देवरिया। गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाटपार रानी मंडल के ग्राम पंचायत में बनकटा मिश्र में संपर्क कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराया।

संपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को रुपए 6000 की आर्थिक मदद सरकार के द्वारा मुहैया कराई जा रही है। गेहूं की एमएसपी में 63.5 प्रतिशत और धान की एमएसपी में 66 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35% सीटें आरक्षित करने का विधेयक संसद से पास हो चुका है तो वही 500 सालों की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान हो गए हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विगत साढ़े छह वर्ष में प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है और संगठित अपराध की समाप्ति हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष पटेल, सुरेश तिवारी, विशंभर पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, तनय प्रकाश मिश्रा, प्रसिद्ध नारायण मिश्रा, गिरीश मिश्रा, नेंबू लाल गोंड, राधेश्याम यादव, तेजस कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।