देवरिया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बनकटा मंडल के निवर्तमान मंडल महामंत्री विवेक कुशवाहा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। नए दायित्व मिलने पर विवेक कुशवाहा ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व ने जो सम्मान दिया है इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं।

पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए मैं सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। वहीं भाटपार रानी नगर पंचायत के पूर्व सभासद हनुमान जायसवाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया है। विवेक कुशवाहा एवं हनुमान जायसवाल के मनोनयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक सभाकुवंर कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, भाजपा नेता सुशील कुमार शाही, राजकुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉक्टर अरविंद सहाय, अश्वनी कुमार सिंह,सुमेश्वर नाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, जयप्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन तिवारी, अनिल शाही, संजय पटेल, राजन कुशवाहा, पंकज गोंड, राघवेंद्र मिश्र, आनंद पियूष उपाध्याय, विशंभर पांडेय,सुभंजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।