puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

Amit Srivastav

puppet media

puppet media आज की भारतीय मीडिया अपनी स्वतंत्रता खोती जा रही है और एजेंडा आधारित पत्रकारिता का शिकार बन रही है। सत्ता, पूंजीपति और सामंतवादी ताकतों के प्रभाव में आई मीडिया आम जनता के मुद्दों को दरकिनार कर रही है। इस लेख में जानिए कि कैसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपनी प्रासंगिकता खो रहा है और क्या यह अब केवल एक कठपुतली बनकर रह गया है?


मीडिया की खबरें लगातार एजेंडे की चपेट में आती चली जा रही हैं। ‌एजेंडा यानी फायदे वाली उद्देश्य को लेकर की जाने वाली पत्रकारिता, जिसमें किसी को लाभ पहुंचाया जाता है या उसका महिमामंडन किया जाता है। ‌’पीतपत्रकारिता’ की परिभाषा तो इसके आगे ‘पीठ’ दिखाती हुई नजर आती है।. Puppet media meaning कठपुतली मीडिया। भारतीय मीडिया कठपुतली: की डोर किसके पास? जानिए इस सकारात्मक लेखनी में।

कठपुतली मीडिया puppet media

puppet media

मीडिया खबरों को छुपा ले और महिमा मंडन करना शुरू कर दे तो निश्चित ही मीडिया की चलने वाली यह रेलगाड़ी जनता के लिए दुर्घटना वाली साबित होता है। कठपुतली मीडिया की डोर किनके हाथों में है। सत्ता के हाथों में? पूंजीपतियों के हाथों में? सामंतवादियों के हाथों में? नौकरशाहियों के हाथों में? दरअसल इन सभी हाथों से गुजरती हुई मीडिया अब आपकी नहीं रही!

मतलब साफ है कि जनता से छुपाया जाएगा। दरअसल जनता से हर खबरें छिपायी जाएगी जिससे सत्तापक्ष की नाकामयाबी नजर आती है। इन सब की वजह से कितना नुकसान हो रहा है इसका अंदाजा तो जब कई तरह की रिपोर्ट आना शुरू हुई तो इससे लगना शुरू हुआ। बहरहाल इसे सब रिपोर्टों को भी झूठा ठहराया जा रहा है।


लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहना नाम मात्र का रह गया है। विचारधारा के खेल में मीडिया का इस्तेमाल करने वाले सिस्टम अब आम जनता की बातों और जज्बातों को अपने अखबार और माध्यमों में जगह नहीं देते हैं। ‌

एकमात्र स्थान अब सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म ही रह जाता है। आप में से बहुत से लोग बहुत जागरुक हैं और सोशल मीडिया पर लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं कि आखिरकार मीडिया में आपके मुद्दे ‘कहाॅं गायब?’ हो गए हैं!

आश्चर्य तब होता है, जब हम लोग इन तरह की तमाम खबरें, जो एजेंडा प्रायोजित होती हैं; उन्हें पढ़ते हैं और देखते हैं तो भी उनके ख़िलाफ़ एक बात भी नहीं रख पाते हैं। ‌

दरअसल अब अधिकांश लोग के मन में एक ‘डर’ पैदा किया जा रहा है, यह डर निसंदेह बड़ी ताकतों के जरिए हो रहा है।‌ कुछ महीनों में आपने देखा है कि ख़बरों को किस तरह से ‘मुख्यधारा की मीडिया’ एजेंडा की तरह परोसती है और अब शासन और सरकार की सीधी जिम्मेदारी मीडिया तय नहीं करती है। ‌ बल्कि आम जनता को ज़िम्मेदार दिखाकर मीडिया यह साबित करना चाहती है कि सरकार का इसमें कोई ‘दोष’ नहीं है। दरअसल आप लोकतांत्रिक समाज में रह रहे हैं।‌ यहाॅं मीडिया का जो स्थान आज से पहले रहा है, वह स्थान अब ख़त्म हो चुका है। ‌

प्रायोजित विचारधारा और एजेंडा परोसने वाली मीडिया अब आपके ‘हितों के सवाल’ को अपने ‘कंटेंट’ से गायब कर रही है।

आम इंसान आज चाहे जितना भी सक्रिय हो लेकिन मीडिया के माध्यम से उसे जो खबरें मिल रही हैं, वह बिलकुल एजेंडा वाली है। ‌ विदेश की खबरों को जिस तरीके से मुख्यधारा की मीडिया में ‘बनावटी’ दिखाया जाता है और ‘छुपाया’ जाता है, वह कदापि ख़बर नहीं है।

मैं समझता हूं कि मेरे साथ जुड़े फेसबुक में हर कोई व्यक्ति इन बातों से परिचित हैं जिनका जिक्र मैंने पोस्ट के माध्यम से किया है। आज का मनुष्य शोषण की आवाज भले ही ना उठा पाए लेकिन वह समझ चुका है कि एजेंडा और प्रायोजित मीडिया सच्ची मीडिया नहीं हो सकती है। निश्चित तौर पर हम एक ऐसे समाज (लोकतंत्र) में हैं, जहाॅं पर सरकार तो हम चुन लेंगे लेकिन सरकार से हम काम नहीं करवा पाऍंगे; दरअसल मीडिया के माध्यम से ही तो सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए विपक्ष और जनता को दोष देती है।

राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार अमूमन किसी भी पार्टी की सरकार हो; लगभग इसी पैटर्न पर अब सब कुछ चल रहा है क्योंकि मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यही नहीं दोस्त! पत्रकार और लेखक, यहाॅं तक शिक्षक और दूसरे पेशे से जुड़े बुद्धिजीवों भी एक पक्षीय बात बोलते हुए नजर आते हैं। वे बिलकुल अच्छी तरीके जानते हैं कि वह भी इस खेल का हिस्सा बन चुके हैं।‌ जिसमें लोकतंत्र की बुनियाद को समाप्त करने की बड़ी कोशिश हो रही है। ‌

इतिहास हमेशा स्वयं को दोहराता रहा है। ‘पूॅंजीवादी शक्तियों’ और ‘सामंतवादी सोच’ हमेशा लोकतंत्र के विरोध में खड़ा रहा है। यही सोच लगातार, मीडिया माध्यमों और आईटी सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया में भरा जा रहा है। 18 साल से लेकर 50 साल तक का अधेड़ भी इसका शिकार हो रहे हैं। ‌वह भी सोशल मीडिया पर आईटी सेल का हिस्सा बन रहा है।

गोदी मीडिया। यूट्यूब - समानांतर मीडिया का भारत में जन्म

CLICK ON THE LINK गोदी मीडिया क्या है? गोदी मीडिया से आप क्या समझते हैं? गोदी मीडिया और वर्तमान सत्ता विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

चालाक बुद्धिजीवी हमेशा अपना फायदा ही सोचता है, जहां पलड़ा भारी होता है, उस ओर वह झुकता चला जाता है। ‌ इतिहास के पन्नों में झाॅंके तो सामंती और पूंजीवादी ताकतों के अलावा अब चालाक बुद्धिजीवि वर्ग अपने वर्चस्व को बचाए रखने के लिए कई तरह के खेल-खेल रहा है, इन्हें पहचानने की ज़रूरत है-दोस्तो!

खामोश रहा वक्त अगर, फितरत भी हमारी बदल जाएगी

सावधान रहिए! ऐसे लोग से जो अपने बुद्धि का प्रयोग करके लेख, किताबों और अलग-अलग मीडिया माध्यम से आपको प्रभावित करते हैं। केवल इसलिए विश्वास न कर लीजिए कि आखिरकार वह प्रकाशित (छपता) है। ‌ (ध्यान रहें! आजकल वही सबसे ज़्यादा हर जगह  छपता है जो सत्ता के मन का लिखता है।) ‌बल्कि समझिए कि वह कठपुतली भी हो सकता है। ‌एक ऐसा ‘कठपुतली’ जिसकी डोर किसी एक पूॅंजीपति या किसी सामंतवादी के हाथों में होती है; और जैसे ही उसे नचाएगा, वैसे ही वह नाच दिखाएगा। अब न कहना है कि हमने बताया न था; पर आज जो तारीख थी समझने की थी।

Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए ब्लू लाइन पर क्लिक किजिये।

पत्रकारिता Hindi Journalism : वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता की सही दिशा और उद्देश्य एक समग्र विश्लेषण मीडिया की भूमिका

सर्वाधिकार सुरक्षित – लेखक अभिषेक कांत पांडेय

puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

क्या अप्सराएँ केवल पौराणिक कथा हैं या भारतीय शास्त्रों का गहन प्रतीक? Mrigakshi Apsara मृगाक्षी अप्सरा, वैदिक संदर्भ, शक्ति परंपरा और शोधपरक तंत्र-मंत्र साधना विधि-विधान के साथ विश्लेषण पढ़ें। पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा अप्सरा साधना महाग्रंथ श्रृंखला 64 में प्रथम शिर्षक मृगाक्षी अप्सरा साधना महाग्रंथ mrigakshi apsara mantra सम्पूर्ण विधि-विधान सहित amozan पर eBook एवं … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग काल भैरव की पूजा विधि, मंत्र और उपाय भगवान बटुक भैरव की पूजा विधि, शक्तिशाली कार्य सिद्धि मंत्र, अष्टोत्तर शत नाम स्तोत्र, कवच पाठ और शत्रु नाशक प्रभावी उपाय जानिए। कालभैरवाष्टमी पर विशेष प्रयोग से असंभव कार्य सिद्ध होंगे और शत्रु परेशान करना छोड़ देंगे। भैरव कृपा प्राप्त … Read more
puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ में देवी कामाख्या, अंबुबाची महापर्व, शक्ति पीठ, तंत्र, साधना, शिव-शक्ति दर्शन, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का शोधपरक एवं विस्तृत अध्ययन। shri-shri-kamakhya-ambubachi-mahagranth इसे भी पढ़ें: तांत्रिकों की देवी लोना चमारिन की आपबीती इसे भी पढ़ें: गुरु गोरखनाथ का जन्म कब हुआ था — सम्पूर्ण जीवनी क्या आपने कभी सोचा है … Read more

1 thought on “puppet media: भारतीय मीडिया, कठपुतली- की डोर किसके पास? आज की मीडिया और उसकी अप्रासंगिक भूमिका”

Leave a Comment