देवरिया । हाटा रोड, नरायनपुर में स्थित डी एल एस पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव रखा गया। उत्सव में कन्या पूजन, भजन आरती, पारम्परिक नृत्य, रामलीला, रावण दहन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महोत्सव में फ़ूड स्टाल को व्यवस्था भी बनाई गयी थी।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीपक जलाकर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य दिव्यांशु श्रीवास्तव व अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा 9 कन्याओं का पूजन किया गया। बच्चों ने कई सारे भक्ति गाने पर ग्रुप डांस किया।

बच्चे, अभिवावक, सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एक साथ मिलकर गरवा और डांडिया नृत्य किया। बच्चों के द्वारा रामलीला के दृश्य में सीताहरण के बाद भगवान राम के द्वारा रावण का वध किया। इसके पश्चात रावण दहन का कार्यक्रम भी बच्चों के द्वारा सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक दिनेश लाल श्रीवास्तव, ट्रस्ट के पदाधिकारी, विद्यालय के समस्त कर्मचारी, अभिभावक बच्चे व सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।