गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

Amit Srivastav

Updated on:

गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि कहानी, अकाट्य सत्य को उजागर करता भगवान चित्रगुप्त वंशज कि कलम

गौतम ऋषि और अहिल्या की कथा भारतीय पौराणिक ग्रंथों में उल्लेखित एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गूढ़ सत्य को प्रकट करती है। यह कथा केवल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व नहीं रखती, बल्कि नैतिकता, धर्म, और जीवन के आदर्शों की गहरी शिक्षाएँ भी देती है। इस गौतम ऋषि, अहिल्या, देवराज इन्द्र, भगवान श्रीराम पर आधारित इस अकाट्य सत्य कथा में विस्तृत रूप से जानिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म लेखनी द्वारा अद्भुत रहस्यमयी गुप्त से गुप्त जानकारी को।

गौतम ऋषि की उत्पत्ति

महर्षि गौतम सप्तर्षियों में से एक थे और ब्रह्मा जी के मानस पुत्र माने जाते हैं। उन्हें ब्रह्मांडीय ऊर्जा और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। उनका उद्देश्य मानव जाति को धर्म, ज्ञान, और नैतिकता की दिशा में मार्गदर्शन देना था।

अहिल्या की उत्पत्ति

अहिल्या ब्रह्मा जी की सर्वश्रेष्ठ रचना थीं, जो दिव्य सौंदर्य और गुणों की प्रतीक थीं। उनकी रचना का उद्देश्य आदर्श नारीत्व और धर्म का पालन करना था। अहिल्या का पालन-पोषण महर्षि गौतम ने किया और उनका विवाह गौतम ऋषि से हुआ।

इंद्र और अहिल्या का प्रसंग

देवराज इंद्र अहिल्या के सौंदर्य पर मोहित होकर उन्हें प्राप्त करना चाहते थे। बताया गया है इंद्र ने छल से गौतम ऋषि का भेष धारण कर अहिल्या के साथ संभोग किया। जबकि यह एक मिथ्या है, सत्य यह है की अहिल्या ने इंद्र को पहचान लिया, लेकिन धर्म का पालन करते हुए याचक को वापस न भेजने के सिद्धांत के तहत उनकी याचना स्वीकार की और सहमति से संभोग सम्पन्न हुई थी।

गौतम ऋषि का श्राप

गौतम ऋषि ने इंद्र को भोग-विलास के प्रति आसक्त होने के लिए श्राप दिया, जिससे उनके शरीर पर हजार आंखों के समान चिन्ह बने जो नारी भोग को सम्बोधित करता है। अहिल्या को पत्थर रूप में तपस्या करने के लिए कहा, और कहा कि श्रीराम के आगमन पर उनका उद्धार होगा। चंद्रमा को इंद्र की सहायता के लिए दंडित किया, जिससे उनके ऊपर स्थायी धब्बा बन गया।

Click on the link च्यवन ऋषि सुकन्या और और दो अश्विनी कुमार कि प्रेम वासना पर आधारित लेखनी धार्मिक पौराणिक कहानी में पढ़िए अद्भुत गुप्त रहस्यों को उजागर करता संपादक कि कलम।

महर्षि गौतम, जो सनातन धर्म के प्राचीन ग्रंथों में एक महान ऋषि के रूप में वर्णित हैं, की उत्पत्ति के संबंध में विभिन्न पौराणिक कथाएँ मिलती हैं। उनकी उत्पत्ति को लेकर मुख्य रूप से सप्तर्षि परंपरा और उनके दिव्य स्वरूप का उल्लेख किया गया है। जन्म या उत्पत्ति कथा की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।

गौतम ऋषि की उत्पत्ति की प्रमुख कथाएँ

सृष्टि की रचना से संबंधित कथा– महर्षि गौतम को सप्तर्षियों में से एक माना जाता है। सप्तर्षि वह ऋषि हैं जो हर मन्वंतर में पृथ्वी पर ज्ञान, धर्म और वेदों की रक्षा के लिए जन्म या उत्पन्न होते हैं। गौतम ऋषि को भगवान ब्रह्मा ने अपनी इच्छा से सृष्टि के प्रारंभ में रचा। वे ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों में से एक माने जाते हैं।

सूर्यवंश से संबंध – कुछ ग्रंथों में गौतम ऋषि को सूर्यवंशी ऋषि कहा गया है। उनकी उत्पत्ति सूर्य के तेज से हुई मानी जाती है। उनका तेजस्वी स्वरूप और ज्ञान सूर्य देवता के समान बताया गया है।

दिव्य रूप में प्रकट होना – गौतम ऋषि की पौराणिक कथा के अनुसार, वे ब्रह्मांडीय ऊर्जा से प्रकट हुए थे। वे तपस्या और योगबल के प्रतीक माने जाते हैं। उनका जन्म दिव्य उद्देश्य (धर्म और ज्ञान की स्थापना) के लिए हुआ था।

गौतम ऋषि की कथा यह बताती है कि उनका जन्म किसी साधारण उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि मानव जाति को धर्म, ज्ञान और नैतिकता का मार्गदर्शन देने के लिए हुआ था। उनकी तपस्या और शिक्षाएँ आज भी पवित्रता और आदर्श जीवन का प्रतीक मानी जाती हैं। इस कथन से आप पाठकों को यह तो ज्ञात हो ही गया होगा- कि, गौतम ऋषि कोई मामूली तपस्वी नही थे। वो अपने तपो बल से हित-अहित सब कुछ देख और जान पाने के लिए सक्षम थे। तो अब जानिए अहिल्या की उत्पत्ति की पौराणिक प्रेरणादायी कथा रूपी जानकारी।

अहिल्या की उत्पत्ति या जन्म कैसे हुआ

अहिल्या की उत्पत्ति से जुड़ी कथा भारतीय पौराणिक ग्रंथों में मिलती है। अहिल्या को उनकी असाधारण सुंदरता और दिव्य स्वरूप के लिए जाना जाता है। ब्रह्मा जी की वो प्रथम स्त्री रचना सब गुण सम्पन्न तेजस्वी, ज्ञानी और सृष्टि में सबसे सुंदर स्त्री रही हैं। उनके इतना सुंदर न कोई अप्सरा, देवी, स्त्री स्वरूप में थीं न हैं न कभी सृष्टि में होगीं। क्योंकि वो प्रथम एवं अंतिम सुंदर स्त्री के रूप में ब्रह्मा जी द्वारा रचित हैं। उनकी उत्पत्ति को लेकर मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है।

अहिल्या की उत्पत्ति की पौराणिक कथा

ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अहिल्या का निर्माण स्वयं ब्रह्मा जी ने किया था। ब्रह्मा जी ने अहिल्या को अपनी दिव्य शक्ति से रचा। वह इतनी सुंदर थीं कि स्वर्ग और पृथ्वी पर उनकी सुंदरता की प्रशंसा होती थी।उनके समान सुंदर न कोई थीं न होगीं। उनका सृष्टि के समय निर्माण इस उद्देश्य से किया गया कि वे एक आदर्श नारी बनें। ब्रह्मा जी द्वारा बहुत ही विचारपूर्ण अहिल्या की सर्व गुण सम्पन्न रचना थी। अहिल्या की रचना ब्रह्मा जी ने किया इस लिए मानस पिता ब्रह्मा जी हुए। लालन-पालन के लिए अहिल्या को ब्रह्मा जी ने पहले मानस पुत्र गौतम ऋषि को सौंपा।

एक तेजस्वी ऋषि गौतम के द्वारा लालन-पालन शिक्षा-दीक्षा के साथ युवा अवस्था को अहिल्या प्राप्त हुईं, वो इतनी सुन्दर थी कि उनके आगे देव लोक की अप्सराएँ भी फीकी पड़ने लगी, देवराज इंद्र कि नज़र अहिल्या को पाने के लिए लालायित होने लगी और देव राज इंद्र ने विवाह का प्रस्ताव रखा। नारद मुनि के सुझाव पर ब्रह्मा जी ने अहिल्या का विवाह अपने मानस पुत्र और अहिल्या के पालनकर्ता गौतम ऋषि से कर दिया। ब्रह्मा जी ने अहिल्या को यह वरदान दिया कि वे अपनी तपस्या और सेवा से अपने पति गौतम ऋषि को और महान बनाएंगी।

अहिल्या शुरू से ही एक तपस्विनी की भांति गौतम ऋषि के मार्गदर्शन में रही, जो बिना किसी अवगुण और दोष की थीं। वो अपनी तपस्या के फलस्वरूप भूत, भविष्य और वर्तमान सब जान सकती थीं। इस कथा से यह स्पष्ट होता है कि अहिल्या का निर्माण दिव्यता और सच्चाई का प्रतीक था। तो इस प्रकार आप भलीभाँति समझ चुके होगें की अहिल्या के साथ कोई छल नही कर सकता था। जैसा कि इंद्र द्वारा अहिल्या के साथ छल से संभोग की कथा प्रचलित है, वह पूरी तरह से मिथ्या है।

अकाट्य सत्य को इस पौराणिक कथा के माध्यम से हम भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव इस लेखनी में बताते जा रहे हैं, तो इत्मीनान से पढ़िए और समझने का प्रयास किजिए। फिर यह लेखनी आप पाठकों को वास्तव में अकाट्य नज़र आयेगी। अगर आप इस लेखनी को ध्यान से स्टेप बाई स्टेप पढ़ते समझते आगे बढ़ रहे हैं तो, आप इस अद्भुत जानकारी से अंततः संतुष्ट हो सकेंगे। हमारी कोई लेखनी मिथ्या नही होती और गुप्त सत्य रहस्यों को उजागर करती हैं, जो समाज की उथल-पुथल सोच से परे है।

अहिल्या और इंद्र की कहानी

गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

अहिल्या और देवराज इंद्र की कथा कहानी बहुत ही मार्मिक स्त्रीयों के लिए महत्वपूर्ण और विचारणीय है, किन्तु ज्यादातर देखने को मिल रहा है कि सत्य कथा वर्णित नही है। अहिल्या और देवराज इंद्र की यह कहानी अकाट्य सत्य है, जो हम यहां वर्णन कर रहे हैं। आप पाठक समझने का प्रयास करें कि, इंद्र ने कैसे अहिल्या के साथ संभोग किया। क्या वो छल था, या अहिल्या की सहमति? वो अहिल्या जो ब्रह्मा जी की सर्वश्रेष्ठ रचना थीं और एक तपस्विनी थीं। जिन्हें सही गलत का पूर्ण पूर्वानुमान ज्ञान था, वो धर्म परायण सर्वश्रेष्ठ स्त्री थीं। जिन्हें भगवान श्रीरामचंद्र जी भी माता अहिल्या कह संबोधित किया।

इंद्र द्वारा अहिल्या से संभोग के लिए याचना

जी हां देवराज इंद्र अहिल्या को पाना चाहते थे और ब्रह्मा जी ने अपनी सृजना अहिल्या का विवाह अपने मानस पुत्र गौतम ऋषि से कर दिया। फिर भी इंद्र हर समय अहिल्या के साथ संभोग के लिए लालायित रहते थे और प्रयास करते थे। एक समय इंद्र चंद्रमा से अपने इस उद्देश्य पूर्ति में साथ देने के लिए प्रस्ताव रखा। इंद्र देवराज हैं, इसलिए चंद्रमा ने इंद्र के अनैतिक कार्य में भी भाग लिया और चंद्रमा मुर्गे का रूप धारण कर अर्धरात्रि में गौतम ऋषि के आश्रम के पास बोलना शुरू कर दिए।

गौतम ऋषि की निद्रा भंग हुई उन्हें लगा ब्रह्म मुहूर्त का समय हो गया है और उठकर गौतम अपनी नित्य कर्म के लिए नदी तट की ओर चल दिए। इंद्र मौके का फायदा उठाकर अहिल्या के कक्ष में, गौतम ऋषि के भेष में, प्रवेश कर गए। अहिल्या की निद्रा भंग हुईं और वो इंद्र के छलिया रूप को पहचान कर कही, तुम ऋषि गौतम नही हो अपने मूल स्वरूप में आओ नही तो मै तुम्हें श्राप दे दूंगी।

इंद्र अपने मूल स्वरूप में प्रकट हो भोग कि इच्छा व्यक्त करते हुए याचना करने लगे। अहिल्या ने देखा स्यम् देवराज इंद्र भोग कि इच्छा लिए याचना कर रहे हैं, वैसे भी एक याचक यानि भिक्षुक को अपने दरवाजे से वापस करना पाप है।

अहिल्या ने कहा अगर मैं आपकी याचना स्वीकार कर आपके साथ सम्भोग करती हूं और ऋषि ने देख लिया तो अनर्थ हो सकता है। इंद्र ने अपनी पूरी योजना अहिल्या को बता दिया, तब अहिल्या संभोग का प्रस्ताव स्वीकार कर इंद्र के साथ संभोग करने लगीं। उधर जब नदी तट पर ऋषि गौतम पहुंचे तब उन्हें रोज की भांति वहां कोई और दिखाई नही दिया, फिर आकाश की तरफ़ देख समझ गए कि यह किसी के द्वारा छल किया जा रहा है।

गौतम बिना नित्य कर्म से निवृत हुए तुरंत अपने कुटिया के लिए लौट आये। दरवाजे पर मुर्गा के रूप में चन्द्रमा को देखते ही समझ गए और अहिल्या की कुटिया में प्रवेश किया। इंद्र को अहिल्या के साथ संभोग करते देख गौतम क्रोधित हो गए।

गौतम ऋषि का इन्द्र और अहिल्या को श्राप

क्रोध पर नियंत्रण न रखते हुए ऋषि गौतम ने इंद्र को श्राप दे दिया कि तुम हर समय भोग-विलास की इच्छा लिए रहते हो इसलिए तुम भोगी हो तुम्हारे शरीर पर स्त्री आवरण हो जाए गौतम के श्राप से इंद्र के शरीर पर अनेक योनि रूप प्रकट हो गया। गौतम ने इन्द्र को श्राप दिया तुम सदैव भोग विलास के भूखे बने रहते हो इसलिए तुम्हारा शरीर स्त्रियों के अपमान का प्रतीक बनेगा।

साथ ही यह भी श्राप मिला कि देवताओं के राजा होने के बावजूद अपने सम्मान और शक्ति को खो दोगे। इस गौतम ऋषि के श्राप से इन्द्र के शरीर पर हजार आंखों या योनी नुमा आकृति उभर आई। गौतम ऋषि से देवताओं की प्रार्थना वो आकृतियां कमल के चिन्ह में परिवर्तित हो गई। इन्द्र को अपनी वासना के कारण सदैव अपमान सहना पड़ा।

गौतम अपनी पत्नी अहिल्या से कहा कि तुम अपने पराये में अंतर नही समझ सकी, तूं इन्द्र के अनैतिक प्रस्ताव को स्वीकार कर इन्द्र के साथ भोग-विलास की हो इसलिए तुम सिला रूप में परिवर्तित हो जाओ और तपस्विनी की भांति तपस्या करो जब विष्णु अवतार श्रीराम इस भूमि पर आयेगें तब वही तुम्हारा उद्धार करेगें। वहीं चंद्रमा को इंद्र का साथ देने पर अपनी मृग छाल से चोट मारा जो चंद्रमा मे धब्बे के रूप में आज भी स्पष्ट दिखाई देता है।

इस प्रकार यह सिद्ध पौराणिक कथा आपको अब तक कि भ्रमित कथा से दूर करते हुए वास्तविकता का दर्शन कराते यह संदेश भी दे रही है कि याचक की याचना को स्वीकार करना अहिल्या के दृष्टिकोण से गलत निर्णय नही था क्योंकि अहिल्या के समान ज्ञानी न कोई स्त्री हुई न हो सकेगी। याचक एक भिक्षुक होता है धर्म शास्त्रों के अनुसार दरवाजे पर आये भिक्षुक को बिना भिक्षा दिए वापस नहीं किया जाता है। इसका एक और जीता-जागता उदाहरण सती अनसुईया और त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ी ऐतिहासिक कथा हमारे इस कथन की साक्षी है।

राम अहिल्या उद्धार

गौतम ऋषि के श्राप से अहिल्या पत्थर रूप में परिवर्तित हो भगवान राम के आने की प्रतीक्षा में तपस्विनी की भांति तपस्या में थी। जब भगवान राम अपने गुरू के साथ मिथिला जा रहे थे तभी रास्तें में गौतम ऋषि अहिल्या की तपस्थली पड़ी वहां उस तपोभूमि से भगवान राम का चरण स्पर्श होते ही गुरु ने वहां गौतम पत्नी अहिल्या के श्राप का कारण बताया उस भूमि से भगवान राम के चरण स्पर्श से ही अहिल्या मूल स्वरूप में प्रकट हो भगवान राम का अभिवादन की जहां भगवान राम अहिल्या को माता अहिल्या से संबोधित किया।

यह मिथ्या है कि भगवान राम ने अपने चरण से अहिल्या को स्पर्श किया। स्त्री को देवी का स्वरूप धर्म ग्रंथों में माना गया है और भगवान राम जिन्हें माता कह संबोधित किए वो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कैसे अपने चरण से स्पर्श करते। सत्य यह है कि वहां तपोभूमि पर भगवान राम के जाने से ही माता अहिल्या अपने मूल स्वरूप को प्राप्त हो गई थी।

गौतम ऋषि की वंशावली

गौतम ऋषि, जिन्हें सप्तर्षियों में से एक माना जाता है इनके वंशावली का उल्लेख विभिन्न ग्रंथों में मिलता है। यह वंशावली ऋषियों, देवताओं, और राजाओं के साथ उनके संबंध को दर्शाती है।

गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

Click on the link वेदव्यास का जन्म कैसे हुआ, सत्यवती कौन थी महाभारत के रचयिता वेदव्यास कैसे हुए महाभारत के जन्म दाता सम्पूर्ण गुप्त रहस्यों को जानने के लिए यहां क्लिक किजिये पढ़िए शेयर किजिये।

गौतम ऋषि के पुत्र कौन थे

गौतम ऋषि और अहिल्या के पुत्र शतानंद थे। वे जनकपुर (मिथिला) के राजा जनक के राजपुरोहित और विद्वान ब्राह्मण थे। शतानंद ने ही भगवान राम और सीता के विवाह के समय गौतम ऋषि और अहिल्या की कथा सुनाई।

गौतम ऋषि की वंशावली के प्रमुख शाखाएँ

गौतम ऋषि के वंशजों ने “गौतम” गोत्र का अनुसरण किया। यह गोत्र आज भी ब्राह्मण समुदाय में प्रसिद्ध है और विशेष रूप से उत्तर भारत में पाया जाता है। कुछ पौराणिक स्रोतों में उल्लेख मिलता है कि गौतम ऋषि के वंशजों में राजा, योद्धा और विद्वान भी शामिल हुए। गौतम बुद्ध का “गौतम” नाम ऋषि गौतम के सम्मान में ही माना गया है, क्योंकि उनकी वंशावली गौतम ऋषि से संबंधित है। गौतम ऋषि के वंशज आज भी भारतीय समाज में “गौतम गोत्र” के माध्यम से पहचाने जाते हैं।

Pornography and India

देवी कामेश्वरी कामाख्या की मार्गदर्शन में अमित श्रीवास्तव द्वारा रचित यह अकाट्य सत्य पौराणिक कथा का तात्पर्य यह भी है कि कोई याचक आपसे कुछ मांगे तो उसे दान स्वरूप दिया जाना धर्म की श्रेणी में आता है। गौतम ऋषि देवी अहिल्या से सम्बंधित किसी भी सवाल का जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखकर पा सकते/सकती हैं।

धार्मिक आध्यात्मिक शैक्षणिक इस कथा का संदेश

यह धार्मिक आध्यात्मिक शैक्षणिक ज्ञानवर्धक कथा अहिल्या के निर्णय और उनकी धर्मपरायणता पर प्रकाश डालती है। यह बताती है कि याचक को खाली हाथ लौटाना पाप है, लेकिन धर्म और सत्य की राह पर समझदारी से निर्णय लेना भी आवश्यक है। श्रीराम के हाथों अहिल्या का उद्धार यह दर्शाता है कि तपस्या और धर्म का पालन अंततः मुक्ति और सम्मान की ओर ले जाता है।

गौतम ऋषि अहिल्या और देवराज इन्द्र की कहानी का उद्देश्य

यह शैक्षणिक कथा कहानी मानव जीवन में नैतिकता, सत्य, और कर्तव्य पालन के महत्व को रेखांकित करती है। अहिल्या और गौतम ऋषि और अहिल्या देवराज इन्द्र के इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि धर्म और तपस्या से सभी समस्याओं का समाधान संभव है, और सत्य की राह पर चलने वालों का गौतम ऋषि इतना महान ऋषि श्राप के बाद भी उद्धार निश्चित है।

Click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया क्यों युवाओं को आकर्षित कर रही है? जानिए Black Hole, Space Science, Artificial Intelligence, Robots, Alien Life और भविष्य की तकनीकों का एक विस्तृत शैक्षणिक विश्लेषण। आज की युवा पीढ़ी केवल पारंपरिक शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट, Artificial Intelligence, Space Research … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गहिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की निवासी कमलावती सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 में उन्हें विधिवत चयनित किए जाने के बावजूद बाद में साजिश के तहत कुछ वर्ष बाद हटाकर दूसरी … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

ग्वालियर में आयोजित कृषि सम्मेलन Kisan Sammelan Gwalior में पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने निधि सिंह को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। निधि सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित एक भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों और … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

20 May Deoria। में एनएचएम कर्मियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ और डॉक्टरों ने लंबित वेतन के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जानिए वेतन संकट, कर्मचारियों की मांग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट। महीनों से लंबित वेतन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेला।देवरिया में स्वास्थ्य … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF 2023) ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। भाषा शिक्षण के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि पुरानी रट्टू प्रणाली को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हिंदी भाषा को अब ‘कोर्स A और B’ के स्थान पर … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण। पुराने … Read more
कामाख्ये वरदे देवी नील पर्वत वासिनी। त्वं देवी जगत माता योनिमुद्रे नमोस्तुते।। sexual intercourse भोग संभोग

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

Yoni Sadhana Vidhi —तंत्र, शक्ति, कुण्डलिनी और ब्रह्माणी योनि का गूढ़ विज्ञान। वाममार्ग व दक्षिणमार्ग साधना का विस्तृत आध्यात्मिक वर्णन कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में। जानें योनि साधना क्या है सम्पूर्ण मार्गदर्शिका। भूमिका/प्रस्तावनायोनि साधना: अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय तांत्रिक परंपरा के उस गूढ़ विज्ञान का उद्घाटन है, जिसे … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

देवरिया 16 मई। जनपद देवरिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चाहे फील्ड में कार्यरत कर्मचारी हों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, सभी वेतन भुगतान में हो रही देरी … Read more
यक्षिणी साधना, सरल यक्षिणी साधना, काम यक्षिणी Yakshini sadhna

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य

भारतीय दर्शन, तंत्र, योग, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सम्भोग को सबसे उत्तम भोग क्यों कहा गया? जानिए 56 प्रकार के भोग, शिव-शक्ति, कुंडलिनी, प्रेम, ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना का गहन विश्लेषण। भारतीय संस्कृति में “भोग” शब्द का अर्थ केवल भोजन, धन, वैभव या इंद्रिय सुख तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह … Read more
गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य

2027 Self Enumeration Guide: ऑनलाइन स्व-गणना कैसे करें, SE ID, Registration और पूरी प्रक्रिया हिंदी में

उत्तर प्रदेश जनगणना-2027 में Self Enumeration कैसे करें स्वगणना? जानिए ऑनलाइन स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, SE ID, मकान सूचीकरण, जरूरी दस्तावेज, लाभ, सावधानियाँ और Verification की सम्पूर्ण जानकारी आसान हिंदी में। भारत में जनगणना केवल लोगों की गिनती भर नहीं होती, बल्कि यह देश की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, तकनीकी और विकास संबंधी वास्तविक स्थिति … Read more

7 thoughts on “गौतम ऋषि और अहिल्या की पौराणिक कथा: अहिल्या और इन्द्र कि धार्मिक कहानी, अकाट्य सत्य”

Leave a Comment