देवरिया। स्थानीय उपनगर के वैष्णो मैरिज हॉल में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बनी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति की बैठक जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 400 प्लस के सीटों के साथ बने इसके लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें।

केंद्र की मोदी सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम की है। लोकसभा के संयोजक विनोद शंकर दुबे ने संचालन समिति का वृत लिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा पार्टी ने मेरे ऊपर जो तिसरी बाद विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। जिला प्रभारी संत राज यादव ने कहा कि चुनाव में बूथ अध्यक्ष चुनाव के सेनापति होते हैं। इन्हीं के बदौलत पार्टी बूथों पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपनी मंडल कमेटी, शक्ति केंद्र, बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों की सूची को शीघ्र से शीघ्र चुस्त-दुरुस्त कर लें। लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से अवश्य संपर्क किया जाए। विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत भाजपा प्रत्याशी सांसद रवींद्र कुशवाहा भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक वोटों के साथ संसद में तीसरी बार पहुंचेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा सह प्रभारी बलराम उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय, विधानसभा संयोजक कुंज बिहारी सिंह,राज कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, जयनाथ कुशवाहा, डॉ अरविंद सहाय, नितिश चौबे, विशाल मणि त्रिपाठी, डॉ पवन कुमार राय, अश्वनी कुमार सिंह, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, अजीत सिंह, बिंदा कुशवाहा, शशि रंजन तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, संजय पटेल, अनिल कुमार शाही, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, सुमेश्वर नाथ तिवारी, अमित शाही, मंटू पटेल, गौतम प्रसाद, धीरज गुप्ता, रवि प्रकाश कुशवाहा, हनुमान जायसवाल, आनंद पियूष उपाध्याय, संतोष सिंह, संतोष पटेल, डॉ शम्स परवेज,रीतु राज गुप्ता, हृदय लाल शर्मा, सुरेश शर्मा,संजय सिंह, पंकज शाही, राजेश चौरसिया, संतोष गुप्ता, सुशील कुमार मिश्र, विवेक मद्धेशिया, शैलेश सिंह, सुनील कुमार, मनोज वर्मा, आशीष बरनवाल, जितेंद्र कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी, विवेक कुशवाहा, जितेंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता,लाल बाबू यादव, अमरेन्द्र मौर्य, देवा मौर्या, रणजीत प्रसाद, सीमा कुशवाहा, शकीला खातून, सौरभ पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click on the link 2014 चुवावी मुद्दा 10 साल में जनता की हितैषी भाजपा सरकार