स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र- छात्राओं के चेहरे

Amit Srivastav

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरईपार पांडेय स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति करण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही सहित अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राज कुमार शाही ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवकों एवं युवतियों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। वर्तमान परिवेश में तकनीकी शिक्षा के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है।

स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र- छात्राओं के चेहरे

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्राओं को भी मिल रहा है। सरकार के द्वारा मुहैया कराए गए स्मार्टफोन का उपयोग कर आप अपने जीवन को सवारने का कार्य करें। सरकार की महिलाओं की प्रति सही नीति और नीयत के कारण हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सहाय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक शंभू सिंह एवं संचालन विशंभर पांडेय ने किया। यहां प्रमुख रूप से विपुल कुमार तिवारी, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, संतोष शाही, विजय बहादुर चौरसिया, मनोज पांडेय, गुड्डू सहाय, मुकेश शाही सहित विद्यालय के छात्र-छात्र उपस्थित थे।

हमारी शिक्षा व्यवस्था पढ़ने के लिए ब्लू लाइन पर क्लिक किजिये पढ़िए शेयर किजिये।

Leave a Comment