प्रयागराज। मंदर मोड़ स्थित क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘नवरचना-2025’ धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के विशाल प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
Table of Contents
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार वर्मा, बिशप डॉ. लुईस मस्करेनहास, वायु सेवा एडमिन ऑफिसर कैप्टन जे.के. पांडे एवं सिस्टर लता सीएसएन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया।
प्रधानाचार्य सिस्टर सोमनी एवं सिस्टम मैनेजर सिस्टर जिनेसिया ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मधुर प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद एक के बाद एक रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। नर्सरी और एलकेजी के नन्हें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में छाता नृत्य (अंब्रेला डांस) पेश कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। यूकेजी के बच्चों ने भी अंब्रेला डांस से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कक्षा पहली के बच्चों ने जीवंत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित लघु नाटक, जिसे देखकर दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।
मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपना प्रेरक उद्बोधन दिया और टॉपर्स को पुरस्कार प्रदान किए। नशा-विरोधी जागरूकता पर आधारित हास्य नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाया भी और संदेश भी दिया। ‘स्वच्छ भारत’ अभियान पर शाम का भव्य सामूहिक नृत्य हुआ। अंत में विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति के बाद अध्यक्षीय संबोधन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन के बाद पूरे विद्यालय ने एक स्वर में विद्यालय गान गाया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल एक बार फिर अपने शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के लिए सुर्खियों में रहा। ‘नवरचना-2025’ न केवल एक उत्सव था, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और रचनात्मकता का जीवंत प्रदर्शन भी था।

amitsrivastav.in पर प्रयागराज से अभिषेक कांत पांडेय की रिपोर्ट।
share.google/ click on the link amozan पर भैरवी विद्या साधना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
प्लेबॉय, काल ब्वाय, जिगोलो 1 Indian escorts services, play boy job, मौज मस्ती के साथ नौकरी, पुरुष वेश्यावृत्ति का पर्दाफाशFebruary 15, 2024
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
रशियन लड़कियां: दुनिया की 1 Wonderful सबसे खूबसूरत और भारतीय लड़कों के साथ बढ़ता संबंधNovember 5, 2024
निधि सिंह कौन है? अंतरराष्ट्रीय शांति और सामाजिक जागरूकता को लेकर निधि सिंह की पहल चर्चा में

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि













