देवरिया 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करही भुवन में भाजपा भाटपार रानी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए गए तथा नागरिकों को उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल बचाने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। पेड़ पौधे हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधे वातावरण का तापमान संतुलित रखने में मदद करते हैं। पेड़ों से वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और स्वच्छ, हरित तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों ने लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में हरिकेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान ललन यादव, पंचानन गिरी, अमित शाही,उमेश तिवारी, हृदयानंद गुप्ता, विनय गुप्ता, रफी अहमद, चन्द्रेश्वर प्रसाद, धीरज गुप्ता,रीतुराज गुप्ता, आदित्य शाही प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Click on the link amozan पर दुर्लभ हमारी बुक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें और भी खोजें।
प्लेबॉय, काल ब्वाय, जिगोलो 1 Indian escorts services, play boy job, मौज मस्ती के साथ नौकरी, पुरुष वेश्यावृत्ति का पर्दाफाशFebruary 15, 2024
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
योनि के 64 प्रकार: कामशास्त्र तांत्रिक आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सृजन और शक्ति का प्रतीक शिव-पार्वती संवादOctober 23, 2024
निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि













