प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने काट डाला प्राइवेट पार्ट: दर्दनाक वारदात ने मचाई सनसनी

Amit Srivastav

सारण जिले में खतरनाक घटना, लेडी डॉक्टर ने अपने प्रेमी वार्ड पार्षद का काटा गुप्तांग।
बिहार के सारण जिले से खतरनाक मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप सबके होश उड़ जायेगें, यहां एक प्रेमिका ने धारदार हथियार से अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया, इसके बाद टॉयलेट में फ़्लश दिया।
बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा नगर पंचायत से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना में एक महिला चिकित्सक ने अपने प्रेमी और वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट काटकर नाले में बहा दिया। इस घटना के बाद आरोपी महिला ने खुद ही पुलिस को सूचित किया। देखिए विडियो में प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट प्रेमिका डाक्टर की घबराहट भरी बातचीत।

घटना का विवरण:

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला चिकित्सक एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और पिछले एक साल से अपने प्रेमी के साथ यौन संबंध बना रही थी। आरोपी महिला का कहना है कि उसके प्रेमी ने शादी का वादा कर दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। लेकिन जब प्रेमी ने 30 जून को शादी करने से मना कर दिया, तो महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

वारदात का दिन:

30 जून को प्रेमी और वार्ड पार्षद को महिला ने अपने बेडरूम में बुलाया। मौके का फायदा उठाकर, महिला ने धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद महिला ने उस कटे हुए अंग को नाले में बहा दिया।

पुलिस की कार्रवाई:

प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने काट डाला प्राइवेट पार्ट: दर्दनाक वारदात ने मचाई सनसनी

घटना के बाद, आरोपी महिला ने खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया और घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

समाज पर प्रभाव:

इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ सारण जिले, बल्कि पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। यह घटना समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और असहिष्णुता का प्रतीक है।
यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे भावनाओं के अतिवादी रूप हमें ऐसे घिनौने अपराध की ओर ले जा सकते हैं। ऐसे मामलों में समाज और कानून की सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सनसनीखेज जानकारी amitsrivastav.in के लिए बेल आइकन को दबा एक्सेप्ट किजिए ताकि हमारी न्यू अपडेट आप तक पहुंच सके।

Leave a Comment