सरकार के नीति एवं नियत के कारण दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बना भारत: सभाकुवंर कुशवाहा

Amit Srivastav

देवरिया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठवा तिवारी, बेलपार पंडित, बखरी बाजार, कड़सड़वा बुजुर्ग, चुहिया, बास घाटी और जिरासों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार की योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। भठवा तिवारी एवं बेलपार पंडित में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि
नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। धारा 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कमी आई है और जम्मू कश्मीर पुनः विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कड़सड़वा बुजुर्ग एवं बखरी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि देश में एक तरफ जहां विकास की नई-नई गाथाएं लिखी जा रही हैं वहीं सरकार के द्वारा सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण भी किया जा रहा है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर जहां भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। वही काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कर उसे सजाने और संवारने का कार्य हुआ है। उक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख सलेमपुर अमरेश सिंह बबलू, सुशील शाही, पुनीत शाही, सुरेश तिवारी, ग्राम प्रधान टिंकू तिवारी,रवि कुशवाहा, ग्राम प्रधान बखरी घनश्याम कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेलपार पवन पाण्डेय, ग्राम प्रधान कड़सड़वा राजेश कुमार सिंह, विशंभर पांडे, आनंद पियूष उपाध्याय,देवा मौर्या मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल शाही,संजय सिंह सैथवार, पंकज शाही, संतोष पटेल, गौतम प्रसाद, विशाल मणि त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, सचिव अखिलेश त्यागी, राजेश यादव, अब्दुल कलाम, सिकंदर मौर्य, हरकेश बहादुर, धीरज गुप्ता, ए डी ओ आईएसबी राजेश कुमार,जै ई एम आई नवीन चंन्द्र,ए डी ओ ए जी विनीत पूनिया, रतिनाथ तिवारी, दीपक सैनी, सुमित्रा देवी, राजीव मौर्या, राजेश चौरसिया, इन्दूभूषण कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, गीता कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, डॉ शम्स परवेज क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Comment