अरविंद केजरीवाल का दस गारंटी भाजपा पर पड़ रही है भारी- लोकसभा मेनिफेस्टो 2024

Amit Srivastav

जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 महत्वपूर्ण गारंटी देकर भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती खड़ा कर दिया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गारंटी चीन से जमीन छुड़ाने की बात कही है। अरविंद केजरीवाल का 10 गारंटी भाजपा पर किस तरह भारी पड़ रही है।

इसके बारे में पूरा विश्लेषण करते हुए यह आर्टिकल हम आपके समक्ष प्रस्तुत करने जा रहे हैं। ‌राजनीतिक गलियारों में क्या हलचल है? कैसी उठापटक चल रही है, इस पर लगातार आपको हम जागरुक करते जा रहे हैं। गोदी मीडिया से अलग निष्पक्ष पत्रकारिता यहां पर आपको इस amitsrivastav.in वेबसाइट पर देखने को मिलेगी। ‌

Arvind Kejriwal 10 guarantee

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी गिनवाई है। इसके बाद चारों तरफ राजनीतिक सरगर्मी बदल गई।

मोदी की गारंटी पर केजरीवाल की गारंटी भारी पड़ रही है? इस सवाल का जवाब मीडिया की गलियों से खोजते हुए इस आर्टिकल के जरिए पहुंचाया जा रहा है। निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान है, दूसरे पोलिटिकल न्यूज़ भी आप पढ़ सकते हैं।

आम आदमी पार्टी का करारा जवाब

अरविंद केजरीवाल का दस गारंटी भाजपा पर पड़ रही है भारी- लोकसभा मेनिफेस्टो 2024

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से जुड़ी हुई हैं लेकिन उन्होंने अपना प्रेस कांफ्रेंस करके आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो होने के नाते 10 गारंटी सामने रखी है। अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील की है कि आम आदमी पार्टी को वोट करें। अब सवाल उठता है कि इस 10 गारंटी के जरिए जनता को क्या हासिल होगा? दूसरा सवाल मोदी की गारंटी का क्या होगा? इसके साथ ही कांग्रेस से की गारंटी जिसने मोदी का नींद उड़ा दिया है, अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल की गारंटी भाजपा के लिए तगड़ा जवाब साबित हो रही है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह 10 गारंटी इंडिया गठबंधन के जरिए सरकार बनने पर पूरी कराई जाएगी ऐसी गारंटी अरविंद केजरीवाल ने कहा है।

अरविंद केजरीवाल के 10 गारंटी भाजपा पर कैसे पड़ रही है भारी इसका विश्लेषण आगे है जारी

चुनाव शुरू होने से पहले भाजपा के नरेंद्र मोदी ने नारा लगाना शुरू किया 400 के पार। उसके बाद यह नारा गायब हो गया। ‌ इधर अरविंद केजरीवाल जेल में थे। राहुल गांधी ने अपनी सक्रिय राजनीति का अच्छा उदाहरण देते हुए मोदी के 400 पार नारे को किनारे अपने प्रभावशाली मेनिफेस्टो के जरिए कर दिया।

अंतरिम जमानत पर छूटकर आए अरविंद केजरीवाल जैसे ही जेल से बाहर आए उन्होंने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

आपको बता दे कि 10 गारंटी वाला इनका प्रेस कॉन्फ्रेंस तेजी से वायरल हो रहा है। साथ में जानकारी देना महत्वपूर्ण है कि पिछले 10 साल के शासनकाल में एक बार भी पत्रकारों के जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में देने की हिम्मत ना जुटा पाने वाले नरेंद्र मोदी के लिए अरविंद केजरीवाल का भाषण और उनका प्रेस कांफ्रेंस के साथ गारंटी बीजेपी पर भारी पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल की गारंटी क्या बदल पाएगी देश की तस्वीर

सबसे पहले हम आपको बता दे कि 2014 से लेकर 2019 तक के चुनाव में जो वादे किए गए उनमें से अधिकतर वादे भाजपा सरकार पूरी नहीं कर पाई। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और विकास के मामले में भाजपा इस चुनाव भी मुद्दा बनाकर अपने पक्ष में नहीं कर पाई है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल इन सभी चीजों का फायदा उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 गारंटी जिसमें देश की सुरक्षा के बारे में बात की।

Arvind Kejriwal 10 guarantee aam aadami party

अरविंद केजरीवाल का दस गारंटी भाजपा पर पड़ रही है भारी- लोकसभा मेनिफेस्टो 2024

सवाल उठता है कि ईमानदार छवि वाले अरविंद केजरीवाल जिस पंजाब और दिल्ली समेत पूरी जनता पसंद करती है। क्या अपनी ईमानदारी की इस राजनीति के जरिए देश को बदल पाएंगे। 10 साल पुरानी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता का दिल जीता। दूसरे राज्यों में भी अपनी पहचान बनाई। दिल्ली के अलावा पंजाब में उनकी सरकार है। ‌

अरविंद केजरीवाल का आरोप भाजपा नहीं कर पाई अपने पूरे वादे

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। ‌मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ‌

केजरीवाल ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे और आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी योजनाएं हैं, जिनको इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर लागू कराया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वादा पूरा करने में हो गई नाकामयाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधा आरोप लगाते हुए बीजेपी की केंद्र सरकार पर उन्होंने निशान साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की पुरानी गारंटी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने 15 लाख रुपए हर नागरिक के खाते में भेजने की गारंटी दी थी। इसके साथ दो करोड़ रोजगार की बात दी थी।‌ यह सब वादे अधूरे रह गए हैं, जिसे मोदी ने अभी तक पूरा नहीं किए हैं।‌

बुलेट ट्रेन 2022 में चलाने का वादा पिछले चुनाव में मोदी द्वारा किया गया था। वह गारंटी झूठी साबित हुई। मेट्रो सिटी बनाने की गारंटी भी मोदी की फेल हुई। ‌अरविंद केजरीवाल के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चारों तरफ से भाजपा को घेरा गया है। अब सवाल उठता है, क्या इसका जवाब देने के लिए नरेंद्र मोदी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

सवाल उठता है, क्या इस पर भाजपा जवाब दे पाएगी?  बहरहाल हम आर्टिकल के दूसरे हिस्से पर चलते हैं, और आपको बताते हैं कि आम आदमी पार्टी की 10 देश हित गारंटी क्या है?

अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

अब सवाल उठता है कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटी चुनाव के वक्त में दी थी। उसे उन्होंने पूरा किया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा अरविंद केजरीवाल ने किया है,  आइए इस पर नजर डालें-

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गारंटी – मुफ़्त बिजली की दी थी जिसे पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था की शानदार स्कूल बनाएंगे इसकी भी गारंटी उन्होंने पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक से आम जनता को होने वाली सुविधा के बारे में भी बताया। ‌मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि अब 75 साल के प्रधानमंत्री हो जाएंगे पता नहीं वह इस बार की गारंटी पूरा करेंगे कि नहीं, क्योंकि? रिटायरमेंट का जिक्र अरविंद केजरीवाल ने एक भाषण में किया है।

गरीबी अशिक्षा और बेरोजगारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना अच्छी शिक्षा के देश विकास नहीं कर सकता है। गरीबों के लिए अच्छी शिक्षा नीति नहीं है तो देश कभी भी आगे बढ़ नहीं सकता है।

उन्होंने देश हित में बात कही। अच्छी शिक्षा व्यवस्था की गारंटी की बात अरविंद केजरीवाल ने कही तो इसके अलावा उन्होंने हर नागरिक को अच्छे स्वास्थ्य देने की गारंटी की बात कही। आगे हम आपको उनके 10 गारंटी के बारे में पूरी बात बताते हैं।

आम आदमी पार्टी की  10 गारंटी

अरविंद केजरीवाल का दस गारंटी भाजपा पर पड़ रही है भारी- लोकसभा मेनिफेस्टो 2024

देश में 24 घंटे लगातार बिजली देने की इंतजाम के बारे में बाकायदा अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया इसके अलावा गरीबों को फ्री बिजली देने की बात कहीं।

manifesto 2024

उन्होंने हर गांव और मोहल्ले में शानदार स्कूल बनाए जाने की बात कही।

देश में पैदा होने वाले हर बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम करने की बात कही।

हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाने की गारंटी की बात की इसके साथ ही हर जिले में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाए जाने की बात कही जो की प्राइवेट अस्पताल से बेहतर होंगे इस बात पर भी उन्होंने जोर दिया।

चीन ने जो जमीन कब्जा किया है उसे छुड़वाने के लिए भी केजरीवाल ने कहा।

उन्होंने भाजपा द्वारा बनाई गई अग्निवीर योजना agniiVeer Yojana सेना के लिए हानिकारक बताया। इसके साथ ही उन्होंने गारंटी दी की है जो अग्निवीर अभी तक बहाल हुए उनको पक्की नौकरी दी जाएगी। ‌

इसके साथ ही कच्ची नौकरी यानी संविदा आधारित ठेके की नौकरी पद्धति पर भी रोक लगाने की गारंटी दी है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि कच्ची नौकरी नहीं बल्कि पक्की नौकरी दी जाएगी। ‌संविदा आधारित नौकरी को पक्की नौकरी करने का संकेत इस गारंटी में उन्होंने दिया है। ‌ इस गारंटी से संविदा व्यवस्था के अन्तर्गत आर्थिक स्थिति से कमज़ोर संविदा कर्मियों में उत्साह आ सकता है।

सेना पर जितना खर्च किया जाना चाहिए करेंगे।‌

किसानों के सभी फसलों पर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार दाम मिलेगा।‌

एक साल के अंदर दो करोड़ रोजगार की गारंटी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने किया है।

भ्रष्टाचार बीजेपी की वाशिंग मशीन के बारे में उन्होंने कहा कि- भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सोर्स के रूप में है। इस व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाया जाएगा। ‌ दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर भ्रष्टाचार से मुक्ति पूरी देश को मिलेगी।

व्यापारियों के हित में अच्छी व्यवस्था किया जाएगा। इसके साथ ही जीएसटी को सरलीकरण किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल का चुनावी दौरा

अरविंद केजरीवाल चुनावी प्रचार के लिए देश में दौरा करेंगे पल-पल की खबर हमारी वेबसाइट के माध्यम से आप तक मिलती रहेगी इसके साथ ही राजनीतिक हलचल की नई अपडेट और उसका विश्लेषण हम निस्पक्ष आपको देते रहेंगे। हमारे वेबसाइट के दूसरे लेख और आर्टिकल जरूर पढ़ें अपने कमेंट करके अपने विचार भी रख सकते हैं, इसके अलावा हमारे आर्टिकल को आप शेयर करके लोगों को जागरुक कर सकते हैं। गोदी मीडिया से अलग निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को समझते हुए आप हमारे आर्टिकल पढ़कर हमें प्रोत्साहित कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल का मोबाइल नंबर

अरविंद केजरीवाल कि पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दो व्हाट्सएप नंबर-8297324624 व 9700297002 जारी की हैं।

अरविंद केजरीवाल का दस गारंटी भाजपा पर पड़ रही है भारी- लोकसभा मेनिफेस्टो 2024

सुनीता केजरीवाल का पद क्या है?

सुनीता केजरीवाल दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कि पत्नी विधानसभा में किसी पद पर नही हैं। 1994 बैच की भारतीय राजस्व सेवा आईआरएस अधिकारी सुनीता केजरीवाल ने 22 वर्षों तक आयकर विभाग में कार्यरत रही। भोपाल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सुनीता की मुलाकात 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी अरविंद केजरीवाल से हुई थी। सुनीता केजरीवाल 2016 में आईटी विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली हैं। भाजपा के इशारे पर ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया 51 दिनों तक अरविंद केजरीवाल जेल में रहें उस दौरान सुनीता केजरीवाल दिल्ली की जनता के बीच बनी रहीं और हिम्मत के साथ हर मुश्किलों का सामना करते दिल्ली की जनता सहित अपने पति अरविंद केजरीवाल की सहायता करने में सफल रही।

केजरीवाल की बेटी का नाम क्या है?

अरविंद केजरीवाल की बेटी का नाम हर्षिता केजरीवाल है।

आर्टिकल निष्कर्ष

जैसे-जैसे चुनाव अगले चरण की ओर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा के हाथ से मुद्दे निकलते हुए चले जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो है। जेल से बेल मिलने के बाद उन्होंने ताबड़ तोड़ भाजपा पर वार करना शुरू कर दिया है। इलेक्शन 2024 भाजपा के लिए टेढ़ी खीर नजर आ रही है। ‌आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर वादाखिपी का आरोप लगाया। इस पर भाजपा का जवाब आना बाकी है। लेकिन नए मुद्दे अरविंद केजरीवाल की तरफ से उठाए गए हैं। इससे चुनाव अपने नए रंग की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

कांग्रेस का मेनिफेस्टो और उसके बाद अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी के आगे मोदी की गारंटी फीकी साबित हो रही है। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद जनता उन्हें गंभीरता से ले रही है, ऐसे में इंडिया गठबंधन की तरफ से राहुल गांधी भाजपा के लिए चुनौती बने हुए हैं तो अब केजरीवाल 10 गारंटी के साथ चुनावी मैदान में है। ऐसे में भाजपा की अगली रणनीति क्या होगी?भाजपा अपने मुद्दों पर ही क्या भटक कर रह जाएगी? अरविंद केजरीवाल के प्रभावशाली सवाल के आगे नरेंद्र मोदी का भाषणों का झूठ क्या अब चल पाएगा? इन सभी सवालों के बीच में हम आपको छोड़े जाते हैं अगली नई अपडेट में हम आपके सामने फिर एक नए आर्टिकल एक नए मुद्दे के साथ सामने लेकर आएंगे। तब तक हमारे दूसरे आर्टिकल और न्यूज़ पढ़ते रहें ,जागरूक होते रहें, धन्यवाद।

हमारे दूसरे साइड पर जाने के लिए यहां क्लिक किजिये amitsrivastav.in साइड पर ! 

click on the link अरविंद केजरीवाल ने क्यों कह दिया कि अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे जानिए अंदर की बात क्लिक किजिये पढ़िए। मोदी का बनाया नियम खुद मोदी पर क्यूँ नही लागू होता।

click on the link केजरीवाल को मिला अंतरिम बेल बीजेपी के लिए मुसीबत निस्पक्ष जानकारी के लिए यहां क्लिक किजिये।

Leave a Comment