जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Amit Srivastav

Updated on:

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण।

पुराने मोबाइल में नहीं खुल रहा जनगणना एप्स! डिजिटल इंडिया पर तीखा व्यंग्य

भारत में जनगणना केवल आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं मानी जाती, बल्कि यह देश की सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक तस्वीर तैयार करने वाला सबसे बड़ा राष्ट्रीय अभियान होता है। लेकिन जनगणना-2027 शुरू होने से पहले ही यह अभियान अपने डिजिटल एप्स को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। लाखों प्रगणकों और सरकारी कर्मचारियों का आरोप है कि जनगणना एप्स सामान्य पुराने एंड्रॉयड मोबाइलों में ठीक से काम नहीं कर रहा, बार-बार हैंग हो रहा है, ज्यादा स्टोरेज और हाई प्रोसेसर की मांग कर रहा है तथा डेटा खर्च भी बढ़ा रहा है।

ऐसे में कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष रूप से महंगे स्मार्टफोन खरीदने का दबाव महसूस किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर सरकारी कार्यों का आर्थिक बोझ कर्मचारियों पर डाला जा रहा है? क्या तकनीकी योजनाएँ जमीन की वास्तविकता को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं या केवल दिखावटी डिजिटल मॉडल तैयार किए जा रहे हैं? क्या जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए आवश्यक संसाधन सरकार को उपलब्ध कराने चाहिए?

या फिर यह पूरा सिस्टम धीरे-धीरे ऐसा बनता जा रहा है जहाँ सरकारी कर्मचारी को अपनी जेब से मोबाइल, इंटरनेट, बिजली और तकनीकी खर्च उठाकर “देशसेवा” करनी पड़े? जनगणना-2027 का यह विवाद केवल एक एप्स की तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि डिजिटल व्यवस्था, सरकारी सोच, कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और बढ़ती तकनीकी निर्भरता पर बड़ा सवाल बनकर सामने आ रहा है।

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 या मोबाइल कंपनियों का प्रमोशन?
प्रगणकों पर महंगे फोन का दबाव!

भारत में सरकारें समय-समय पर बड़े-बड़े नारे देती रही हैं। कभी “गरीबी हटाओ”, कभी “डिजिटल इंडिया”, कभी “आत्मनिर्भर भारत”। लेकिन जनगणना-2027 ने इन सभी नारों को एक नई दिशा दे दी है। अब लगता है कि नया नारा होना चाहिए—
“जिसके पास हाई प्रोसेसर मोबाइल नहीं, वह सरकारी काम के योग्य नहीं!”


देश की जनगणना शुरू होने से पहले ही लाखों प्रगणकों की अपनी “आर्थिक जनगणना” शुरू हो चुकी है। कहीं कर्मचारी मोबाइल की RAM नाप रहा है, कहीं स्टोरेज खाली कर रहा है, कहीं पुराना फोन बेचकर नया लेने की मजबूरी में EMI का हिसाब लगा रहा है। और उधर विभागीय अधिकारी ऐसे आदेश दे रहे हैं मानो जनगणना नहीं, NASA का मंगल मिशन शुरू होने वाला हो।


कभी सरकारी काम का मतलब होता था—रजिस्टर, फाइल, मोहर और जिम्मेदारी। अब सरकारी काम का मतलब है—“एंड्रॉयड वर्जन कितना है?”, “फोन हैंग तो नहीं करता?”, “5G सपोर्ट है?”, “64GB से कम है तो मुश्किल होगी।” ऐसा लग रहा है कि देश की जनगणना नहीं, मोबाइल कंपनियों का प्रमोशनल अभियान चल रहा हो।


सबसे मजेदार बात यह है कि सरकार जनता को तो “डिजिटल सुविधा” का सपना दिखाती है, लेकिन सरकारी कर्मचारी को “डिजिटल खर्च” का बिल पकड़ा देती है। प्रगणकों से कहा जा रहा है कि एप्स पुराने मोबाइल में नहीं चलेगा, इसलिए नया मोबाइल लेना पड़ेगा। अब सवाल यह है कि क्या जनगणना विभाग सरकारी संस्था है या किसी मोबाइल कंपनी का फ्रेंचाइज़ी सेंटर?


आज एक शिक्षक, लेखपाल, पंचायत कर्मचारी या संविदा कर्मी सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान का नहीं, अपने मोबाइल की स्टोरेज का ध्यान करता है। वह फोटो डिलीट कर रहा है, व्हाट्सएप साफ कर रहा है, बच्चों के वीडियो मिटा रहा है ताकि “महान जनगणना एप्स” कुछ मेहरबानी करके खुल जाए। लेकिन एप्स ऐसा व्यवहार करता है मानो कह रहा हो—
“गरीबों के फोन में खुलना हमारी प्रतिष्ठा के खिलाफ है!”


यह वही देश है जहाँ करोड़ों लोग अभी भी 8-10 हजार रुपये के सामान्य एंड्रॉयड मोबाइल से काम चला रहे हैं। लेकिन सरकारी एप्स बनाने वालों को शायद लगता है कि हर कर्मचारी के पास आईफोन, गेमिंग प्रोसेसर और फाइबर इंटरनेट है। एयरकंडीशन ऑफिस में बैठकर ऐसे एप्स तैयार किए जाते हैं जो जमीन पर पहुँचते ही दम तोड़ देते हैं। सरकार का बीएलओ एप्स से दस कदम आगे निकलने वाला है जनगणना-2027 एप्स, फिर अधिकारी कहते हैं—“तकनीकी समस्या है, अपडेट आ जाएगा।”


भारत में “अपडेट” एक ऐसा शब्द बन चुका है जो हर असफलता का सरकारी संस्कृत रूप है।
जनगणना-2027 के इस डिजिटल युग में प्रगणक अब घर-घर जाकर लोगों की संख्या कम और चार्जिंग पॉइंट ज्यादा खोजेगा। गाँव में अगर बिजली चली गई तो जनगणना भी ठप। अगर नेटवर्क गायब हो गया तो डेटा अपलोड नहीं होगा। अगर मोबाइल गर्म हो गया तो कर्मचारी ठंडे दिमाग से गाली देगा। पहले प्रगणक के बैग में फॉर्म होते थे, अब पावर बैंक, चार्जर और डेटा पैक हैं। ऐसा लगता है कि कर्मचारी नहीं, चलता-फिरता मोबाइल टावर मैदान में उतारा गया है।


सरकार कहती है—“देश तेजी से डिजिटल हो रहा है।”
कर्मचारी पूछता है—“सर, डेटा रिचार्ज का पैसा?”
जवाब आता है—“राष्ट्र निर्माण में योगदान दीजिए।”


यह “राष्ट्र निर्माण” बड़ा अद्भुत शब्द है। जब भी सरकार किसी खर्च से बचना चाहती है, वह उसे राष्ट्रहित बना देती है। कर्मचारी अपनी जेब से खर्च करे तो देशभक्ति। विभाग संसाधन न दे पाए तो आत्मनिर्भरता। एप्स क्रैश हो जाए तो तकनीकी चुनौती। और अगर कोई सवाल पूछ दे तो उसे “नकारात्मक मानसिकता” वाला यहां तक कि देश द्रोही घोषित कर दिया जाता है।

  • कई प्रगणकों को अब डर लगने लगा है कि कहीं अगली बार आदेश न आ जाए—
  • “जनगणना कार्य हेतु कम से कम 12GB RAM और Snapdragon प्रोसेसर अनिवार्य होगा।”
  • उसके बाद शायद सरकारी भर्ती विज्ञापन आए—
  • “योग्यता : टेट, पेट, सेट, स्नातक पास, साथ में 256GB स्टोरेज वाला मोबाइल आवश्यक।”


सबसे बड़ा व्यंग्य यह है कि जिन कर्मचारियों को यात्रा भत्ता महीनों बाद मिलता है, उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे तुरंत नया फोन खरीद लें। जिन कर्मचारियों को दसों साल से 10 हजारी बंधुआ मजदूर जैसा खटाया गया अपने परिवार का भरण पोषण तक नहीं कर सके उनसे 20 हजार से ज्यादा का मोबाइल फोन खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिनकी तनख्वाह पहले ही महंगाई, स्कूल फीस, गैस सिलेंडर और बिजली बिल में टूट रही है, वे अब मोबाइल अपग्रेड भी करें। ऐसा लगता है कि सरकार ने कर्मचारियों को सरकारी सेवक नहीं, चलता-फिरता डिजिटल एटीएम मान लिया है।

  • और यह पूरा मामला केवल तकनीकी नहीं, मानसिक भी है। विभागीय दबाव ऐसा बनाया जाता है कि कर्मचारी “ना” बोलने से डरने लगता है। कोई अधिकारी सीधे नहीं कहेगा कि “नया फोन खरीदो”, लेकिन संकेत ऐसे दिए जाएँगे कि कर्मचारी खुद शर्मिंदा महसूस करने लगे।
  • “आपका फोन सपोर्ट नहीं कर रहा?”
  • “अरे बाकी लोग तो चला रहे हैं।”
  • “काम प्रभावित होगा।”
  • यानी अब अयोग्यता का नया पैमाना मेहनत नहीं, मोबाइल की कीमत है।
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Digital India का नया सच! जनगणना एप्स ने प्रगणकों को बनाया मोबाइल खरीदार?

जनगणना का उद्देश्य देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति समझना है, लेकिन विडंबना देखिए—जो लोग यह डेटा जुटा रहे हैं, उनकी अपनी आर्थिक स्थिति सिस्टम को दिखाई नहीं देती। सरकार यह गिनेगी कि देश में कितने गरीब हैं, लेकिन यह नहीं गिनेगी कि गरीब वेतन वाला कर्मचारी अपना फोन बदलने के लिए कितनी मजबूरी झेल रहा है।


कभी भारत में सरकारी योजनाएँ जनता के लिए बनती थीं। अब योजनाएँ ऐसी बनती हैं जिनसे सबसे पहले बाजार खुश होता है। ऑनलाइन शिक्षा आई—मोबाइल बिक्री बढ़ी। ऑनलाइन परीक्षा आई—लैपटॉप बिक्री बढ़ी। डिजिटल सर्वे आया—स्मार्टफोन बिक्री बढ़ी। ऐसा लगता है कि हर नई सरकारी योजना के पीछे कहीं न कहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार मुस्कुरा रहा होता है। जनता सोचती है “देश बदल रहा है”, और कंपनियाँ सोचती हैं “सेल बढ़ रही है।”


अब कल्पना कीजिए कि गाँव का एक शिक्षक दोपहर की धूप में जनगणना करने निकला है। सिर पर गर्मी, जेब में सीमित पैसा, हाथ में नया खरीदा गया EMI वाला मोबाइल। वह किसी घर के बाहर खड़ा होकर डेटा भर रहा है और अचानक एप्स बंद हो जाता है। फिर मोबाइल लटक जाता है। फिर बैटरी खत्म। फिर नेटवर्क गायब। उस समय देशभक्ति, डिजिटल इंडिया और तकनीकी क्रांति—all inclusive पैकेज की तरह उसके दिमाग में घूमने लगते हैं।


सरकारों को शायद लगता है कि ऐप बना देना ही विकास है। लेकिन असली विकास तब होगा जब तकनीक जमीन की वास्तविकता के अनुसार बने। ऐसा ऐप जो सामान्य फोन में चले, कम डेटा खाए, ऑफलाइन भी काम करे और कर्मचारी को अतिरिक्त आर्थिक बोझ न दे—वही सच्चा डिजिटल समाधान कहलाएगा। वरना यह डिजिटल नहीं, “डिजिटल दिखावा” है।

Click on the link क्या आप जानते हैं आपके पूर्वज कौन है? जानिए अपने पूर्वजों की उत्पत्ति कौन किसके वंशज भाग 1 से 4 में जाने सम्पूर्ण जानकारी।

  • आज जनगणना-2027 का एप्स एक सवाल बन चुका है—
  • क्या तकनीक जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही है या जनता को तकनीक के अनुसार मजबूर किया जा रहा है?
  • यदि हर सरकारी काम के लिए कर्मचारी को अपना मोबाइल, अपना इंटरनेट, अपनी बिजली और अपनी जेब लगानी पड़े, तो भविष्य में शायद सरकार केवल आदेश देगी और पूरा खर्च कर्मचारी उठाएगा। धीरे-धीरे सरकारी व्यवस्था “वर्क फ्रॉम पॉकेट” मॉडल में बदलती जा रही है।
  • और अंत में शायद आने वाले वर्षों में सरकारी विज्ञापन कुछ ऐसा हो—
  • “जनगणना-2027 में आपका स्वागत है
  • देश की आबादी गिनने से पहले कृपया अपना प्रोसेसर अपडेट कर लें!”
  • या फिर—
  • “भारत का नया नारा :
  • एक राष्ट्र, एक ऐप, और सबके लिए महंगा मोबाइल!”
  • क्योंकि अब ऐसा लगने लगा है कि इस देश में इंसानों की गिनती बाद में होगी, पहले मोबाइल की क्षमता तय करेगी कि आप व्यवस्था के योग्य नागरिक हैं या नहीं।

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल : सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना?

  • गूगल पर पूछे जा रहे सवालों के-जवाब (FAQ)
  • 1. जनगणना-2027 एप्स को लेकर विवाद क्यों हो रहा है?
  • कई प्रगणकों और कर्मचारियों का कहना है कि जनगणना एप्स पुराने या कम स्टोरेज वाले एंड्रॉयड मोबाइलों में ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे नया मोबाइल खरीदने का दबाव महसूस हो रहा है।
  • 2. क्या प्रगणकों को अपने निजी मोबाइल से जनगणना कार्य करना पड़ रहा है?
  • कई स्थानों पर कर्मचारियों को अपने निजी स्मार्टफोन, इंटरनेट डेटा और अन्य संसाधनों का उपयोग करके जनगणना कार्य करना पड़ रहा है।
  • 3. कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या क्या बताई जा रही है?
  • मुख्य समस्याओं में एप्स का हैंग होना, ज्यादा RAM और स्टोरेज की आवश्यकता, बैटरी जल्दी खत्म होना तथा डेटा खर्च बढ़ना शामिल है।
  • 4. क्या सरकार को प्रगणकों को मोबाइल उपलब्ध कराना चाहिए?
  • कई कर्मचारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई सरकारी कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम पर आधारित है, तो आवश्यक उपकरण और तकनीकी सहायता सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
  • 5. जनगणना-2027 पर व्यंग्य क्यों किया जा रहा है?
  • क्योंकि लोगों को लग रहा है कि देश की आबादी गिनने से पहले कर्मचारियों के मोबाइल की क्षमता जांची जा रही है। इससे डिजिटल इंडिया और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर उजागर हो रहा है।
  • 6. क्या यह मामला केवल तकनीकी समस्या है?
  • नहीं, यह मामला कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ, डिजिटल असमानता, सरकारी योजनाओं की व्यवहारिकता और तकनीकी ढांचे की वास्तविक स्थिति से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Click on the link amozan पर दस महाविद्या मंत्र और साधना विधि-विधान सम्पूर्ण जानकारी वृहद महाग्रंथ के लिए यहां क्लिक करें लेखक अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म में।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

क्या अप्सराएँ केवल पौराणिक कथा हैं या भारतीय शास्त्रों का गहन प्रतीक? Mrigakshi Apsara मृगाक्षी अप्सरा, वैदिक संदर्भ, शक्ति परंपरा और शोधपरक तंत्र-मंत्र साधना विधि-विधान के साथ विश्लेषण पढ़ें। पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा अप्सरा साधना महाग्रंथ श्रृंखला 64 में प्रथम शिर्षक मृगाक्षी अप्सरा साधना महाग्रंथ mrigakshi apsara mantra सम्पूर्ण विधि-विधान सहित amozan पर eBook एवं … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग काल भैरव की पूजा विधि, मंत्र और उपाय भगवान बटुक भैरव की पूजा विधि, शक्तिशाली कार्य सिद्धि मंत्र, अष्टोत्तर शत नाम स्तोत्र, कवच पाठ और शत्रु नाशक प्रभावी उपाय जानिए। कालभैरवाष्टमी पर विशेष प्रयोग से असंभव कार्य सिद्ध होंगे और शत्रु परेशान करना छोड़ देंगे। भैरव कृपा प्राप्त … Read more
जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ में देवी कामाख्या, अंबुबाची महापर्व, शक्ति पीठ, तंत्र, साधना, शिव-शक्ति दर्शन, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का शोधपरक एवं विस्तृत अध्ययन। shri-shri-kamakhya-ambubachi-mahagranth इसे भी पढ़ें: तांत्रिकों की देवी लोना चमारिन की आपबीती इसे भी पढ़ें: गुरु गोरखनाथ का जन्म कब हुआ था — सम्पूर्ण जीवनी क्या आपने कभी सोचा है … Read more

Leave a Comment