देवरिया। भाटपार रानी आंवला एक कल्याणकारी वृक्ष स्थानीय विकासखंड के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में अक्षय नवमी के अवसर पर आंवला की वृक्ष की पूजा की गई एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार दुबे ने कहा कि आंवले को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है, इसलिए इस दिन आवालें का सेवन और इसके नीचे भोजन करना स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए लाभकारी होता है।
Table of Contents

अक्षय नवमी पर किए गए सत्कर्म व्यक्ति के पापों को नष्ट करते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाते हैं। यह पर्व प्रकृति के संरक्षण और स्वास्थ्य के महत्व को भी दर्शाता है, क्योंकि आंवला एक कल्याणकारी वृक्ष है। उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बड़ा ही विशेष माना जाता है। इसी दिन अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस दिन किए गए दान,जप, तप और पूजन के पूरे फल साधक को प्राप्त होते हैं, इसलिए यह तिथि विशेष मानी जाती है।
इस दिन जो कोई भी दान, जप, तप और पूजा करता है उसके फल कभी क्षीण नहीं होते हैं। यही कारण है कि इसे अक्षय नवमी कहा गया है, जिसका अर्थ है कभी समाप्त न होना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे, कृष्ण कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार दुबे, हिमांशु कुमार दुबे, सुरेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, विशंभर पांडेय, आनंद पियूष उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, नितिन श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, अशोक तिवारी, सुनील पांडेय,अनिरुद्ध तिवारी, रामविलास प्रसाद,अनिल कुमार उपस्थित रहें।

गूगल टाप टेन बेबसाइट amitsrivastav.in पर पढ़ें अपनी हर एक मनपसंद लेखनी स्टोरी, समाचार, शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से।
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ







