प्रयागराज : NCC एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज के निर्देशन में 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज द्वारा दिनांक 21 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक वायु सेना क्षेत्र फाफामऊ पडिला एयर स्ट्रिप पर आयोजित पाँच दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी कैंप का दूसरा दिन पूर्व निर्धारित मानकों एवं पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एडवेंचर शिविर के दूसरे दिन के निरीक्षण अवसर पर 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, प्रयागराज के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण कुमार एस की गरिमामयी उपस्थिति रही। कर्नल प्रवीण कुमार एस ने स्वयं पैरासेलिंग बैलून द्वारा उड़ान भरकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया तथा अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से कैडेट्स एवं एनसीसी स्टाफ में नवीन ऊर्जा का संचार किया।
Table of Contents

अपने संबोधन में कर्नल प्रवीण कुमार एस ने इस पाँच दिवसीय विशेष पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी कैंप के कुशल नेतृत्व, सुदृढ़ योजना एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए 17 यूपी बटालियन NCC, प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरविन्द सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा शिविर के सकुशल एवं सफल समापन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शिविर के दूसरे दिन 15 यूपी बटालियन, 16 यूपी बटालियन एवं 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज के कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए साहस, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया।
इस पाँच दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप के सफल आयोजन में 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज के
सूबेदार ओमकार सिंह, सूबेदार सुंदर सिंह, नायब सूबेदार हरिंदर सिंह यादव, हरिराम, बीएचएम संजय शर्मा तथा चिकित्सीय सहायता हेतु 6 यूपी गर्ल्स बटालियन से बीएचएम नीलेश साहू का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
इसके अतिरिक्त,पैरासेलिंग एडवेंचर गतिविधि को सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में चित्रकूट पैराग्लाइडिंग एडवेंचर संस्था के चीफ़ इंस्ट्रक्टर शशि कुमार यादव एवं उनकी प्रशिक्षित टीम का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

यह एडवेंचर कैंप कैडेट्स में साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
amitsrivastav.in पर प्रयागराज से राहुल सिंह की रिपोर्ट।
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Yoni Sadhana योनि साधना का परम रहस्य: शक्ति-तत्व का वह गहन विज्ञान जिसे आज तक बहुत कम लोग समझ पाएDecember 8, 2025
स्त्री एक विषय नहीं, एक अनंत पाठ है (भाग–2) मनोविज्ञान, प्रेम, देह और यौनिकता: स्त्री चेतना की गहराइयों में प्रवेशFebruary 11, 2026
अखिल भारतीय मानवाधिकार परिषद के महिला प्रकोष्ठ की कमान अब निधि सिंह के हाथों में

नई सरकारी योजनाएं 2026: महिलाओं को ₹3000 महीना | पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

धर्म, दर्शन और पुरुष स्त्री चेतना की सीमाओं का विश्लेषण: स्त्री एक विषय नहीं, एक अनंत पाठ है -भाग 3

स्त्री एक विषय नहीं, एक अनंत पाठ है (भाग–2) मनोविज्ञान, प्रेम, देह और यौनिकता: स्त्री चेतना की गहराइयों में प्रवेश

स्त्री एक एहसास विषय नहीं, एक अनंत पाठ – भाग 1: धर्म दर्शन और पुरुष चेतना की सीमाओं का विश्लेषण

1 News National का इंटरव्यू: रजनी शाह से हिंदुत्व, मानवाधिकार और महिला आत्मनिर्भरता पर तीखी लेकिन संतुलित बातचीत

New Government Scheme 2026: नई सरकारी योजना 2026 कौन पात्र है, कितना लाभ मिलेगा और आवेदन प्रक्रिया (पूर्ण मार्गदर्शिका)

प्रयागराज में प्रतिबंधित पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल: पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुला पोल – 1 शैक्षणिक और राजनीतिक विश्लेषण

भारतीय दर्शन में योनितत्त्व-भाग 1: आध्यात्मिक परंपरा में सृष्टि का गर्भ, शक्ति का विज्ञान और चेतना का मूल रहस्य










