देवरिया। सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आयी है खुशहाली-अजय कुमार दूबे
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाटपार रानी मंडल के खामपार में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क कर केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अपने 10 साल के कार्यकाल में दर्जनों योजनाओं का संचालन की है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिला है। और लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से जहां महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के द्वारा किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से देश के लगभग 50 करोड लोगों को सीधे-सीधे बैंक से जोड़ने का कार्य किया गया है। अभियान के मंडल संयोजक सुरेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। गुंडा माफिया या तो जेल के सलाखों में है या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। प्रदेश की अच्छी कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। यहां प्रमुख रूप से विशंभर पांडेय, फागु राज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, श्रवण आर्य, रवि भारती, वशिष्ठ कुशवाहा, उमेश तिवारी, हरिलाल कुशवाहा, मनोरमा देवी, माधुरी देवी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।