अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आखिर क्यों कह दिया कि अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे। फिर इसके बाद भाजपा के अमित शाह (home minister Amit Shah) ने क्यों दी इस पर सफाई। पहले आपको हम पूरा मामला बता देते, फिर इसका विश्लेषण करते हुए राजनीति में किस तरह की उठापटक चल रही है इस आर्टिकल में बताते हैं, इस बारे में हम आपको पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से दे रहे हैं। मीडिया (media) में प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित भी किया गया है।

अमित शाह होंगे अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र हो रही 75 साल!
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के कही गई बातों का सारांश निम्नलिखित है-
अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के होने वाले हैं। उन्होंने (नरेंद्र मोदी ने) 75 साल से अधिक उम्र के भाजपा नेताओं को सक्रीय राजनीति से हटा कर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे में इस चुनाव को जीतने के बाद 75 साल के नरेंद्र मोदी अगले साल हो जाएंगे उनके बाद प्रधानमंत्री अमित शाह बनेंगे। यह बात कहकर उन्होंने एक नई बहस राजनीतिक गलियारों में छेड़ दी।

अरविंद केजरीवाल के बातों का मतलब
75 साल से अधिक उम्र के नेता जैसे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि को सक्रिय राजनीति से हटा दिया गया था।
लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को सक्रिय राजनीति से हटाने का मतलब था कि नरेंद्र मोदी के लिए किसी तरह का विरोध का सामना न करना पड़े। असल में उन्होंने अपने प्रधानमंत्री बनने और किसी तरह का बीजेपी का दबाव उन पर ना हो इसलिए वरिष्ठ नेताओं को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
कहा था कि 75 साल उम्र के बाद सक्रिय राजनीति में भाजपा नेता नहीं आएंगे, बस इस बात का फायदा उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह नियम उन पर भी लागू होता है।
अगले साल प्रधानमंत्री 75 साल के हो जाएंगे। अगर बीजेपी जीतती है तो नरेंद्र मोदी केवल 1 साल के ही लिए ही प्रधानमंत्री होंगे, उसके बाद दूसरे नंबर के बड़े नेता अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे। 75 साल के होने के बाद पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। केजरीवाल के इस सवाल पर अमित शाह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल बड़ी गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान में ऐसा कुछ भी लिखा नहीं है कि 75 साल से अधिक उम्र वाले लोग सक्रिय राजनीति में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं बल्कि भविष्य के प्रधानमंत्री भी वही हैं और भाजपा का नेतृत्व भी भविष्य में जारी रखेंगे। देश में इसे लेकर कोई भ्रम नहीं है।
अरविंद केजरीवाल का पलटवार
अंतरिम जमानत मिलने के बाद चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल भाजपा के लिए तगड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं। 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को भाजपा ने सक्रिय राजनीति से हटा दिया था। उसका उल्लेख करते हुए उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पीएम मोदी अगले साल यानी 2025 में 75 साल को पूरा होने वाले हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अरविंद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत भी गई तो पीएम मोदी अगले साल तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद यह नियम बनाया था कि 75 साल के बाद सक्रिय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल नहीं होंगे। तो क्या मोदी का बनाया नियम खुद मोदी पर लागू नहीं होगा ?
केजरीवाल की यह बात भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने आडवाणी मुरली, मनोहर जोशी और बड़े नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि 75 साल से अधिक उम्र के हो जाने के बाद उन्हें सक्रिय राजनीति से बाहर कर दिया गया था।
अरविंद केजरीवाल सीधा प्राइम मिनिस्टर मोदी पर निशाना साधते हुए यह बात कही है, जिससे भाजपा के वरिष्ठ नंबर दो के नेता अमित शाह को सफाई देनी पड़ी। बीजेपी के संविधान में 75 साल से अधिक उम्र हो जाने पर रिटायर्ड करने का कोई जिक्र नहीं है।

क्या अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री?
चुनावी गलियारों में यह सवाल अरविंद केजरीवाल के प्रश्न पूछने पर चारों तरफ गूंजने लगी है। नरेंद्र मोदी के बाद अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे। मीडिया विशेषज्ञ और जनता की राय को अगर रखा जाए तो काफी लोगों का नजरिया यही है कि अरविंद केजरीवाल की बात में दम है। नरेंद्र मोदी के बाद उनका उत्तराधिकारी योगी को माना जाता रहा है लेकिन पिछले 1 साल से यह धरणा भी टूटती हुई नजर आ रही है। बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह उनके उत्तराधिकारी के रूप में नजर आते हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले समय में अमित शाह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज नही हो सकते हैं। बीजेपी के गडकरी और राजनाथ सिंह का कद अमित शाह से कम रखा गया है। ऐसे में अमित शाह अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रबल दावेदारी रखते हुए नजर आ रहे हैं, केजरीवाल के पूरे वक्तव्य का मतलब यही निकलता है।
अरविंद केजरीवाल का यह पलटवार भाजपा के लिए चुनौती बनती जा रही है। इधर कांग्रेस के राहुल गांधी प्रधानमंत्री के आमने-सामने खड़े हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी चुनौतियां इस चुनाव में बढ़ती हुई नजर आ रही है। अरविंद केजरीवाल का चुनाव प्रचार और उसमें उठाए गए मुद्दे इन दोनों मीडिया की नजरों में है। ऐसे में कई मजेदार बातें आम जनता के सामने इस चुनाव में आने वाली है, जिससे चुनाव की हवा का रुख बदलता हुआ साफ नजर आ रहा है।
आर्टिकल निष्कर्ष
अरविंद केजरीवाल अमित शाह (Amit Shah) पर पलटवार करते हुए, प्रधानमंत्री होने की संभावना को जताने वाली बात कह कर, प्रधानमंत्री के उस नियम को याद दिलाया जब उन्होंने 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को बीजेपी की सक्रिय राजनीति से हटा दिया था।
जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन आदि के नाम भी अरविंद केजरीवाल द्वारा लिया गया। इस पर गृह मंत्री अमित शाह को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि 75 साल से अधिक उम्र के नेता प्रधानमंत्री नहीं बन सकते या सक्रिय राजनीति नहीं कर सकते हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल के इस सवाल पर व्यंग्य ही छुपा है, लेकिन जिस तरीके से भाजपा पर लगातार अरविंद केजरीवाल सवाल उठा रहे हैं। उससे निश्चित ही भाजपा को इस चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव की एक-एक छिपी खबर और विश्लेषण पढ़ने के लिए हमारी इस वेबसाइट पर विजिट करें।

1 thought on “अरविंद केजरीवाल ने क्यों कह दिया कि अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे, भाजपा क्या दे रही सफाई”