उत्तर प्रदेश/देवरिया। mushroom भाकृअनुप-भासअनुसं- कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना देवरिया द्वारा आर्या परियोजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन और कृषि अपशिष्ट का उपयोग़ विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. मांधाता सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं और बताया कि मशरूम उत्पादन का व्यवसाय कर अपना आर्थिक विकास कर सकते हैं। मशरूम उत्पादन के साथ साथ उसका मूल्य संवर्धन कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Table of Contents
mushroom उत्पादन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, उद्यान विशेषज्ञ ने प्रशिक्षुओं को बताया कि मशरूम की मांग बाजार में बढ़ रही है और इसकी क्षमता ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए आय का स्रोत बन सकती है। उन्होंने बताया कि मशरूम में पोषक तत्व और प्रोटीन कि मात्रा बहुत अधिक पायी जाती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षों को धींगरी, बटन, दूधिया, एवं पैडी एस्ट्रा मशरूम उत्पादन के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण समन्वयक जय कुमार, गृह विज्ञान विशेषज्ञ ने प्रशिक्षुओं को बताया कि कृषि अपशिष्ट का उपयोग मशरूम उत्पादन के लिए कैसे किया जा सकता है और यह हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं अपने घर से ही मशरूम उत्पादन कर सकती हैं और अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं| प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओ को धींगरी मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया।
कार्यक्रम उपरांत सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. कमलेश मीणा द्वारा सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को धन्यवाद देने के साथ हुआ। प्रशिक्षण में प्रमोद मौर्य, रवि कुमार, अन्नू कुमारी, रीना यादव सहित 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि









