देवरिया 23 दिसंबर। अग्निवीर जवान योजना के अंतर्गत भारतीय सेना की 15 राजपूत रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे जनपद देवरिया के ग्राम खरवनिया (पिंडी) निवासी वीर जवान अश्विनी कुमार का उपचार के दौरान सेना के चिकित्सालय में दुःखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना से जनपद एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर गृह ग्राम पहुँचने पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने उनके आवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र सेवा में दिवंगत जवान का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और जिला प्रशासन इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि शासन एवं सक्षम प्राधिकारों द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार, परिवार के हित में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
Table of Contents
जिला प्रशासन द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

देवरिया से amitsrivastav.in पर पत्रकार दिलीप कुमार की रिपोर्ट।
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?






