प्रयागराज: माघ मेला 2026 के दृष्टिगत प्रयागराज में पर्यटन एवं मनोरंजन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के फेज–02 का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार एवं नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फेज–02 का उद्घाटन किया।

Table of Contents
प्रयागराज स्मार्ट सिटी प्रा.लि. नगर निगम प्रयागराज द्वारा विकसित इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को नए कलेवर में तैयार किया गया है, जहां श्रद्धालु एवं पर्यटक यमुना नदी की लहरों के बीच लजीज व्यंजनों के साथ नौका विहार और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का दोहरा आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से माघ मेला 2026 में आने वाले देश–विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगी।
नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने बताया कि माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम प्रयागराज की प्राथमिकता है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में चरणबद्ध रूप से जेट स्कीइंग, स्पीड बोट, पांटून बोट और बनाना बोट राइड जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सुरक्षा के दृष्टिगत रेस्क्यू बोट्स, प्रशिक्षित स्टाफ तथा सभी आवश्यक मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है।
माघ मेला के दृष्टिगत अपर नगर आयुक्त श्री दीपेंद्र कुमार ने कहा कि, “माघ मेला 2026 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को विशेष रूप से तैयार किया गया है। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं ऑनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित वातावरण में यमुना नदी का आनंद ले सकें।”
उन्होंने आगे बताया कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की ऑनलाइन बुकिंग 1 जनवरी 2026 से बुक माई ट्रिप एवं बुक माई शॉप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रारंभ की जा चुकी है, जिससे देश–विदेश से आने वाले पर्यटक घर बैठे ही अपनी बुकिंग कर सकेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज की यह पहल न केवल माघ मेला 2026 को और अधिक आकर्षक बनाएगी, बल्कि प्रयागराज को जल-पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगी। आस्था, स्वच्छता, सुरक्षा और मनोरंजन—इन सभी को एक साथ जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
amitsrivastav.in Google side पर प्रयागराज से राहुल सिंह की रिपोर्ट।
रशियन लड़कियां: दुनिया की 1 Wonderful सबसे खूबसूरत और भारतीय लड़कों के साथ बढ़ता संबंधNovember 5, 2024
कामाख्या देवी दर्शन में पहले भैरव या पहले देवी? kamakhya Bhairav सम्पूर्ण तांत्रिक धार्मिक आध्यात्मिक रहस्यमयी जानकारीJanuary 8, 2026
Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?May 27, 2026
कामसूत्र: योनि तंत्र शास्त्र-से आकार प्रकार रंग रूप शक्ति सृजन और दिव्य उर्जा का प्रतीक स्त्री योनि पर दुर्लभ जानकारीOctober 24, 2024click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल












