प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

Amit Srivastav

प्रयागराज: प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जन।लापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं कराये जाने वाले आवश्यक कार्यों से अवगत कराते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास कार्यों, खाद-बीज की उपलब्धता, धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की स्थिति, टैफिक मैनेजमेंट, जलापूर्ति एवं कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधि को जनपद में चल रहे एसआईआर अभियान की प्रगति से अवगत कराया और जनपद में बड़ी संख्या में वोटरों के जुड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत जो भी पात्र मतदाता छूट गये है अथवा जो भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा पूर्ण करने वाले है, सभी का फार्म-6 भरायें जाने ने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के पश्चात जनपद में आयी महिलाओं का भी फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने के लिए कहा।


प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार से जनप्रतिनिधियों के संदर्भित प्रकरणों में यथोचित कार्रवाई करते हुए कृतकार्यवाही से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराने के लिए कहा है। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित जब भी किसी प्रकरण को संज्ञान में लाया जाये, तो पुलिस विभाग के सम्बंधित अधिकारी उसपर गम्भीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

प्रभारी मंत्री ने सभी तहसीलों एवं थानों में कार्यपद्धति में गुणात्मक सुधार लाये जाने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से रात्रि के समय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अभियान चलाकर जमीनों पर बलपूर्वक कब्जा करने वाले गैंगो को चिन्हित करने एवं उन पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए कहा है।

उन्होंने डीसीपी नगर से शराब बिक्री की दुकानों के पास सार्वजनिक स्थल पर ओपेन ड्रिंकिंग पर रोक लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। बैठक में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने जिलाधिकारी से कृषक दुर्घटना के प्रकरणों में आश्रितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके, इसके लिए सम्बंधित लेखपालों की समय से आख्या एवं अन्य कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है।

सांसद ने माघ मेला क्षेत्र में भीड़ व यातायात प्रबंधन पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखने तथा मुख्य पर्वों के अतिरिक्त अन्य दिवसों में वाहनों के यथासम्भव आवागमन को प्रतिबंधित न करने के लिए कहा है। उन्होंने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के लिए कहा है।

प्रयागराज


मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि किसानों को उर्वरको की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा ओवर रेटिंग की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर फर्जी खरीद न होने पाये, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कम्बल वितरण हेतु जरूरतमंदों को चिन्हित कर लिस्ट जिलाधिकारी को भेजे जाने के लिए कहा है। उन्होंने मेला क्षेत्र में भी कल्पवासियों को कम्बल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।


मंत्री ने स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जानेे हेतु महापौर उमेश चन्द्र गणेश से कहा कि सभी पार्षदगणों से वार्ता कर उनके क्षेत्र में जहां पर भी सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन खराब है, सभी की सूची प्राप्त कर लें और नगर आयुक्त अभियान चलाकर इस पर कार्यवाही करें, किसी भी स्थिति में दूषित जल की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने माघ मेले के दृष्टिगत जलस्तर की लगातार मानीटरिंग किए जाने तथा जल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त से शहर की साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए फूलप्रूफ टैफिक प्लान बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में मंत्री ने जिलाधिकारी से जनपद में पूर्ण हो गये कार्यों एवं होने वाले कार्यों की सूची बनाकर लोकार्पण अथवा शिलान्यास कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने स्वच्छता, प्राथमिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।


बैठक में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव दिए।


इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी ऋषिराज, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपस्थित रही। amitsrivastav.in पर प्रयागराज से राहुल सिंह की रिपोर्ट

click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

श्रद्धालुओं का सैलाब: पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत

प्रयागराज: माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब देखते और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

देवरिया में मकर संक्रांति बनी सामाजिक समरसता और सेवा का पर्व, नगर से गांव तक खिचड़ी भोज और पूजा का भव्य आयोजन

देवरिया जिले में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया, जहां नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक खिचड़ी भोज और पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा, सौहार्द और भाईचारे से भर दिया। नगर के जेल … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

माघ मेला 2026 मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रयागराज। माघ मेला 2026 के द्वितीय स्थान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। धर्म, आस्था और परंपरा के इस महापर्व पर लगभग 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कल एकादशी के अवसर पर लगभग 85 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

मजार पर हुई कार्रवाई सियासत में दिखा गर्माहट सपा के व्यास यादव ने जताई आपत्ति

देवरिया में ओवरब्रिज के नीचे स्थित मजार पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे न केवल जनभावनाओं पर चोट बताया, बल्कि इसे सत्ता के दबाव में की गई एकतरफा और असंवेदनशील कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

माघ मेला के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कला संगम

प्रयागराज। माघ मेला के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कला संगम सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम का आयोजन एवं देश के विख्यात लोक कलाकारों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां पेश कीं। हीतेश भारद्वाज व उनके साथी लखनऊ के प्रसिद्ध भजन गायक ने गणेश बंदन से आज के कार्यक्रम का आगाज़ किया। कबीर की सूफ़ी विचार धारा को … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

देवरिया का बुलडोजर: जब जमीन नहीं, सत्ता की मंशा साफ होती है

देवरिया में हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर सिर्फ एक ज्ञ निर्माण गिराने की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं था, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति की दिशा, सरकार की प्राथमिकताओं और सत्ता की कार्यशैली का एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन बन चुका है। जिस जगह पर वर्षों से धार्मिक आस्था, सामाजिक … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

मेले में दी जाएं सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: देवरिया सीएमओ

देवरिया, 11 जनवरी। सीएमओ डा. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बंजरिया और बेलही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वस्थ मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी से संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनो प्राथमिक … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

Hatha yoga in hindi हठ योग— शरीर, मन और आत्मा का संतुलन

हठ योग भारतीय योग परंपरा का एक महत्वपूर्ण और प्राचीन अंग है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक Hatha yoga in hindi शक्तिशाली साधन है। यह योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरण को बढ़ावा देता है। हठ योग का उद्देश्य साधक को शारीरिक और मानसिक रूप से … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

सेट से कहानियों तक: सोनी सब के कलाकारों ने विश्व हिंदी दिवस पर मनाया हिंदी का उत्सव

जनवरी 2026: सोनी सब ऐसी दुनिया में जहां कहानियां, भावनाएं और रिश्ते महाद्वीपों तक फैले हुए हैं, भाषा हमारी सबसे गहरी साझा जड़ों में से एक बनी हुई है। दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी सिर्फ संचार का माध्यम नहीं है; यह संस्कृति, इतिहास और अभिव्यक्ति की एक जीवंत परंपरा है … Read more
प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

प्रयागराज अभियान चलाकर खराब सीवर लाइन अथवा पाइप लाइन की जांच कर सही कराये

प्रयागराज: प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जन।लापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में … Read more

Leave a Comment