देवरिया। शनिवार को भाटपार रानी मंडल के ग्राम बड़का गांव में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में संपर्क कर लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराएं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं का संचालन की है। जिसका लाभ आम जन को बगैर किसी रोक-टोक के मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की अच्छी स्थिति के कारण ही निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं जिसके कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। https://amitsrivastav.in/
