिवर्तित हो जाते है। या अपने आपको बदल लेने पर समर्थ, हो जाते है।

क्योंकि ये उनकी जिंदगी की महत्व पूर्ण  घटनाएं उनकी अगली और पिछली जिंदगी में विभेद रेखा डाल देती है। जहा से इधर या उधर मुड़ जाना संभव हो जाता है। हज दर हकीकत इसी तरह इंसानी जिंदगी की पिछली और आगामी जिंदगी के बीच एक सीमा रेखा का काम करती है जो उसकी जीवन शैली को परिवर्तित करने का कार्य करती है। सुधार एवम परिवर्तन की और अपनी जिंदगी के पाट/ बदल देने का अवसर प्रदान करता है। जीवन का बिता अध्याय बंद होकर, उसका नवीन अध्याय खुल जाता है। बल्कि यूं कहना चाहिए वह इसके बाद अपने नए आमाल/ कर्म,के लिए नए सिरे से पैदा होता है।

इसीलिए पैगंबर मोo स व ने फरमाया जिसने खुदा के लिए हज किया और उसमे वासना पूर्ति नहीं की और न कोई गुनाह किया तो वह ऐसा होकर लौटता है जैसे उस दिन था, जिस दिन उसकी मां ने उसे जन्म दिया, अर्थात एक नया जीवन शुरू करता है।जिसमे दीन व दुनिया दोनो जहां की भलाईया जमा और दोनो जहां की  कामयाबिया शामिल होगी। ईद उल अजहा, इब्राहिमी मिल्लत की असल बुनियाद कुर्बानी थी और यही कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैय की पैगंबराना और रूहानी जिंदगी की विशिष्टता थी। इसी परीक्षा में पूरा उतरने के कारण वे और उनकी औलाद हर किस्म की नेयमतो और बरकतो से मालामाल  की गई। लेकिन यह असल कुर्बानी क्या थी…. ।

कुर्बानी कब है 

यह महज़ खून और गोश्त की कुर्बानी न थी…. बल्कि रूह और दिल की कुर्बानी यह अपने प्रियतम/ अल्लाह को समर्पित कर देना था। यह अल्लाह की इताअत,आज्ञा पालन भक्ति,समर्पण, कामिल बंदगी का बेमिसाल मंजर था। यह समर्पण शुक्र व सब्र की वह परीक्षा थी जिसे पूरा किए बगैर दुनिया की पेशवाई और आखिरत की नेकी नही मिल सकती। यह एक बाप का अपने इकलौते बेटे के खून से ज़मीन को रंगीन कर देना नही था बल्कि खुदा के सामने अपनी तमाम भावनाओ, इच्छाओं,अभिलाषाओं, के बलिदान/  कुर्बानी की और खुदा के हुक्म के सामने अपने हर किस्म के इरादे और मर्जी को खत्म कर देना था।

वास्तव में यही है की हज एवम ईद उल अजहा, तथा खुदा की इताअत,आज्ञा पालन,समर्पण,कामिल बंदगी का बेमिसाल मंजर, आलम ए इंसान के लिए ता कयामत तक, एक अमल और एक सबक…. जिशान अहमद काजमी✍️ ।।

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

देवरिया 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करही भुवन में भाजपा भाटपार रानी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए … Read more

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया क्यों युवाओं को आकर्षित कर रही है? जानिए Black Hole, Space Science, Artificial Intelligence, Robots, Alien Life और भविष्य की तकनीकों का एक विस्तृत शैक्षणिक विश्लेषण। आज की युवा पीढ़ी केवल पारंपरिक शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट, Artificial Intelligence, Space Research … Read more

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गहिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की निवासी कमलावती सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 में उन्हें विधिवत चयनित किए जाने के बावजूद बाद में साजिश के तहत कुछ वर्ष बाद हटाकर दूसरी … Read more

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

ग्वालियर में आयोजित कृषि सम्मेलन Kisan Sammelan Gwalior में पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने निधि सिंह को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। निधि सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित एक भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों और … Read more

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

20 May Deoria। में एनएचएम कर्मियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ और डॉक्टरों ने लंबित वेतन के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जानिए वेतन संकट, कर्मचारियों की मांग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट। महीनों से लंबित वेतन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेला।देवरिया में स्वास्थ्य … Read more

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF 2023) ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। भाषा शिक्षण के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि पुरानी रट्टू प्रणाली को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हिंदी भाषा को अब ‘कोर्स A और B’ के स्थान पर … Read more

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण। पुराने … Read more

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

Yoni Sadhana Vidhi —तंत्र, शक्ति, कुण्डलिनी और ब्रह्माणी योनि का गूढ़ विज्ञान। वाममार्ग व दक्षिणमार्ग साधना का विस्तृत आध्यात्मिक वर्णन कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में। जानें योनि साधना क्या है सम्पूर्ण मार्गदर्शिका। भूमिका/प्रस्तावनायोनि साधना: अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय तांत्रिक परंपरा के उस गूढ़ विज्ञान का उद्घाटन है, जिसे … Read more

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

देवरिया 16 मई। जनपद देवरिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चाहे फील्ड में कार्यरत कर्मचारी हों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, सभी वेतन भुगतान में हो रही देरी … Read more

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य

भारतीय दर्शन, तंत्र, योग, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सम्भोग को सबसे उत्तम भोग क्यों कहा गया? जानिए 56 प्रकार के भोग, शिव-शक्ति, कुंडलिनी, प्रेम, ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना का गहन विश्लेषण। भारतीय संस्कृति में “भोग” शब्द का अर्थ केवल भोजन, धन, वैभव या इंद्रिय सुख तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह … Read more

1 thought on “हज और ईद उल अजहा, खुदा की इताअत, आज्ञा पालन, समर्पण, कामिल बंदगी का बे मिसाल मंजर”

  1. आप कि हर तरह की लेखनी बहुत अच्छा लगता है मुझे नहीं पता था कि आप इतना निस्पक्ष लिखते होगें इस पोस्ट को पढ़कर लगा आपकी कलम खुदा कि कलम है आप लेखकों को ऐसा ही होना चाहिए सभी धर्म मजहब को समान दृष्टिकोण से देखते हुऐ उपयोगी जानकारी देते रहना चाहिए। आपके कलम और आपको मेरी तरफ़ से दिल 💕से प्यार भरा खुदा हाफ़िज़ 🙏🙏

    Reply

Leave a Comment