बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Amit Srivastav

देवरिया, 3 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान (6 नवम्बर, 2025) एवं मतगणना दिवस (14 नवम्बर, 2025) को देखते हुए देवरिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा जारी किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव पर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बिहार प्रदेश के सिवान एवं गोपालगंज जनपदों में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए, लोक शांति, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण मतदान की दृष्टि से जनपद देवरिया की बिहार सीमा से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित समस्त देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, एफ.एल.-07 भाग एवं ताड़ी की फुटकर बिक्री की दुकानों को निर्धारित अवधि तक बंद रखा जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव, शराब बिक्री पर प्रतिबंध


आदेश के अनुसार—
🔹 04 नवम्बर, 2025 की सायं 6:00 बजे से लेकर 06 नवम्बर, 2025 की सायं 6:00 बजे तक (या मतदान समाप्ति तक) सभी संबंधित दुकानों पर बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
🔹 इसी प्रकार मतगणना दिवस 14 नवम्बर, 2025 को भी बिहार सीमा से तीन किलोमीटर की दूरी तक स्थित दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।


जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि उक्त अवधि के दौरान कोई भी दुकान खुली पाई जाने पर संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवधि में हुई बंदी के लिए किसी भी प्रकार की छूट या प्रतिफल देय नहीं होगा।


आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए और आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त एवं निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा बिक्री या तस्करी की संभावना को समाप्त किया जा सके।


प्रशासन का कहना है कि यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में उठाया गया है। बिहार की सीमाओं से सटे देवरिया के इलाकों में पहले भी चुनाव के दौरान शराब की अवैध आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस बार प्रशासन ने ऐसी किसी भी गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व सतर्कता एवं सख्त निगरानी व्यवस्था की है।


सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय आबकारी निरीक्षकों के साथ मिलकर संवेदनशील दुकानों और मार्गों की पहचान कर निगरानी बढ़ाएं ताकि चुनाव अवधि में किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध


जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को तुरंत दें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

amitsrivastav.in Google side पर देवरिया से दिलीप कुमार की रिपोर्ट।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
मूलाधार चक्र Root Chakra: जीवन का आधार

कुंडलिनी शक्ति का रहस्यमयी यात्रा: मूलाधार से सहस्रार तक  कामशक्ति को चेतना की सीढ़ी बनाने का 3 व्यावहारिक मार्ग

कुंडलिनी शक्ति का रहस्यमयी जागरण के चरण, लक्षण, सुरक्षित मार्ग और वैज्ञानिक प्रमाण। यह लेख कामशक्ति को चेतना में बदलने का व्यावहारिक मार्गदर्शन देता है। कुंडलिनी जागरण के सभी मार्ग amitsrivastav.in पर उपलब्ध लेख में जानें। 1. भूमिका: कुंडलिनी — सुप्त शक्ति का जागरण  पिछले लेख में हमने जाना कि कामशक्ति सृष्टि की मूल ऊर्जा … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा: धर्मनिष्ठ सरकार का अधर्मी मार्ग – व्रत पर्व त्योहार की छुट्टीयां खत्म हिंदू प्रथाओं को करा रही है लूप्त।

भाजपा सरकार के धार्मिक राष्ट्रवाद के बीच देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा जैसे सनातन पर्वों की उपेक्षा क्यों हो रही है? क्या यह “धर्म के नाम पर राजनीति” का नया खेल है? पढ़िए एक व्यंग्यात्मक विश्लेषण। लेख भूमिका: जब दीप बुझे तो सिर्फ़ अंधकार नहीं फैलता, संस्कृति भी मरती है—देव दीपावली, वह पावन रात्रि जब … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

देवरिया, 3 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान (6 नवम्बर, 2025) एवं मतगणना दिवस (14 नवम्बर, 2025) को देखते हुए देवरिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा जारी … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

मानव चेतना और कामशक्ति: संभोग से समाधि तक की यात्रा, तांत्रिक और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से वासना का रूपांतरण

जानिए कैसे वासना का शोधन, प्रेम का उत्कर्ष और कुंडलिनी की ऊर्जा से संभोग समाधि में परिवर्तित हो सकता है। तंत्र, वेदांत, मनोविज्ञान के समन्वय से मानव चेतना की गहराइयों को उजागर करता यह लेख दैवीय प्रेरणा लिखा गया है।पिछले लेख में आपने पढ़ा संभोग, वासना और हवस में क्या अंतर है? धार्मिक, वैज्ञानिक और … Read more
Anuragini Yakshini Sadhana

काम—संभोग, वासना और हवस में क्या अंतर है? धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से 3 शैक्षणिक विश्लेषण

संभोग, वासना और हवस — तीनों शब्द देखने में समान लगते हैं, पर अर्थ और उद्देश्य में बेहद अलग हैं। इस कामकला लेख में जानिए धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से इनका अंतर, प्रेम में संभोग की भूमिका, और हवस से समाज को होने वाले विनाश का गहन विश्लेषण। Kama—what is the difference between sex, … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

लोना चमारी की सिद्धि कैसे करें? पिढ़ुवा प्रश्नोत्तर विद्या 20– देवी संवाद और आत्मचेतना की रहस्यमयी तंत्र साधना

जानिए लोना चमारी की सिद्धि कैसे करें और पिढ़ुवा प्रश्नोत्तर की अद्भुत तांत्रिक साधना की प्रक्रिया, जहाँ साधक देवी से संवाद कर उत्तर प्राप्त करता है। यह सिद्धि तंत्र, चेतना और आत्मसंवाद का गूढ़ संगम है। भारतीय तांत्रिक परंपरा में अनेक ऐसी रहस्यमयी साधनाएँ हैं जिनका उद्देश्य केवल अलौकिक शक्तियाँ प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंतःचेतना … Read more
Pornography

महिला उद्यमिता: सशक्तिकरण, आर्थिक प्रगति और सामाजिक परिवर्तन का आधार

महिला उद्यमिता (Mahila Udyogikaran) भारत जैसे विकासशील देश में आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक सशक्त और बहुआयामी उपकरण है। यह केवल व्यवसाय शुरू करने या आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का एक प्रभावी … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

खुद पर विश्वास कैसे करें – आत्मविश्वास बढ़ाने के 10 आसान और प्रभावशाली तरीके

खुद पर विश्वास कैसे करें? जानिए आत्मविश्वास बढ़ाने के 10 आसान और प्रभावशाली तरीके — डर पर जीत, आत्मसंवाद, छोटे लक्ष्य, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आत्मविश्वास जगाइए। भूमिका: आत्मविश्वास — जीवन की सबसे बड़ी पूंजीमनुष्य के जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन, पद, या प्रसिद्धि नहीं होती — बल्कि आत्मविश्वास (Self-Confidence) होता है। … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

आंवला एक कल्याणकारी वृक्ष है, आयुर्वेद में इसका बड़ा महत्व: विजय कुमार दुबे

देवरिया। भाटपार रानी आंवला एक कल्याणकारी वृक्ष स्थानीय विकासखंड के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में अक्षय नवमी के अवसर पर आंवला की वृक्ष की पूजा की गई एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार … Read more
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

देवरिया में छठ महापर्व: आस्था का सैलाब, स्वच्छ घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

देवरिया, 28 अक्टूबर 2025: लोक आस्था के छठ महापर्व पूजा का आज चौथे दिन उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ। देवरिया जिले के घाटों, तालाबों और नदियों के किनारे सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुबह से ही हजारों-हजारों व्रती महिलाएं और उनके परिवारजन पहुंचे। चार दिवसीय इस पर्व का … Read more

Leave a Comment