देवरिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने मंगलवार को भाटपार रानी मंडल के मलीछापर, पिपरहिया, मालीबारी में सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया एवं पिपरहिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। पिपरहिया में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत में ऐतिहासिक विकास हुआ है और पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में समाज का के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हुआ है और सरकार की योजनाओं का उन्हें भरपूर लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को बता करके उन्हें पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। लोग भाजपा से जुड़ने के इच्छुक हैं उनसे केवल आग्रह करने की आवश्यकता है। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, अरविंद तिवारी, कृष्ण देव प्रसाद, देवेंद्र तिवारी, युगल किशोर तिवारी, प्रिंस तिवारी, सुनील तिवारी, अभिषेक तिवारी, प्रदीप तिवारी, अरविंद कुमार केशव दुबे,हरे राम दुबे, अर्जुन गुप्ता, अभिमन्यु प्रजापति उपस्थित थे।
2027 Mein Bhajpa ka sarkar Banna Namumkin Hai Uttar Pradesh Mein Bhajpa nishchit Taur per haregi. Bhajpa ne apne Karni aur kathni mein Jameen Aasman ka Fark dikha diya hai Bhajpa Sarkar Mein Paksh Mein Nahin Rahane layak Hai yah vipaksh ke layak hi hai vipaksh mein rahti Thi To janhit Mein mudde uthate the Paksh Mein rahakar ke Aam logon ka Bhala Nahin Bura hi kar rahi hai 2027 BJP Puri Tarah Se Har Jayegi