भाजपा नेताओं ने किया महिलाओं संग चाय पर चर्चा

Amit Srivastav

देवरिया। भाजपा सरकार ने महिलाओं को किया आर्थिक रूप से सुदृढ़। शनिवार को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाटपार रानी उपनगर एवं ग्राम पंचायत सोहनपुर के टोला मधईपुर में भाजपा नेताओं ने महिलाओं संग चाय पर चर्चा किया और केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

भाजपा नेताओं ने किया महिलाओं संग चाय पर चर्चा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक 16.24 लाख बेटियों को लाभान्वित हुई है तो वही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से निर्धन परिवारों के 3.10 लाख जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। निराश्रित महिला पेंशन हेतु आयु सीमा की बाध्यता को समाप्त करने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है इस योजना के अंतर्गत अब तक 31.50 लाख निराश्रित महिलाएं लाभान्वित हुई है। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय,राशन कार्ड सहित बहुत सारे योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 54.44 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है। बालिकाओं को स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा देने का कार्य उत्तर प्रदेश की सरकार कर रही है। डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुहैया कराया गया है। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, शशि रंजन तिवारी, विशाल मणि,राजन कुशवाहा, महेंद्र पासवान, अभिषेक मिश्र, माला देवी, सीमा कुशवाहा, रेशमी देवी, आरती देवी,रानू देवी, हेमा देवी, विमला देवी,रीना देवी, सोनिया देवी, माधुरी देवी,गौतमी देवी,किरन देवी, रामावती देवी,मीरा देवी, अनिता देवी, रीमा देवी उपस्थित थे।

Leave a Comment