75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल

Amit Srivastav

Updated on:

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 75 वें गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अखण्ड प्रताप सिंह जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर व आवास कार्यालय पर झंडारोहण कर अपना वक्तव्य दिये, तो वही पुलिस लाइन में संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक ने परेड को सलामी दी। विकास भवन पर प्रत्यूष पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी संयुक्त रूप से झंडा रोहण कार्यक्रम में सम्मलित रहे। डा. गोपाल सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भाटपार रानी पर, तो वही नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने झंडा रोहण किया। जिले के सभी सरकारी संस्थाओं पर निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे झंडा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल

विद्यालयों में निर्धारित समय 10 बजे झंडा रोहण किया गया। बच्चों द्वारा प्रभात फेरी, नित्य, संगीत, नाटक, भाषण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कुहासे व कड़ाके की ठंड में प्राथमिक से स्नातक तक के बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी हाथों में ध्वज लिए भारत माता की जय घोस करते फेरी लगाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पर एस के राय प्राचार्य ने झंडा रोहण किया तत्पश्चात बच्चों ने कार्यक्रम कि प्रस्तुति की।

75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल

जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का भी कार्यक्रम मनमोहक रहा। झंडा रोहण प्रभात फेरी के साथ ही अलग-अलग हाउस के बच्चे-बच्चियों ने झांकी निकाली जिसमें उदयगीरी हाउस पहले स्थान पर रही। बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाया गया जो अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर जैसा सुंदर चित्र देखने को मिला।

75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल
75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल

नवोदय विद्यालय प्राचार्या निरुपमा सिंह व सहायक प्राचार्य परमेश्वर पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र स्मारक चिन्ह प्रदान कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नित्य व कला में बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति कि, तो वही परेड में बालकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

75 वें गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल

Leave a Comment