देवरिया। भाटपार रानी खामपार स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खामपार स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान में गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट किया गया। विद्यालय के अध्यापक उमेश तिवारी के द्वारा भजन एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। आप अभी दसवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं तन, मन से पढ़ाई करें और अपना रिजल्ट अच्छा करें।आप सबों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेलकूद का हो या कला कौशल का। प्रतिभा के क्षेत्र में इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा अव्वल हैं। सकारात्मक सोच के साथ नदी की पानी की तरह आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी। समय के पाबंदी को महत्व देते हुए जिसने समय को पकड़ लिया वह आगे बढ़ जाता है। कठिन परिश्रमी बने और हमेशा अच्छा करने की सोच रखें। देश के लिए कुछ करने की मन में चेष्टा रखकर आगे की तैयारी करें देश का भविष्य आपके कंधों पर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है लेकिन मैं आप सब को विद्यालय से विदा तो नहीं कर रहा हूं पर विधि के विधान के अनुसार आगे आप सभी छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विदाई दी जाती है। आप सभी अच्छी तैयारी करें और परीक्षा दें और आपका रिजल्ट अच्छा हो यही मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितेश कुशवाहा, फागु राज कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा, उमेश तिवारी, राधेश्याम कुशवाहा, काशी नाथ पड़ित, श्रवण आर्य, रवि कुमार भारती, माधुरी देवी, मनोरमा देवी, पिंकी यादव, निशा कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, दीक्षा यादव, हरिलाल कुशवाहा, जवाहर यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।