देवरिया- मामला बरियारपुर क्षेत्र का
इस प्रदेश सरकार मे पुलिस से न्याय का कोई भरोसा नही

दर दर भटक रहा पिङित नबालिक बच्ची का पिता न्याय के लिए लगा रहा है गुहार
देवरिया जनपद बरियारपुर क्षेत्र का मामला जहा एक बालिग लङका एक नबालिक लड़की को लेकर पन्द्रह बीस दिन पहले हुआ फरार, वही परिजनो ने बरियारपुर एस ओ व पुलिस अधिक्षक महोदय को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार। मामले को देख पुलिस अधिक्षक देवरिया के सज्ञान मे आने के बाद एस ओ बरियारपुर ने किया पांच लोगो के खिलाफ किया एफआईआर दर्ज कर धारा 120B, 363, 504 लगा कर कोरम पुरा कर दिया लेकिन पन्द्रह दिन बीतने के बाद भी स्थानीय पुलिस के मदत से कुछ अभयुक्त खुलेआम घुम रहे है। आज तक पुलिस मेन आरोपी के साथ साथ नबालिक लङकी जिसको अगवा या भगा कर ले गये है, बरामद नही कर पाई। अगर पुलिस प्रशासन की बात रहती तो 24 घंटे के अंदर मामले को हल कर देती लेकिन स्थानीय पुलिस उसे गरीब व दलित समझ कर पिड़िता का मदत क्यो नही कर रही है यह भी एक सोचने वाली बात है। वही पिड़ित बच्ची के घर वाले मुख्यमंत्री पुलिस अधिक्षक महोदय उप महानिदेशक मंडल लखनऊ सहीत पुलिस महानिदेश सहीत मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत कर आवेदन भेजने का कार्य किया है। लेकिन अभी तक किसी अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर के एस ओ द्वारा पकड़ा नही गया ना लड़की बरामद हुई। अब देखना है कि क्या इस प्रदेश सरकार मे मुख्यमत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर समाधान होता है या नहीं। प्रदेश सरकार मे कार्य करने वाले अधिकारी इसका समाधान करते है। वही सूत्रो द्वारा पता चला है कि कुछ अभियुक्त को एस ओ द्वारा थाने लाया गया लेकिन 24 घंटे के बाद कुछ दलालो व स्थानीय पुलिस के मिली भगत से छोड दिया गया। देवरिया से दिलीप कुमार कि रिपोर्ट।
कब करेगी पुलिस नबालिक लड़की को बरामद
पुलिस मामले मे क्यो नही कर रही कार्यवाही
अगर भविष्य मे कोई बड़ा हादसा होता है तो कौन होगा जिम्मेदार क्या पुलिस लेगी जिम्मेदारी