Adani mahakumbh news : प्रयागराज महाकुंभ 2025 लेटेस्ट अपडेट। अदानी बिजनेस ग्रुप ने इस्कॉन के साथ मिलकर भंडारा महाप्रसाद हर रोज लाखों श्रद्धालुओं को बांटा जा रहा है। लेकिन मंगलवार का दिन खास रहा, दरअसल अदानी बिजनेस ग्रुप के सीईओ गौतमअदानी महाकुंभ में आए हुए हैं। उन्होंने सबसे पहले महाकुंभ संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वह अदानी बिजनेस ग्रुप और इस्कॉन के सहयोग से चल रहे महाप्रसाद भंडारा कैंप गए और वहां पर भंडारे का भोजन तैयार करने में मदद की। इसके बाद बिजनेस मैन गौतम अडानी ने श्रद्धालुओं को भोजन खिलाया। यहीं पर उन्होंने भंडारे का भोजन भी ग्रहण किया। इस मौके पर ढेर सारी मीडिया और रील बनाने वाले मौजूद रहे। अदानी को हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाह रहा था।
महाकुंभ की भव्यता पर अदानी ने कहा
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी महाकुंभ में भाग लिया, उन्होंने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। अडानी ने धार्मिक आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए इसे अद्भुत अनुभव कहा। आपको बता दे कि उनके आने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर आ गई। इस महाकुंभ में अदानी समूह के सौजन्य से इस्कॉन के सहयोग के जरिए महाप्रसाद भंडारा श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है। हर रोज लाखों श्रद्धालु महाप्रसाद भंडारा का भोजन पा रहे हैं।
महाकुंभ 2025: अदानी-इस्कॉन लाखों श्रद्धालुओं को खिला रहे शुद्ध सात्विक भोजन







2 thoughts on “Adani mahakumbh news 2025 : अदानी ने बांटा महाकुंभ में महाप्रसाद”