प्रयागराज। मंदर मोड स्थित क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजर सिस्टर जिनेसिया, प्रधानाचार्या सिस्टर सौम्यिनी, उप-प्रधानाचार्या, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कुंवर पंकज ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया।

Table of Contents
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने शानदार परेड प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न हाउस के कैप्टन ने सलामी दी। स्कूल प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। हिंदी ड्रामा के माध्यम से आजादी का सही अर्थ समझाया गया और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।
amitsrivastav.in पर प्रयागराज से अभिषेक कांत पांडेय की रिपोर्ट।

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।








