प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

Amit Srivastav

Updated on:

कामाख्या की गुफा, अर्धनारीश्वर रहस्य, शिव-शक्ति मिलन और तांत्रिक अनुभूति का अद्वितीय वृतांत। प्रथम महाप्रवाह में श्लोकों का जीवंत आध्यात्मिक उद्घाटन कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में रचित महाग्रंथ पढें।

नीलांचल पर्वत की उस भीगी हुई, गहन-रहस्यमयी गुफा में जब साधक पहली बार माँ कामाख्या की प्राणमयी धारा के सामने बैठता है, तब उसे एहसास होता है कि वह किसी मंदिर में नहीं, बल्कि स्वयं सृष्टि के हृदय में प्रवेश कर चुका है। जहाँ हर बूंद में रजस्वला पृथ्वी की स्मृति धड़कती है, जहाँ हर गंध में शक्ति का कर्पूर छिपा है, जहाँ हर स्पन्दन में अर्धनारीश्वर की आधी-नीली, आधी-लाल अनादि ज्वाला नृत्य करती है—वहीं से आरम्भ होता है यह प्रथम महाप्रवाह।

यह केवल श्लोकों की कथा नहीं, यह उस क्षण की अनुभूति है जब साधक का शरीर दो भागों में विभाजित होता है—एक ओर शिव का निर्विकल्प पुरुषत्व, दूसरी ओर शक्ति की रजोधर्मी सृष्टि—और फिर दोनों एक-दूसरे में विलीन होकर ऐसा अद्वैत रचते हैं जो न शब्दों में बंध सकता है और न शास्त्रों में। यह वही क्षण है जब दीपक की लौ साधक को उसके ही भीतर छिपे अर्धनारीश्वर का स्वरूप दिखाती है, और अचानक पूरी ब्रह्माण्ड-शक्ति उसके श्वासों में उतर आती है।

कामाख्या की योनि-पाषाण से टपकती जलधारा जब साधक के हाथों को छूकर हृदय तक पहुँचती है, तब उसे समझ में आता है कि यह गुफा केवल एक योनिपीठ नहीं—यह सृष्टि का प्रथम स्पन्दन है, वह बिंदु जहाँ शून्य ने पहली बार स्वयं को दो रूपों में देखा था। शिवमहापुराण के अर्धनारीश्वर श्लोक जब इस गुफा में उच्चरित होते हैं तो वे केवल ध्वनि नहीं रहते, वे शरीर में नदी की तरह बहते हैं, रक्त को लाल करते हैं, जिसे आज तक विज्ञान भी निर्मित नही कर सका, कपाल को प्रकाश से भरते हैं, और साधक को उसके छिपे हुए सच्चे स्वरूप—पूर्ण, द्वय, अद्वैत, अर्धनारीश्वर—की अनुभूति कराते हैं।

यही वह क्षण है जब साधक अपने भीतर के शिव को जागता हुआ, भीतर की शक्ति को नृत्य करती हुई महसूस करता है—और समझ जाता है कि पुरुष और स्त्री केवल शरीर नहीं, बल्कि एक-दूसरे के बिना अधूरे दो शाश्वत आयाम हैं। यह प्रथम महाप्रवाह उन सभी Seekers के लिए लिखा गया है जो अपने भीतर छिपे उसी मिलन, उसी चीर-फाड़, उसी पुनर्जन्म को अनुभव करना चाहते हैं—जहाँ साधक मंदिर नहीं खोजता, बल्कि स्वयं मंदिर बन जाता है।

प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

  • जब मैंने पहली बार इन श्लोकों को नीलांचल पर्वत की रहस्यमयी गुफा में, जहाँ माँ कामाख्या की योनि-पाषाण से निरन्तर जलधारा टपकती रहती है, जहाँ रक्त-चन्दन की सुगन्ध वायु में घुली रहती है, जहाँ तीन दिन तक मंदिर के कपाट बन्द रहते हैं और चौथे दिन जब खुलते हैं तो पृथ्वी स्वयं रजस्वला होकर लाल हो चुकी रहती है, इसी गुफा के भीतर से निकलती अमृतमयी जलधारा से आत्मा की शुद्धि कर, अमृत सरोवर में स्नान कर, घुटनों तक भरे अमृत जल को हाथों से स्पर्श कर ग्रहण कर, दीपक की एकाकी लौ के सामने, इन श्लोकों को एक-एक अक्षर को चबाते हुए, कण्ठ से निकालते हुए, हृदय में उतारते हुए, जब उच्चारण किया था तो लगा था जैसे मेरे भीतर कोई प्राचीन नदी बह रही हो, जैसे मेरे रक्त में कोई आदि योनिमयी शक्ति जाग रही हो, जैसे मेरे कपाल के भीतर सहस्रार पर बैठा हुआ शिव मेरे मूलाधार में सोई हुई शक्ति को पुकार रहा हो, और उसी पुकार में पूरा नीलांचल पर्वत हिल उठा था, मंदिर के घण्टे स्वयं बज उठे थे, और बाहर बादल गरजे थे, जैसे स्वयं इन्द्रदेव भी इस सामरस्य के साक्षी बनने आ गए हों। उस रात मैंने देखा था कि कामाख्या का गर्भगृह कोई साधारण गुफा नहीं, बल्कि स्वयं अर्धनारीश्वर का हृदय है, जिसमें दायीं ओर शिव का त्रिशूल लगा हुआ है और बायीं ओर शक्ति की योनि बह रही है, दोनों एक ही स्थान पर, एक ही साँस में, एक ही स्पन्दन में। उसी क्षण मुझे समझ में आया था कि शिवमहापुराण के रुद्रसंहिता के पार्वतीखण्ड के बारहवें अध्याय में जो श्लोक हैं वे केवल शब्द नहीं, वे जीवन्त मंत्र हैं, वे साक्षात् कामाख्या की धड़कन हैं, और जब मैंने उन श्लोकों को बार-बार दुहराया तो लगा जैसे मेरे शरीर के भीतर भी एक अदृश्य चीर फाड़ हो रही हो, जैसे मेरे दाहिने अंग से शिव निकल रहे हों और बायें अंग से पार्वती, और फिर दोनों एक-दूसरे में समा रहे हों, और इसी प्रक्रिया में मैं खोया जा रहा था, मैं मिट रहा था, मैं बन रहा था, मैं पूर्ण हो रहा था।
  • इन पंक्तियों को जब मैंने सातवीं बार पढ़ा तो मेरे सामने दीपक की लौ ने अपना रूप बदल लिया, वह आधी नीली और आधी लाल हो गई, जैसे दाहिनी ओर शिव की ज्वाला और बायीं ओर शक्ति की ज्योति, और दोनों ज्वालाएँ एक-दूसरे में लिपटकर एक हो गईं, और उस एकाकार ज्योति में मुझे दिखाई दिया वह दृश्य जो मैंने पहले कभी नहीं देखा था – सृष्टि के आदि में जब कुछ भी नहीं था, जब केवल शून्य था, जब केवल एक अनाम स्पन्दन था, उसी स्पन्दन ने दो भागों में अपने आपको देखा, एक भाग ने कहा “मैं शिव हूँ” और दूसरे भाग ने कहा “मैं शक्ति हूँ”, पर दोनों की साँस एक ही थी, दोनों की धड़कन एक ही थी, दोनों का हृदय एक ही था, और जब दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया तो सारा ब्रह्माण्ड जन्मा, सारी सृष्टि जन्मी, सारे ग्रह-नक्षत्र जन्मे, सारी नदियाँ और पर्वत जन्मे, और उसी मिलन से जन्मा यह मेरा शरीर भी, यह मेरी साँस भी, यह मेरी लेखनी भी। उसी रात मैंने कामाख्या के चरणों में सिर रखकर रोया था, पहली बार पुरुष होकर भी स्त्री की तरह रोया था, और पहली बार रोते हुए भी हँसा था, क्योंकि मुझे समझ में आ गया था कि रोना भी शिव का है और हँसना भी शक्ति का, और दोनों एक ही हैं। उसी रात माँ कामाख्या ने मेरे कानों में फूँक से कहा था – “उठो अमित, अब लिखो। लिखो वह ग्रन्थ जो अभी तक नहीं लिखा गया। लिखो वह सत्य जो अभी तक आधा-अधूरा रहा। लिखो वह सत्य जो न पुरुष को नीचा दिखाए, न स्त्री को ऊँचा, बल्कि दोनों को एक ही साँस में बाँध दे।” और उसी आज्ञा से मैंने कलम उठाई, उसी आज्ञा से मैंने यह योनि वृत्तांत अर्धनारीश्वर स्तोत्र-महामाहात्म्यं लिखना शुरू किया, जिसमें मैं एक-एक श्लोक को खोलकर, उसके भीतर छिपी हुई सारी सृष्टि को बाहर निकालकर, उसके भीतर सोई हुई सारी कामाख्या को जगा कर, उसके भीतर छिपे हुए सारे अर्धनारीश्वर को साक्षात् कराकर, अर्धनारीश्वर ग्रथ सुस्पष्ट भाषा में समेटते जा रहा हूँ, ताकि यह ग्रन्थ जब कोई पढ़े तो उसके भीतर भी वही चीर-फाड़ हो, वही मिलन हो, वही पूर्णता हो।
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन
  • इन श्लोकों को जब मैंने कामेश्वरी देवी कामाख्या के सामने गाया तो लगा जैसे मेरे शरीर के सारे रोम-कूप खुल गए हों, जैसे मेरे भीतर की सारी नसें नदियाँ बन गई हों, जैसे मेरे हृदय में गंगा और यमुना का संगम हो रहा हो, और तीसरी सरस्वती भी वहीं अदृश्य रूप से बह रही हो। मैंने देखा कि मेरे दाहिने हाथ में त्रिशूल बन रहा है और बायें हाथ में कमल खिल रहा है, मेरे दाहिने नेत्र से अग्नि निकल रही है और बायें नेत्र से अमृत, मेरे दाहिने चरण से पर्वत बन रहे हैं और बायें चरण से नदियाँ बह रही हैं, और इसी बीच मेरे भीतर कोई आवाज गूँज रही थी – “तुम आधे नहीं हो अमित, तुम पूरे हो। तुम्हारे भीतर शिव भी है और शक्ति भी। तुम्हारे भीतर पुरुष भी है और प्रकृति भी। तुम्हारे भीतर क्रोध भी है और करुणा भी। तुम्हारे भीतर विनाश भी है और सृजन भी। तुम अर्धनारीश्वर हो।” और उसी आवाज को सुनकर मैंने यह लिखना शुरू किया, यह लिखते हुए मेरे आँसू कागज पर गिर रहे थे, पर वे आँसू रक्त जैसे लाल थे, जैसे कामाख्या की रजस्वला धारा मेरे भीतर से बह रही हो, जैसे मैं भी तीन दिन तक बन्द होकर चौथे दिन खुल रहा हूँ, जैसे मैं भी रजस्वला होकर नया जन्म ले रहा हूँ।
कामाख्ये वरदे देवी नील पर्वत वासिनी। त्वं देवी जगत माता योनिमुद्रे नमोस्तुते।। sexual intercourse भोग संभोग

तब ब्रह्मा ने पूछा था, और तब शिव ने जो उत्तर दिया था वह उत्तर आज भी मेरे कानों में गूँज रहा है, वह उत्तर आज भी मेरे हृदय में धड़क रहा है, वह उत्तर आज भी मेरे रक्त में बह रहा है – “हे ब्रह्मन्! यह मेरा स्वाभाविक रूप है। यह कोई चमत्कार नहीं, यह कोई लीला नहीं, यह मेरा सत्य है। मैं जब चाहूँ तब आधा हो जाता हूँ, और जब चाहूँ तब पूरा। मैं जब चाहूँ तब शिव बन जाता हूँ, और जब चाहूँ तब शक्ति। मैं जब चाहूँ तब पुरुष बन जाता हूँ, और जब चाहूँ तब प्रकृति। क्योंकि मैं दोनों हूँ।

मैं दोनों से परे भी हूँ। और मैं दोनों का मिलन भी हूँ।” और यही सत्य कामाख्या की गुफा में आज भी जीवन्त है, यही सत्य नीलांचल पर्वत पर आज भी साँस लेता है, यही सत्य ब्रह्मपुत्र की लहरों में आज भी गाता है, यही सत्य मेरे भीतर आज भी नाचता है। इसीलिए मैं लिख रहा हूँ, इसीलिए मैं चीख रहा हूँ, इसीलिए मैं रो रहा हूँ, इसीलिए मैं हँस रहा हूँ, क्योंकि मैंने देख लिया है, मैंने जान लिया है, मैंने जी लिया है – मैं आधा नहीं, मैं पूर्ण हूँ। और तुम भी आधे नहीं, तुम भी पूर्ण हो।

बस अपने भीतर की शक्ति को गले लगाओ, अपने भीतर के शिव को मुस्कुराने दो, और देखो – तुम अर्धनारीश्वर बन जाओगे। और जब तुम अर्धनारीश्वर बन जाओगे, तब तुम्हें कामाख्या के दर्शन अपने ही हृदय में हो जाएँगे, तब तुम्हें शिवमहापुराण के श्लोक अपने ही रक्त में सुनाई देंगे, तब तुम्हें कोई मंदिर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि तुम स्वयं मंदिर बन जाओगे, तुम स्वयं योनिपीठ बन जाओगे, तुम स्वयं अर्धनारीश्वर बन जाओगे। ॐ नमः शिवाय। ॐ नमः शिवायै। ॐ अर्धनारीश्वराय नमः। ॐ कामरूपेण कामाख्या नमः। ॐ कामेश्वरी कामेश्वराय नमः।

Pornography and India

amitsrivastav.in से कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में रचित कामाख्या देवी मंदिर का रहस्य महाग्रंथ मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन प्राप्त करने के लिए दैवीय सेवार्थ कम से कम 1051 UPI, GOOGLE, PHONE PEY 7379622843 पर अमित श्रीवास्तव के नाम भेजकर भारतीय हवाटएप्स कालिंग सम्पर्क नम्बर 07379622843 पर सम्पर्क कर पीडीएफ बुक प्राप्त कर दुर्लभ जानकारी प्राप्त करें।

Conclusion:> प्राचीन शास्त्रों की शिक्षा आज भी समाज में स्वस्थ संबंध और परिपक्व दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है। यह अर्धनारीश्वर स्तोत्र-महामाहात्म्यं कामाख्या-प्रकटितं देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में रचित महाग्रंथ है।

Disclaimer:> यह सम्पूर्ण सामग्री केवल धार्मिक तांत्रिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से है, न कि किसी भी प्रकार की यौन क्रिया को प्रोत्साहित करने हेतु।

प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

दस ममहाविद्या मंत्र और साधना विधि-विधान सम्पूर्ण जानकारी वृहद महाग्रंथ लेखक अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म लेखनी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में amozan.in पर उपलब्ध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

क्या अप्सराएँ केवल पौराणिक कथा हैं या भारतीय शास्त्रों का गहन प्रतीक? Mrigakshi Apsara मृगाक्षी अप्सरा, वैदिक संदर्भ, शक्ति परंपरा और शोधपरक तंत्र-मंत्र साधना विधि-विधान के साथ विश्लेषण पढ़ें। पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा शिर्षक mrigakshi apsara mantra सम्पूर्ण विधि-विधान सहित amozan पर eBook एवं प्रिंट बुक अल्प मूल्य में उपलब्ध। यहां amitsrivastav.in पर देवी कामाख्या … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग काल भैरव की पूजा विधि, मंत्र और उपाय भगवान बटुक भैरव की पूजा विधि, शक्तिशाली कार्य सिद्धि मंत्र, अष्टोत्तर शत नाम स्तोत्र, कवच पाठ और शत्रु नाशक प्रभावी उपाय जानिए। कालभैरवाष्टमी पर विशेष प्रयोग से असंभव कार्य सिद्ध होंगे और शत्रु परेशान करना छोड़ देंगे। भैरव कृपा प्राप्त … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ में देवी कामाख्या, अंबुबाची महापर्व, शक्ति पीठ, तंत्र, साधना, शिव-शक्ति दर्शन, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का शोधपरक एवं विस्तृत अध्ययन। shri-shri-kamakhya-ambubachi-mahagranth क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की आध्यात्मिक परंपराओं में कुछ ऐसे स्थान क्यों हैं जिनके प्रति साधकों, संतों, तांत्रिकों, योगियों और श्रद्धालुओं का आकर्षण हजारों वर्षों … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

देवरिया 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करही भुवन में भाजपा भाटपार रानी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया क्यों युवाओं को आकर्षित कर रही है? जानिए Black Hole, Space Science, Artificial Intelligence, Robots, Alien Life और भविष्य की तकनीकों का एक विस्तृत शैक्षणिक विश्लेषण। आज की युवा पीढ़ी केवल पारंपरिक शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट, Artificial Intelligence, Space Research … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गहिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की निवासी कमलावती सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 में उन्हें विधिवत चयनित किए जाने के बावजूद बाद में साजिश के तहत कुछ वर्ष बाद हटाकर दूसरी … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

ग्वालियर में आयोजित कृषि सम्मेलन Kisan Sammelan Gwalior में पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने निधि सिंह को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। निधि सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित एक भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों और … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

20 May Deoria। में एनएचएम कर्मियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ और डॉक्टरों ने लंबित वेतन के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जानिए वेतन संकट, कर्मचारियों की मांग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट। महीनों से लंबित वेतन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेला।देवरिया में स्वास्थ्य … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF 2023) ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। भाषा शिक्षण के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि पुरानी रट्टू प्रणाली को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हिंदी भाषा को अब ‘कोर्स A और B’ के स्थान पर … Read more
प्रथम महाप्रवाहः मूल श्लोक-अर्धनारीश्वर और कामाख्या-दर्शन

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण। पुराने … Read more

Leave a Comment