भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित

Amit Srivastav

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी बनकटा मंडल के मंडल अध्यक्ष शशि रंजन तिवारी ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की संस्तुति से बनकटा मंडल की मंडल कार्यकारिणी का घोषित किया है। कार्यकारिणी में राजेश सिंह पिंटू, उत्सव सिंह कुशवाहा, नीरज गुप्ता, संजय सिंह, सतीश वर्मा, पंकज गोंड को उपाध्यक्ष तो वही राजन कुशवाहा एवं गुड्डू गोस्वामी को महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित

अतुल मिश्रा, बृजमोहन पटेल, कमलेश कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पांडेय, महेंद्र पासवान, लक्ष्मण विश्वकर्मा को मंत्री की जिम्मेवारी सौंप गई है। मार्कंडेय तिवारी कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारीयों को जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, सुशील कुमार शाही, डॉक्टर अरविंद सहाय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, आदि ने बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा होगा।

मौज ममस्ती के साथ नौकरी Click on the link पढ़ने के लिए यहां क्लिक किजिये

Leave a Comment