अमेठी/पटना। पारिवारिक सौहार्द, सांस्कृतिक उमंग और पारम्परिक भारतीयता का संगम “सावन महोत्सव” राजधानी पटना में, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) अपने केन्द्रीय कार्यालय रॉयल गार्डेन, पटना में 3 अगस्त 2025, रविवार को आयोजन करेगी। इस्बात की जानकारी जीकेसी मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें जी.के.सी. की महिला सदस्य, पदाधिकारीगण एवं उनके परिवारजन पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर शामिल होंगे।
सावन का महीना वैसे भी हरियाली, उल्लास और रिमझिम फुहारों का प्रतीक होता है, ऐसे में जब पूरा वातावरण मस्ती में डूबा हो और लोग अपने पारिवारिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को मन से जी रहे हों, तो दृश्य स्वयं में ही मनोहारी बन जाता है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निशा परासर और सह-संयोजिका अराधना कुमारी हैं, जो इस आयोजन को महिलाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुति के दृष्टिकोण से एक नई ऊंचाई देने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पूरी स्वतंत्रता दी गई है।
कोई भी सदस्य नृत्य, संगीत, कविता, नाटक अथवा पारम्परिक खेलों के जरिए मंच को सजा सकता है। कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थिति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता को बल मिलेगा। प्रतिभागी हरे-भरे परिधान में होंगे, जो सावन की पारंपरिक पहचान को उभारेंगे। कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 4 बजे होगा और इसे एक सांझ की सांस्कृतिक महफिल के रूप में अनुभव किया जा सकेगा।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस हमेशा से अपने सामाजिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, परंपरा और प्रगति का संदेश देती आई है। यह सावन महोत्सव न केवल मौसम की सुंदरता को समर्पित है, बल्कि यह कायस्थ समाज की सामाजिक जीवंतता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनेगा।ग्लोबल उपाध्यक्ष-सह-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी-सह-बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने यह सूचना साझा करते हुए समाज के सभी सदस्यों से अपील किया है कि वे इस पारिवारिक मिलन समारोह में सहभागी बनकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और सावन के इस उत्सव को एक अविस्मरणीय स्मृति में बदलें।
दीपक अभिषेक के अनुसार, कार्यक्रम में जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष, बिहार प्रदेश दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संयोजक सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान प्रभारी, बिहार प्रदेश निलेश रंजन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, बिहार प्रदेश सचिव डॉ कृष्ण कुमार सिन्हा, सावन महोत्स्व 2025 संयोजक डॉ निशा परासर, सदस्य पटना जिला संदीप कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव एवं जीकेसी पटना जिला के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी लोग, कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की सहमति दी है। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

अपनी अन्य पसंदीदा लेख या समाचार पढ़ने के लिए बने रहिए निस्पक्ष कलम amitsrivastav.in के साथ।
Table of Contents
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लोना चमारी की पुस्तक: तंत्र-मंत्र की गुप्त साधना और रहस्यमयी विधि-विधान 1 Wonderful आह्वानApril 20, 2025
प्लेबॉय, काल ब्वाय, जिगोलो 1 Indian escorts services, play boy job, मौज मस्ती के साथ नौकरी, पुरुष वेश्यावृत्ति का पर्दाफाशFebruary 15, 2024
योनि के 64 प्रकार: कामशास्त्र तांत्रिक आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सृजन और शक्ति का प्रतीक शिव-पार्वती संवादOctober 23, 2024
UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे जनगणना के 40 सवाल, जानिए ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया

प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ना उद्यमी के साथ अन्याय Bank, बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: रजनीकांत श्रीवास्तव

निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3











