धैर्य और प्रेम की जड़ी-बूटी

Amit Srivastav

Updated on:

धैर्य और प्रेम की जड़ी-बूटी

क्या आप जानते हैं प्रेम की जड़ी-बूटी क्या है? कहते हैं कि प्रेम और धैर्य से दुनिया के सबसे कठोर हृदय को भी बदला जा सकता है। यह रचित कहानी भी कुछ ऐसी ही सीख देती है – एक महिला, जिसने अपने प्रेम को पुनः प्राप्त करने के लिए असंभव को संभव कर दिखाया। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन का गूढ़ संदेश है, जो हमें सिखाती है कि सच्चा प्रेम किसी जड़ी-बूटी से नहीं, बल्कि धैर्य, करुणा और आत्म-समर्पण से पुनर्जीवित होता है।

आईए भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म लेखनी से इस रोचक मार्गदर्शी रचित कहानी की शुरुआत सन्यासी के आश्रम से प्रारंभ करते हुए प्रेम की वास्तविक जड़ी-बूटि के पास तक ले चलते हैं, जहां से आप पुरूष या महिला पाठकों को अपना वास्तविक प्रेम पाने में मदद मिल सके।

बहुत समय पहले की बात है। हिमालय की घनी पहाड़ियों के बीच एक आश्रम था, जहाँ एक वृद्ध सन्यासी निवास करता था। वह अपनी गहरी बुद्धिमत्ता और असीम धैर्य के लिए प्रसिद्ध था। दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए उसके पास आते थे। उनके लिए वह केवल एक सन्यासी नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, गुरू और एक सच्चे हितैषी थे।

धैर्य और प्रेम की जड़ी-बूटी

एक दिन, एक विवाहिता युवा युवती उस आश्रम में आई। वह बहुत उदास और चिंतित दिख रही थी। उसकी आँखों में निराशा के आँसू थे। वह सन्यासी के चरणों में गिर पड़ी और रोते हुए बोली –
बाबा, कृपया मेरी मदद करें। मेरा पति एक फौजी है वो मुझसे पहले बहुत प्रेम करता था, लेकिन जबसे वह युद्ध से लौटा है, वह पूरी तरह बदल गया है। न वह मुझसे बात करता है, न ही पहले जैसा स्नेह दिखाता है। मैं बहुत कोशिश कर चुकी हूँ, लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा।

सन्यासी ने ध्यानपूर्वक उस विवाहिता स्त्री की बात सुन, कुछ क्षण के लिए मौन रहा, फिर गंभीर स्वर में बोला – युद्ध केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी घायल कर देता है। तुम्हारा पति भी उसी पीड़ा से गुज़र रहा है।
महिला बोली – बाबा, मैंने सुना है कि आपकी दी हुई जड़ी-बूटी से इंसान के हृदय में पुनः प्रेम उत्पन्न हो जाता है। कृपया मुझे वह जड़ी-बूटी दे दीजिए। मैं अपने पति का प्रेम वापस पाना चाहती हूँ।

प्रेम की अनोखी परीक्षा

सन्यासी कुछ पल सोचता रहा, फिर बोला – मैं तुम्हें वह जड़ी-बूटी अवश्य दूँगा, परंतु उसके लिए मुझे एक अत्यंत दुर्लभ वस्तु चाहिए।
महिला ने उत्सुकता से पूछा – बाबा, वह क्या है? मुझे जो भी करना पड़े, मैं करने के लिए तैयार हूँ।
सन्यासी ने गंभीरता से उत्तर दिया – मुझे एक बाघ की मूंछ का बाल चाहिए। जब तुम वह लेकर आओगी, तभी मैं तुम्हें जड़ी-बूटी दूँगा।

महिला चौंक गई। बाघ के मूंछ से बाल लाना कोई आसान काम नहीं था। परंतु अपने प्रेम को पुनः पाने की आशा में उसने इस कठिन कार्य को स्वीकार कर लिया।
अगले ही दिन वह जंगल की ओर चल पड़ी। बहुत खोजने के बाद, उसे नदी के किनारे एक विशाल बाघ दिखाई दिया। वह डर के मारे कांप उठी। बाघ उसे देखते ही दहाड़ा, और विवाहित युवा युवती भयभीत होकर वापस भाग आई।
अगले कुछ दिनों तक यही हुआ। महिला हिम्मत करके बाघ के पास जाती, लेकिन उसका गरजना सुनते ही डरकर लौट आती।
परंतु उसने हार नहीं मानी। उसने एक नई योजना बनाई – धीरे-धीरे बाघ के पास जाने की।

अब वह हर दिन बाघ के पास थोड़ी दूरी पर बैठने लगी। पहले दिन बाघ ने उसे घूरा, लेकिन वह बिना कोई हरकत किए चुपचाप बैठी रही। धीरे-धीरे बाघ उसकी उपस्थिति का आदी हो गया। अब वह उसे देखकर पहले की तरह दहाड़ता नहीं था।
कुछ दिनों बाद महिला बाघ के लिए मांस लाने लगी। पहले तो बाघ उस पर संदेह करता, लेकिन फिर उसने मांस खाना शुरू कर दिया।

प्रेम की जड़ी-बूटि – बाघ से मित्रता

सप्ताहों बीतते गए। अब बाघ महिला को देखता तो कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। उसने उसे स्वीकार कर लिया था। महिला भी अब बिना डर के बाघ के करीब बैठने लगी थी। धीरे-धीरे उसने बाघ को सहलाना शुरू किया। पहले तो बाघ थोड़ा असहज हुआ, लेकिन फिर उसे इसकी आदत पड़ गई। अब वह दिन भी आ गया जब महिला ने धीरे से बाघ की मूंछ का एक बाल खींच लिया। बाघ ने कोई विरोध नहीं किया।
वह खुशी-खुशी बाल लेकर सन्यासी के पास गई और बोली – बाबा, मैं बाल ले आई!

सन्यासी ने मुस्कराकर बाल लिया और बिना कुछ कहे उसे जलती हुई आग में डाल दिया। महिला यह देखकर चौंक गई। उसने घबराकर पूछा – “अरे बाबा, यह आपने क्या किया? मैंने इसे पाने के लिए कितनी मेहनत की थी! अब मेरी जड़ी-बूटी कैसे बनेगी?”

सन्यासी ने शांत स्वर में उत्तर दिया – “बेटी, जड़ी-बूटी की अब कोई आवश्यकता नहीं है। तुमने अपने धैर्य और प्रेम से एक हिंसक बाघ को मित्र बना लिया। क्या तुम उसी धैर्य और प्रेम से अपने पति के हृदय को नहीं जीत सकती?” महिला को अचानक सब समझ में आ गया। बाघ को जीतने के लिए उसने धैर्य रखा, प्रेम दिया, और अंततः उसका विश्वास अर्जित किया। यही उपाय वह अपने पति के लिए भी कर सकती थी।
अब वह किसी जड़ी-बूटी की खोज में नहीं थी। उसे उसकी असली औषधि मिल चुकी थी – धैर्य, प्रेम और विश्वास। Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए ब्लू लाइन पर यहां क्लिक करें।

कहानी से शिक्षा

✔️धैर्य और प्रेम से सबसे कठोर हृदय को भी बदला जा सकता है।
✔️हमें समस्या का बाहरी समाधान खोजने के बजाय, अपने अंदर झांककर उत्तर खोजना चाहिए।
✔️समय, समझ और स्नेह से हर टूटा हुआ रिश्ता फिर से जुड़ सकता है।
✔️यदि एक हिंसक पशु को प्रेम और धैर्य से जीता जा सकता है, तो एक इंसान को क्यों नहीं?
✔️जब प्रेम और धैर्य से एक बाघ को मित्र बनाया जा सकता है, तो एक इंसान को क्यों नहीं?

Click on the link गंगासागर यात्रा बारिश समंदर और एक अनजानी आत्मा का स्पर्श रहस्यमयी तट पर एक अद्भुत अनुभव आपबीती कहानी पढ़ने के लिए ब्लू लाइन यहां क्लिक करें। क्रमशः पढ़िए और भी अपनी मनपसंद लेखनी।

धैर्य और प्रेम की जड़ी-बूटी रचित कहानी का सत्य

यह कहानी केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन का सत्य है। प्रेम कोई वस्तु नहीं, जिसे जब चाहा पाया या खो दिया। यह एक भावनात्मक यात्रा है, जिसमें धैर्य, समझ और करुणा की आवश्यकता होती है। यदि हम किसी से सच्चा प्रेम करते हैं, तो हमें धैर्य रखना चाहिए, उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए और अपने प्रयासों में निरंतरता रखनी चाहिए। गूगल ब्लाग पोस्ट
↗️जो प्रेम सच्चा होता है, वह कभी समाप्त नहीं होता – बस उसे फिर से जागृत करने की आवश्यकता होती है।

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे जनगणना के 40 सवाल, जानिए ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया

लखनऊ। UP Census 2027 उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना की प्रक्रिया में आम नागरिकों को एक विशेष सुविधा दी जा रही है, जिसके माध्यम से वे अपने परिवार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसे स्वगणना (Self Enumeration) कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में … Read more

प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ना उद्यमी के साथ अन्याय Bank, बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: रजनीकांत श्रीवास्तव

ओडीओपी और एमएसएमई के रिवाइवल एवं रिस्ट्रक्चरिंग पर गंभीरता से विचार करे बैंक “Bank” — उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के बजाय कर्ज के दबाव में डालना चिंताजनक प्रयागराज। के.पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि किसी उद्यमी के प्रोजेक्ट को बीच में अधूरा छोड़ देना उसके वर्षों के परिश्रम, पूंजी … Read more

निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में जाने पूरी जानकारी यहां एक क्लिक में। नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट अंतराष्ट्रीय सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े प्रयासों के बीच निधि सिंह को स्वयंसेवी सेवा से संबंधित एक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। United Nations … Read more

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more

3 thoughts on “धैर्य और प्रेम की जड़ी-बूटी”

  1. आपका लेख पढ़कर मुझे तो आपसे ही प्रेम हो गया है लेकिन आप तो बस लिखेंगे प्रेम तो करेगें नहीं आप लेखकों का यही है बस हवाटएप्स पर आपको मैसेज कि तो ब्लॉक ही कर दिए मुझे।

    Reply

Leave a Comment