उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के नारायनपुर तिवारी गांव निवासी शिवनाथ यादव को यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नामित किया है ।

इनके मनोनयन पर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, नगर पंचायत भाटपाररानी अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, ओपी यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव ,ग्राम प्रधान पप्पू यादव, फ़जले मसूद, रामजी यादव भूलन, विनोद कुमार, मुकेश यादव प्रिंस यादव आदि ने प्रसन्नता जताई है।