देवरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में दस मई को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल एवं संचालन हृदय लाल शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाए। केन्द्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य की है जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसान सम्मन निधि के माध्यम से किसानों को सालाना ₹6000 देने का कार्य कर रही है। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि कहां की सरकार के द्वारा किसानों के हित में जो कार्य किए गए हैं उसे किसानों के बीच में जाकर बताने की जरूरत है। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, कन्हैयालाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,अनूप उपाध्याय,मुकेश राय, मंटू यादव, अनिल शाही, सुमन्त चतुर्वेदी, डॉ0 विनोद कुमार पाण्डेय, शशि रंजन तिवारी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मबीर सिंह, गब्बर दूबे, भानु प्रताप सिंह, आनंद पियूष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, रामेश्वर सिंह, ज्ञानचंद कुशवाहा, जय नारायण शर्मा, शुभंजय सिंह, अमित शाही, मंटू पटेल, देव मौर्य, सुनील कुमार, धनु ठाकुर, संतोष पटेल, अभिषेक मिश्रा, सुमंत कुशवाहा उपस्थित थे।