प्रयागराज: माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब देखते और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव की सुविधा मिल सके। यह टेंट सिटी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है।

इस कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन आज मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार द्वारा किया जाएगा। अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग एवं निजी ऑपरेटर्स के सहयोग से वेलनेस सेंटर एवं अन्य टेंट सिटी भी स्थापित की गई हैं, जो शिवालय पार्क एवं त्रिवेणी पुष्प के बीच स्थित हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आवास बल्कि स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजयपाल शर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त श्री साँई तेजा, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, सचिव विकास प्राधिकरण अजीत सिंह, उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला एवं अभिनव पाठक उपस्थित रहे।
Table of Contents
amitsrivastav.in पर प्रयागराज से राहुल सिंह की रिपोर्ट बेल आइकॉन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें, अपनी हर एक मनपसंद लेखनी खोजें पढ़ें यहां दी जाती है हर तरह की सुस्पष्ट जानकारी।


क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?






