तरकुलवा CHC में डॉक्टर की लापरवाही, 11 बजे के बाद पहुंचते हैं चिकित्सक

Amit Srivastav

Updated on:

देवरिया। जनपद देवरिया के तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि यहां तैनात चिकित्सक रोजाना सुबह 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तरकुलवा CHC में डॉक्टर की लापरवाही, 11 बजे के बाद पहुंचते हैं चिकित्सक

सुबह से अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकते नजर आए। चिकित्सक के देर से आने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि समय पर डॉक्टर न मिलने से उनका इलाज प्रभावित होता है।

स्थानीय लोगों ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के अधीन कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

https://youtu.be/RFr-zlIche4?si=4AAw0NMpHe7TmG0l

अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, तरकुलवा CHC की कार्यप्रणाली स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। देवरिया से गूगल टाप टेन बेबसाइट amitsrivastav.in पर दिलीप कुमार की रिपोर्ट।

Leave a Comment